The Lallantop

अक्षय कुमार की BMCM से पृथ्वीराज सुकुमारन का धांसू पोस्टर आया

Akshay Kumar, Tiger Shroff की Bade Miyan Chote Miyan में Prithviraj Sukumaran एक रोबोटिक साइंटिस्ट का रोल निभाने वाले हैं.

Advertisement
post-main-image
'बड़े मियां छोटे मियां' में पृथ्वीराज सुकुमारन विलेन बने हैं.

Akshay Kumar और Tiger Shroff की फिल्म Bade Miyan Chote Miyan के ट्रेलर को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला. अब फिल्म से विलन का पोस्टर शेयर किया गया है. जिसमें एक शख्स मास्क पहने नज़र आ रहा है. इस मोशन पोस्टर के साथ Prithviraj Sukumaran की भारी-भरकम आवाज़ सुनाई दे रही है. जो कह रहे हैं, ''प्रलय आने वाला है.'' उनके हाथ में कुछ अलग तरह की गन भी दिखाई दे रही है. पोस्टर में विलन को मुखौटा पहने दिखाकर मेकर्स जनता के अंदर थोड़ी क्यूरॉसिटी बढ़ाना चाह रहे हैं.

Advertisement

बड़े मियां छोटे मियां में पृथ्वीराज सुकुमारन की कास्टिंग से जनता उत्साहित है. उनके और अक्षय कुमार के बीच के फाइट सीक्वेंस को देखना लोगों के लिए अलग एक्सपीरिएंस होने वाला है. अक्षय ने भी पृथ्वी के इस मोशन पोस्टर को शेयर किया है. पोस्टर शेयर करते हुए अक्षय ने कैप्शन में लिखा-

“ये बुरा है, ये खतरनाक है और उसका सिर्फ एक ही लक्ष्य है.. बदला.”

Advertisement

BMCM में पृथ्वीराज ऐसे विलन बने हैं जो भारत का सबसे बड़ा हथियार चुरा लेता है. उसे वापस लाने की ज़िम्मेदारी फिरोज़ और राकेश नाम के दो फौजियों पर है. उनके रोल अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने किए हैं. ट्रेलर में दिखाया गया है कि विलन को बदला लेना है. किस चीज़ का बदला, अभी ये साफ नहीं है. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक  एक पूर्व इंडियन आर्मी ऑफिसर, एक रोबोट साइंटिस्ट बन गया है. जो अपनी सेना तैयार कर रहा है. ताकि वो दुनिया पर अपना वर्चस्व कायम कर सके. उसका मकसद इस दुनिया में प्रलय लाना है. शायद इसीलिए इस मोशन पोस्टर में पृथ्वी कहते हैं कि प्रलय आने वाला है. ‘प्रलय नाथ’ की बैकस्टोरी का एक सिरा बड़े मियां के साथ भी जुड़ा हुआ है. शायद ये दोनों आर्मी में साथ काम कर चुके हैं. 

'बड़े मियां छोटे मियां' को दुनिया के चार अलग-अलग देशों के 15 लोकेशंस पर शूट किया गया है. इस हाई ऑक्टेन एक्शन फिल्म का बजट करीब 350 करोड़ रुपए बताया जा रहा है. इसमें अक्षय कुमार के साथ टाइगर श्रॉफ, सोनाक्षी सिन्हा, रोनित रॉय, मानुषी छिल्लर और अलाया एफ भी दिखेंगे. फिल्म को डायरेक्ट किया है अली अब्बास ज़फर ने, जो इससे पहले  'टाइगर जिंदा है', 'सुल्तान', 'भारत', 'ब्लडी डैडी', 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' और 'गुंडे' बना चुके हैं. ये फिल्म ईद के मौके पर यानी 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में उतरेगी. फिल्म 3डी और आइमैक्स में भी मौजूद रहेगी.

इसी दिन अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ भी रिलीज़ होनी है. फिल्म में अजय देवगन तब की भारतीय फुटबॉल टीम के कोच रहे सैय्यद अब्दुल रहीम की भूमिका में नजर आने वाले हैं. 'मैदान' में अजय देवगन के अलावा प्रियमणि और गजराज राव भी दिखेंगे.  ‘मैदान’ की कहानी 1952 से 1962 के बीच घटती है. जिसे भारतीय फुटबॉल का गोल्डन पीरियड कहा जाता था.

Advertisement

ये पहला मौका नहीं है जब अक्षय कुमार और अजय देवगन की फिल्में एक-साथ रिलीज़ हो रही हैं. इससे पहले भी टिकट खिड़की पर इनका टकराव हो चुका है. 1998 में 'प्यार तो होना ही था' और 'अंगारे' एक-साथ सिनेमाघरों में लगी थीं. जबकि साल 2000 में अक्षय कुमार की 'धड़कन' की टक्कर अजय देवगन की 'दीवाने' से थी. फिर 2022 में भी फिल्म 'थैंक गॉड' और 'राम सेतु' का बॉक्स ऑफिस क्लैश हुआ था.
 

वीडियो: अक्षय को मीशो से मंगवाया 'कृष' बताया, जवाब में कंपनी ने क्या कहा?

Advertisement