The Lallantop

19 साल से बात तक नहीं की, अजय देवगन अब अनुभव सिन्हा के साथ दोबारा फिल्म बनाएंगे?

'कैश' के पिटने के बाद अजय देवगन ने अनुभव सिन्हा के मैसेज का जवाब देना बंद कर दिया था.

Advertisement
post-main-image
'कैश' का ज्यादातर हिस्सा केपटाउन, साउथ अफ्रीका में शूट किया था.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अनुभव सिन्हा और अजय देवगन ने 19 सालों बाद फिर से साथ काम करने के लिए सहमति जताई है और एक बड़े पैमाने की मसाला एक्शन फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं, जो उनके पहले के प्रोजेक्ट्स जैसे रा.वन जैसी होगी।
  • अजय देवगन और अनुभव सिन्हा के बीच दूरियाँ फिल्म 'कैश' के असफल प्रदर्शन के कारण बनी थी, जिसके पीछे विवाद फिल्म के प्रोड्यूसर्स और फाइनेंसर्स के बीच था, न कि दोनों के व्यक्तिगत मतभेद।
  • कुमार मंगत पाठक के मध्यस्थता से अजय, अनुभव और प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने नई फिल्म की स्क्रिप्ट स्वीकार की है और अजय ने इस परियोजना का पैमाना बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है, जिससे फिल्म निर्माण की प्रक्रिया अगले चरण में जाएगी।

Ra. One, Mulk और Article 15 के डायरेक्टर Anubhav Sinha ने 2007 में Ajay Devgn के साथ एक फिल्म बनाई थी. लेकिन Cash नाम की ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर कैश नहीं कमा सकी और बहुत बड़ी डिजाजस्टर साबित हुई. ये इतनी बड़ी फ्लॉप थी कि अजय ने अगले 19 सालों तक अनुभव से बात नहीं की. लेकिन खबर है कि दोनों के बीच पैचअप हो गया और वो एक बार फिर साथ आने वाले हैं.

Advertisement

मिड डे ने सूत्रों के हवाले से बताया,

"ये वैसी ही बड़े स्केल वाली मसाला एंटरटेनर फिल्म होगी, जैसी अनुभव पहले बनाया करते थे. ठीक वैसी ही, जैसी दस और रा.वन जैसी मूवीज़ थीं. अब अनुभव सिन्हा एक बार फिर ऐसी ही बड़ी एक्शन फिल्म बनाने की तैयारी में हैं. इस काम के लिए अजय देवगन से बेहतर कौन होगा."

Advertisement

सूत्र ने आगे कहा,

"कैश के बाद भले ही दोनों ने आपस में बात नहीं की, लेकिन उनके बीच कभी कोई सीधा झगड़ा नहीं हुआ था. अनुभव ने साफ किया था कि विवाद फिल्म के प्रोड्यूसर्स और फाइनेंसर्स के बीच था. कुछ महीने पहले कुमार मंगत पाठक ने अजय और अनुभव को फिर साथ बैठाया. तब अनुभव ने अपनी तीन में से एक स्क्रिप्ट अजय को सुनाई. अजय, कुमार मंगत और प्रोड्यूसर भूषण कुमार को वो कहानी तुरंत पसंद आ गई. अब भूषण कुमार भी इस फिल्म से जुड़ सकते हैं. वहीं अजय ने अनुभव से कहा कि फिल्म का स्केल और बड़ा किया जाए."

ये काफी बड़ी अपडेट है. खासकर ये देखते हुए कि 19 सालों तक बात न करने के बाद अनुभव और अजय को एक फिल्म साथ ला रही है. वैसे, पिछले साल अनुभव ने यूट्यूब चैनल उल्टा चश्मा UC से हुई बातचीत में अजय से अपने अलगाव की वजह बताई थी. वो कहते हैं,

Advertisement

"अजय देवगन एक बहुत अच्छे इंसान हैं. मगर कई बार जब फिल्में नहीं चलतीं, तो टीमें अलग हो जाती हैं. मैंने अपने करियर की सबसे खराब फिल्म कैश उनके साथ बनाई. वो बहुत बुरी फिल्म है और टीम मेंबर्स को पूरा हक़ है कि वो इस पर नाराज़ हों. वो एक गैर-ज़िम्मेदार मूवी थी. उसके बाद अजय और मैं अलग हो गए. फिर हमें एक-दूसरे से मिलने का मौका कभी नहीं मिला. यहां कोई बड़ी बात नहीं है."

द लल्लनटॉप से हुई बातचीत में अनुभव ने स्पष्ट किया था कि अजय और उनके बीच कभी लड़ाई नहीं हुई थी. मगर 'कैश' के बाद दोनों कभी मिले नहीं. उन्होंने अजय को कई टेक्स्ट मैसेज भेजे, मगर दूसरी तरफ से कोई जवाब नहीं आया. इस तरह 19 साल बीत गए. वैसे, 'कैश' में अजय देवगन के अलावा सुनील शेट्टी, ईशा देओल, रितेश देशमुख, ज़ाएद खान, शमिता शेट्टी, आएशा टाकिया और दिया मिर्ज़ा जैसे एक्टर्स ने काम किया था. दिखने में ये काफ़ी स्टाइलिश फिल्म थी, मगर कमज़ोर प्लॉट की वजह से बुरी तरह फ्लॉप हो गई.

वीडियो: अजय देवगन और रणबीर कपूर 15 साल बाद एक्शन थ्रिलर फिल्म के लिए साथ आएंगे!

Advertisement