The Lallantop

''अच्छे गाने नहीं बन रहे थे, शाहरुख बोले - मत बनाओ'' - बादशाह

Badshah ने बताया, Shahrukh Khan ने उन्हें क्या सलाह दी थी.

Advertisement
post-main-image
बादशाह से शाहरुख ने कहा था उन्होंने चार साल सिर्फ पास्ता बनाना सीखा.

हाल ही में सिंगर Badshah का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वो अपने क्रिएटिव ब्लॉक पर बात कर रहे हैं. वो बता रहे हैं कि वो एक ऐसे दौर से गुज़र रहे थे जहां उनसे गाने नहीं बन पा रहे थे. उस वक्त उनकी मुलाकात Shahrukh Khan से हुई. जिन्होंने बादशाह को सलाह दी कि वो गाना बनाना फिलहाल के लिए बंद ही कर दें.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

फीवर एफएम को दिए इंटरव्यू में बादशाह ने बताया कि शाहरुख की सलाह उनके बड़े काम आई. इंटरनेट पर बादशाह का ये क्लिप वायरल हो रहा है. जिसमें वो कह रहे हैं -

''मुझे ऐसा लग रहा था की चीज़ें वर्क नहीं कर रही हैं. कुछ क्रिएटिवली रफ पैच चल रहा था. कुछ भी चल नहीं रहा था. बैड फेज़ में था. उसके बाद मैं शाहरुख खान से मिला. फिर मुझे बड़ी मदद मिली. पहले शाहरुख की मैनेजर पूजा मैम आईं. फिर वो मुझे शाहरुख सर के पास ले गईं.''

Advertisement

बादशाह ने बताया,

''शाहरुख सर ने मुझे देखा. मुझसे पूछा- गाने बना रहा है. मैंने कहा नहीं. बोले, क्यों. मैंने कहा सर अच्छे नहीं बन रहे. तो बोले- मत बना. मैंने चार साल सिर्फ पास्ता बनाना सीखा है. कहते हैं मन से नहीं बन रहे, अच्छे नहीं बन रहे तो मत बना. उन्होंने कहा, चार साल मैंने घर पर रहकर सिर्फ पास्ता बनाना सीखा है. अच्छा पास्ता. अब जब लग रहा है कि फिल्में बन रही हैं अच्छी तो बना रहे हैं.''

बादशाह ने कहा,

Advertisement

''उनकी इस बात से मुझे बहुत मदद मिली. मुझे समझ में आया कि एक टाइम ऐसा आएगा जब चाहे जो भी हो जाए आप अपना काम करेंगे ही करेंगे. इसलिए उस वक्त का इंतज़ार करिए.''

शाहरुख यहां उस वक्त की बात कर रहे हैं जब आनंद एल राय की फिल्म 'ज़ीरो' फ्लॉप हो जाने के बाद उन्होंने लंबा ब्रेक लिया था. उस वक्त शाहरुख ने कोई फिल्म नहीं बनाई. वो लगभग लाइम लाइट से दूर चले गए थे. इसके बाद साल 2023 में उन्होंने तगड़ा कमबैक किया. एक साल में तीन बहुत बड़ी फिल्में, 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' दी. अब वो अपनी अगली फिल्म 'किंग' पर बिज़ी हैं.

उधर बादशाह की बात करें तो वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' से उनका गाना अभी रिलीज़ हुआ है. धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में वो एक ज़रूरी किरदार निभाएंगे. फिलहाल बादशाह 'इंडियन आइडल' में बतौर जज जुड़े हुए हैं. 

वीडियो: अजय देवगन की सिंघम ने विदेशी जमीन पर रिलीज के मामले में शाहरुख खान की डंकी को पीछे छोड़ा

Advertisement