'किंग खान का बेटा ड्रग्स मामले में गिरफ्तार'. 3 अक्टूबर 2021 को इसी तरह की हेडलाइंस मीडिया में छाई हुईं थीं. आर्यन खान (Aryan Khan) को करीब 20 दिन से ज्यादा मुंबई की जेल में गुजारने पड़े थे. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एक बार फिर से बॉलीवुड और ड्रग्स कनेक्शन पर सवाल और सुर्खियों का दौर शुरु हो चुका था. लेकिन, बीतते वक्त के साथ आर्यन खान के खिलाफ केस कमजोर हुआ और मई 2022 आते-आते उन्हें इस केस से क्लीन चिट भी दे दी गई. जिसके बाद इस मामले में कई सवाल उठे. अब आर्यन खान ने भी एक सवाल पूछा. उन्होंने पूछा,
क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन खान का सवाल, 'क्या मैं ये सब डिजर्व करता था?'
आर्यन को NCB ने 2 अक्टूबर 2021 को गिरफ्तार किया था. जिसके बाद 28 अक्टूबर को उन्हें जमानत मिली थी. कुछ समय पहले ही NCB ने इस मामले से जुड़ी चार्जशीट दायर की, जिसमें आर्यन खान का नाम नहीं है.


'क्या मैं वाकई ये सब डिजर्व करता था?'
ये सवाल आर्यन खान ने NCB के डिप्टी डायरेक्टर जनरल (ऑपरेशन्स) संजय सिंह से किया. संजय सिंह को उम्मीद नहीं थी कि आर्यन खान सवालों का जवाब तेज दिमाग के साथ देंगे. संजय ने बताया कि बात शुरू करने के पहले उन्होंने आर्यन खान को पूरी तरह से सहज किया. सिंह ने आर्यन से कहा कि वो खुले दिमाग से उनसे बात करने आए हैं और आर्यन अपनी बात रख सकते हैं और सवालों के जवाब दे सकते हैं. इस बात ने आर्यन खान को काफी कम्फर्टेबल कर दिया. जिसके बाद आर्यन खान ने संजय सिंह से सवाल किए. आर्यन ने पूछा-
सर, आपने मुझे एक इंटरनेशनल ड्रग ट्रैफिकर के तौर पर दिखा दिया है. यह दिखा दिया कि मैं ड्रग्स में पैसा लगाता हूं. क्या आपके द्वारा लगाए आरोप बेतुके नहीं हैं? उन्हें (NCB को) मेरे पास से कोई ड्रग नहीं मिला था, फिर भी उन्होंने मुझे गिरफ्तार कर लिया. सर, आपने मेरे साथ बहुत गलत किया है और मेरी प्रतिष्ठा को भी खराब किया है. मुझे जेल में इतने हफ्ते क्यों रखा जा रहा है, क्या मैं सच में यह डिजर्व करता हूं?
संजय सिंह ने इंडिया टुडे मैगजीन की कवर स्टोरी में आर्यन खान से हुई बातचीत के बारे में ये सब बताया. 'लेसन्स फ्रॉम द आर्यन खान केस' नाम की कवर स्टोरी इंडिया टुडे ग्रुप के एडिटोरियल डायरेक्टर राज चेंगप्पा ने लिखी है. यहां आपको बता दें दि संजय सिंह ने ही केस के लिए बनाई गई SIT को हेड किया था.
दरअसल, आर्यन खान केस में नवंबर 2021 में SIT का गठन किया गया था. SIT ने ही आर्यन समेत 19 लोगों के खिलाफ ड्रग्स लेने और रखने को लेकर स्वतंत्र रूप से जांच कर केस बनाया था. दरअसल, 2 अक्टूबर को गोवा जा रही क्रूज पर ड्रग्स मिलने की बात कही गई थी. जिसके बाद समीर वानखेड़े की टीम ने आर्यन खान समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया था. इस मामले के महीनों गुजरने के बाद अब आर्यन खान से पूछे गए सवाल सामने आए हैं.
आपको बता दें कि अगर इस मामले में आर्यन के खिलाफ लगाए आरोप सिद्ध हो जाते, तो उन्हें 20 साल तक की जेल हो सकती थी. लेकिन, 28 मई 2022 को उनपर लगाए आरोप गलत साबित हुए. जांच कर रही टीम को उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला.

वहीं, इंडिया टुडे मैग्जीन से बातचीत में संजय सिंह ने बताया कि जब आर्यन खान जेल में थे, तो वो बाकी पैरेंट्स की तरह शाहरुख खान से भी मिले थे. संजय सिंह ने बताया कि एक्टर ने उनसे मुलाकात के दौरान बेटे के इमोशनल और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई. सिंह ने बताया कि शाहरुख ऐसे हर रात अपने बेटे के कमरे में उन्हें कंपनी देने जाया करते थे. लेकिन, जब आर्यन जेल में थे, तो शाहरुख उन्हें कंफर्ट नहीं दे पा रहे थे.
शाहरुख ने भी संजय सिंह से आर्यन के बेगुनाह होने की बात कही थी. उन्होंने कहा थी, बिना किसी ठोस सबूत के ही उनके बेटे को 'बदनाम' किया जा रहा है. संजय सिंह के मुताबिक, नम आंखों के साथ शाहरुख ने कहा,
हमें सोसाइटी के सामने बहुत बड़ा अपराधी और मॉन्स्टर दिखाकर बदनाम किया जा रहा है. जो समाज को बर्बाद करने निकले हैं. लेकिन मैं आपको बता दूं कि हम हर रोज बहुत मुश्किल समय से गुजर रहे हैं, जिसका आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते.
आपको बता दें कि आर्यन को NCB ने 2 अक्टूबर 2021 को गिरफ्तार किया था. जिसके बाद 28 अक्टूबर को उन्हें जमानत मिली थी. कुछ समय पहले ही NCB ने इस मामले से जुड़ी चार्जशीट दायर की, जिसमें आर्यन खान का नाम नहीं है.
वीडियो- आर्यन खान के गांजे वाली बात पर अनन्या पांडे ने कुछ और सफाई दी है





















