The Lallantop

'एवेंजर्स: डूम्सडे' का तहलका! अडवांस बुकिंग खुलते ही 160 करोड़ पीट डाले

जबकि अभी 'एवेंजर्स: डूम्सडे' की अडवांस बुकिंग पूरी तरह खुली भी नहीं है. ऐसे में क्या शाहरुख खान 'किंग' को पोस्टपोन करेंगे या मार्वल से टक्कर लेंगे?

Advertisement
post-main-image
'एवेंजर्स: डूम्सडे' को 7653 करोड़ में बनाया जा रहा है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मार्वल ने 'एवेंजर्स: डूम्सडे' फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज़ करने के बाद केवल अमेरिका के चुनिंदा सिनेमाघरों में इसकी एडवांस बुकिंग शुरू की है।
  • डूम्सडे और ड्यून 3 की रिलीज़ तिथि क्लैश होने के कारण ड्यून 3 ने पहले IMAX स्क्रीन पर कब्जा करके डूम्सडे के लिए IMAX स्क्रीन उपलब्ध नहीं कराई।
  • डिज्नी ने IMAX स्क्रीन की कमी को ध्यान में रखते हुए इन्फिनिटी विज़न नामक नए सर्टिफिकेशन प्रोग्राम के तहत डूम्सडे की एडवांस बुकिंग शुरू की है, जिससे भविष्य में अन्य फॉर्मेट्स भी शुरू होंगे।

Avengers: Doomsday की रिलीज में अभी पांच महीने का समय बाकी है. मगर फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर आते ही मेकर्स ने इसकी अडवांस बुकिंग शुरू की. अभी अमेरिका के कुछ चुनिंदा सिनेमाघरों में ही टिकट बिक्री शुरू हुई है. बावजूद इसके, फिल्म ने पहले 24 घंटों में 150 करोड़ रुपए से ज्यादा पैसे छाप दिए हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

'डूम्सडे' का ट्रेलर 20 जुलाई की शाम को ऑनलाइन रिलीज़ किया गया था. उसके ठीक बाद फिल्म की अडवांस बुकिंग खोली गई. सैकनिल्क के मुताबिक, पहले 12 घंटों में मूवी ने 10.5 मिलियन डॉलर्स यानी 101.3 करोड़ की टिकटें बेच दीं. 24 घंटे बीतते-बीतते ये आंकड़ा बढ़कर 16.5 मिलियन डॉलर्स तक पहुंच गया. भारतीय रुपयों में देखें तो ये रकम 159 करोड़ रुपए से ज़्यादा है.

18 दिसंबर को 'डूम्सडे' और 'ड्यून 3' का क्लैश होगा. मगर 'ड्यून 3' वालों ने फर्स्ट मूवर्स एडवांटेज लिया और 8 महीने पहले ही सारे IMAX स्क्रीन्स पर कब्जा लिए. ‘डूम्सडे’ के लिए IMAX स्क्रीन्स बची ही नहीं. ऐसे में डिज्नी ने IMAX के जवाब में 'इन्फिनिटी विज़न' फॉर्मेट शुरू किया. अगर आपको ऐसा लग रहा कि उन्होंने किसी नई तरह की स्क्रीन या प्रोजेक्शन टेक्निक का आविष्कार किया है, तो आप गलत हैं.

Advertisement

दरअसल, इन्फिनिटी विज़न डिज्नी द्वारा शुरू किया गया एक नया सर्टिफिकेशन प्रोग्राम है. इसका मक़सद दर्शकों को ये बताना है कि कौन से सिनेमाघर सबसे बड़ी स्क्रीन, बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी और सबसे शानदार थिएटर एक्सपीरियंस देते हैं. कुल मिलाकर, डिज्नी ने पहले से मौजूद प्रीमियम थिएटर्स के लिए एक क्वालिटी स्टैंडर्ड तय किया है. जो सिनेमाघर इन मानकों पर खरे उतरेंगे, उन्हें इन्फिनिटी विज़न का सर्टिफिकेट दिया जाएगा.

मार्वल ने फिलहाल इन्फिनिटी विज़न फॉर्मेट में ही ‘डूम्सडे’ की अडवांस बुकिंग शुरू की है. वो भी केवल अमेरिका में. ये वहां की टोटल स्क्रीन कपैसिटी का महज 10 परसेंट है. बावजूद इसके, फिल्म ने पहले 24 घंटों में 159 करोड़ रुपए पीट दिए. आने वाले दिनों में मेकर्स इसके अन्य फॉर्मेट्स की बुकिंग भी शुरू करेंगे. अनुमान लगाया जा रहा है कि तब ये मूवी 'एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर' और 'एंड गेम' की सेल को भी टक्कर दे देगी. कहा तो ये भी जा रहा है कि 'डूम्सडे' दुनिया की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म भी बन सकती है. 

इसका एक इंडिया कनेक्शन भी है. वो ये कि शाहरुख खान की ‘किंग’, ‘डूम्सडे’ की रिलीज़ के 6 दिन बाद यानी 24 दिसंबर को आ रही है. ये तो तय है कि ‘डूम्सडे’ इंटरनेशनल मार्केट्स में ‘किंग’ को काफी नुकसान पहुंचाएगी. शाहरुख विदेशी मार्केट में सबसे बड़े इंडियन सुपरस्टार हैं. उनकी 16 फिल्मों ने इंडिया से बाहर 10 मिलियन डॉलर्स से ज़्यादा यानी 100 करोड़ रुपए के आसपास की कमाई की है. प्लस जिस तरह की फैन फॉलोइंग मार्वल की इंडिया में है, ‘डूम्सडे’ इंडिया में भी ‘किंग’ की कमाई में सेंध मारेगी. ऊपर से स्क्रीन्स को लेकर मारामारी अलग से होगी. अब देखना ये होगा कि शाहरुख अब भी अपनी फिल्म को उसी तारीख पर लाते हैं या ‘किंग’ को पोस्टपोन किया जाता है. 

Advertisement

वीडियो: मार्वल स्टूडियो की फिल्म 'एवेंजर्स- डूम्सडे' के टीजर लीक ने सारे राज खोल दिए!

Advertisement