The Lallantop

'रॉकी और रानी' को अच्छी बताने पर अनुराग कश्यप को ट्रोल किया, उन्होंने करारा जवाब दिया है

अनुराग का कहना है, किसी फिल्म को बिना देखे ही नकार देना अच्छा नहीं है.

Advertisement
post-main-image
अनुराग कश्यप ने करण जौहर की फिल्म की तारीफ की थी

करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की खूब तारीफ हो रही है. इसे उनकी बेस्ट फिल्म कहा जा रहा है. जनता से लेकर कई फिल्ममेकर्स भी इसकी तारीफ कर रहे हैं. अनुराग कश्यप भी इसकी तारीफ कर चुके हैं. उन्होंने ये पिक्चर दो बार देखी. अब अनुराग जैसा फिल्ममेकर किसी फिल्म को दो बार देख रहा है, तो इसमें कुछ तो ख़ास है. लेकिन ऐसा तो हो नहीं सकता कि फिल्म को सिर्फ अच्छा ही कहा जाएगा. इसकी आलोचना भी हो रही है. कई लोगों ने अनुराग को ट्रोल भी किया. इस ट्रोलिंग का उन्होंने हालिया इंटरव्यू में जवाब दिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

टाइम्स ऑफ़ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक़ अनुराग ने उन लोगों से नाराज़गी जताई है, जो बिना देखे ही फिल्म को नकार देते हैं. उनके अनुसार ये बिलकुल भी सही बात नहीं है. पहले फिल्म देखें फिर उस पर टिप्पणी करें. उनका कहना था कि उन्हें पता है कि ये शख्स उन्हें ट्रोल कर रहा है. इसमें कुछ गलत नहीं है कि किसी को कोई मूवी पसंद नहीं आई. ये बिलकुल जस्टीफाइड है. लेकिन किसी भी फिल्म को बिना देखे नकार देना बिलकुल स्वीकार्य नहीं है.

चूंकि अनुराग को 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' बहुत पसंद आई. उन्होंने न सिर्फ करण जौहर को फोन किया, बल्कि सोशल मीडिया पर भी फिल्म की तारीफ की. इस पर लोगों ने उन्हें ट्रोल किया. उन्होंने इसका उदाहरण भी दिया. किसी ने RRKPK देखने बाद उन्हें अपनी आंखें साफ़ करने के लिए 'ओपनहाइमर' देखने की सलाह दी. कश्यप का कहना है कि उन्हें ये समझ नहीं आ रहा है कि लोग इतने अचम्भित क्यों है कि उन्हें फिल्म पसंद आई है. करण ने एक बहुत अच्छी फिल्म बनाई है. मानता हूं फिल्म के गाने थोड़े लम्बे हैं, लेकिन इस बार करण ने इन्हें फिल्म के नैरेटिव से जोड़ा है.

Advertisement

खैर, जो भी बहस चले, फिल्म जनता को भी पसंद आ रही है. हालिया बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के अनुसार इसने वर्ल्डवाइड 200 करोड़ से ज़्यादा की कमाई कर ली है. ऐसी भी खबर है कि इसका सीक्वल बन सकता है. ये स्पिनऑफ फिल्म हो सकती है. 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं. इसके अलावा धर्मेंद्र, शबाना आज़मी और जया बच्चन ने भी फिल्म में अहम भूमिकाएं निभाई हैं. करण जौहर ने इसे डायरेक्ट किया है.

वीडियो: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में जो 22 मिनट कटे थे क्या वो OTT में दिखेंगे?

Advertisement
इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement