Anees Bazmi इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म Bhool Bhulaiya 3 की शूटिंग में लगे हुए हैं. इससे पहले वो Hulchul, No Entry, Welcome, Ready और Bhool Bhulaiya 2 ब्लॉकबस्टर कॉमेडी फिल्में बना चुके हैं. हाल ही में अनीस ने Salman Khan और Akshay Kumar के साथ काम करने के एक्सपीरियंस पर बात की. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि अक्षय समय के बहुत पाबंद आदमी हैं. इसलिए उनके साथ काम करने में चिंता रहती है. मगर सलमान के साथ मामला चिल रहता है.
"अक्षय के साथ काम करने में चिंता रहती है, सलमान के साथ चिल रहता है"- अनीस बज़्मी
Welcome और Ready में Akshay Kumar और Salman Khan को डायरेक्ट कर चुके Anees Bazmi ने दोनों एक्टर्स के साथ काम करने के अनुभवों पर बात की है. अनीस फिलहाल Bhool Bhulaiya 3 की शूटिंग में बिज़ी हैं.

अनीस ने अक्षय कुमार के साथ ‘वेलकम’, ‘सिंह इज़ किंग’ और ‘थैंक यू’ जैसी फिल्मों पर काम किया है. उन्होंने लेहरेन रेट्रो के साथ बातचीत में बताया,
"अक्षय कुमार समय के बहुत पाबंद हैं. हम जब भी अक्षय के साथ काम करते हैं, तो चिंता में रहते हैं. अगर उन्होंने सुबह 7 बजे काम करने के लिए कहा है, तो वो 7 बजे से ही शुरू करेंगे. और हम लोगों को सुबह 6-7 बजे उठने की आदत नहीं है. जब भी हम अक्षय के साथ काम करते हैं, तो बहुत मेहनत करनी पड़ती है. लेकिन उनके साथ काम करने में मज़ा भी आता है. वो टाइम पर आते हैं और समय पर काम खत्म कर लेते हैं."
अक्षय कुमार की इस खूबी के बारे में सबको पता है कि वो सुबह जल्दी उठते हैं. समय से सेट पर पहुंचते हैं. और 8 घंटे की शिफ्ट के बाद काम नहीं करते. वो इसी रूटीन की बदौलत साल में तीन से चार फिल्में पूरी कर लेते हैं.
सलमान के साथ अनीस बज़्मी ने ‘रेडी’ और ‘मुझसे शादी करोगी' में काम किया. ‘रेडी’ के वो डायरेक्टर थे. ‘मुझसे शादी करोगी’ से बतौर राइटर जुड़े हुए थे. अनीस बताते हैं कि सलमान खान के साथ काम करते टाइम वो बड़े खुश रहते हैं. क्योंकि सलमान का दिन देर से शुरू होता है. अनीस बताते हैं,
"कभी कभी, हम सलमान भाई के साथ काम करने में बहुत रिलैक्स फील करते हैं. क्योंकि वो 1 बजे के आसपास आते हैं. लंच करते हैं और फिर दिन खत्म होने तक रुकते हैं. मेरी ट्रनिंग राज कपूर के साथ हुई है. हम उनके साथ पूरी रात काम करते थे. इसलिए मुझे सच में पसंद है, जब मेरा दिन दोपहर 2 बजे शुरू होता है. लेकिन हर एक्टर अलग होता है. इसलिए हमें उनके अनुसार अपने दिन की शुरुआत करनी होती है. कभी-कभार जब आप अपनी दिनचर्या और काम बदलते हैं, तो सच में मज़ा आता है."
सलमान और शाहरुख की ये बात जगज़ाहिर है कि ये लोग देर से काम शुरू करते हैं. सलमान और अक्षय ने ‘मुझसे शादी करोगी’ में साथ काम किया था. अक्षय ने बताया था सलमान देर से सेट पर आते थे. तब तक वो अपने अकेले वाले हिस्से शूट कर लेते थे. सलमान के आने पर उन दोनों का कॉम्बिनेशन सीन शूट होता था.
सलमान के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो वो अपनी आगामी फिल्म ‘सिंकदर’ की तैयारी में लगे हुए हैं. फिल्म की शूटिंग 20 जून से शुरू होने की खबरें हैं. वहीं अक्षय अपनी अगली फिल्म ‘सिरफिरा’ की रिलीज़ का इंतज़ार कर रहे हैं. जो कि जुलाई में रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड है.
वीडियो: 'सिकंदर' की शूटिंग के लिए सलमान खान ने छोड़ा 'बिग बॉस ओटीटी 3'!










