The Lallantop

अनुपम खेर ऑटो से फिल्म देखने पहुंचे, सूट-बूट पहनकर जाने की बात कही और ट्रोल हो गए

अनुपम दिल्ली में अपनी फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग पर पहुंचे थे.

Advertisement
post-main-image
अनुपम खेर अपनी फिल्म देखने जा रहे थे, गाड़ी वाले ने गलत जगह उतार दिया.

10 फरवरी को अनुपम खेर की फिल्म रिलीज़ हुई है, ‘शिव शास्त्री बैल्बोआ’. पब्लिक के लिए फिल्म खुलने से पहले उसकी स्पेशल स्क्रीनिंग रखी जाती है. जहां फिल्म से जुड़े लोग, मीडिया वाले पहुंचते हैं. 05 फरवरी को दिल्ली में ‘शिव शास्त्री बैल्बोआ’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई. अनुपम खेर वहां सूट-बूट में तैयार होकर पहुंच रहे थे. उनके गाड़ीवाले ने उन्हें गलत जगह उतार दिया. जिसके बाद उन्हें ऑटो ऑटो लेकर सिनेमाघर पहुंचना पड़ा. बात खत्म. लेकिन ऐसा हुआ नहीं. बात बढ़ी. लोगों ने सोशल मीडिया पर अनुपम खेर को ट्रोल करना शुरू कर दिया. पूरा मामला बताते हैं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

06 फरवरी को अनुपम खेर ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया, जहां वो ऑटो से उतरकर सिनेमाघर जा रहे हैं. साथ में लिखा,

कुछ भी हो सकता है: कल दिल्ली में मेरी फिल्म ‘शिव शास्त्री बैल्बोआ’ की स्पेशल स्क्रीनिंग थी. ड्राइवर ने मुझे गलत थिएटर में उतार दिया. तो वक्त पर पहुंचने के लिए मुझे सूट बूट में ऑटो में जाना पड़ा. बहुत मज़ा आया ज़मीन पर उतरकर. 

Advertisement

“मुझे सूट बूट में ऑटो में जाना पड़ा” और “मज़ा आया ज़मीन पर उतरकर”. इन दोनों बातों पर लोग अनुपम खेर को ट्रोल करने लगे. एक यूज़र ने लिखा,

यकीन मानिए आपके लिए ये अजीब हो सकता है. परंतु सूट बूट पहन के भी ऑटो में सफर होता है. 

लोगों को लगा कि अनुपम ऐसा कहना चाह रहे हैं कि सूट पहनकर ऑटो में बैठना पड़ा. एक यूज़र ने लिखा,

Advertisement

अनुपम जी, क्या आपके पांव ज़मीन पर नहीं थे कभी? हवा में रहते थे, जो ऑटो पर सवारी करने पर कुछ ज़मीनी हकीकत को महसूस किया!

चित्तरंजन सिंह नाम के यूज़र ने लिखा,

बहुत मज़ा आया ज़मीन पर उतरकर? वैसे कहां रहते हैं चढ़कर. 

किसी ने लिखा कि ज़मीन तलाशने के लिए ज़मीं पर उतरना ही पड़ता है. प्रियंका चौबे नाम की यूज़र ने लिखा,

क्यों सूट बूट वाले ऑटो में नहीं जाते क्या और आपको क्या तकलीफ? 

एक्टर्स कुछ कहते हैं. लोग उन्हें ट्रोल करते हैं. हम उसे रिपोर्ट करते हैं. ये पूरा सिलसिला यहीं खत्म हो जाता है. लेकिन अनुपम के ट्वीट को पढ़कर ये कहना मुश्किल है कि वो क्लासिज़्म का झंडा लहरा रहे हैं. ऐसा लग रहा है कि वो सुपरस्टार कल्चर पर तंज कसना चाह रहे थे. जिसके अंतर्गत आप सूट बूट पहनकर ऑटो में सफर नहीं करते. उन्होंने अपने ट्वीट के अंत में हंसने वाले इमोजी भी लगाए. उनकी मंशा कुछ भी रही हो, उनकी बात ठीक से लैंड नहीं कर पाई.        

वीडियो: अनुपम खेर के थप्पड़ कांड के बाद सलमान खान-संजय दत्त समेत पूरी फिल्म इंडस्ट्री ने कहा- सही किया

Advertisement