The Lallantop

अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग में सलमान, शाहरुख, रणबीर और आलिया ने क्या तोहफा दिया?

Anant-Radhika को Shahrukh Khan ने कार, तो Salman Khan ने कस्टमाइज्ड घड़ी और हीरे के गहने गिफ्ट किए. जानिए बाकी स्टार्स ने इस जोड़े को Pre-wedding में क्या तोहफे दिए.

Advertisement
post-main-image
अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग में देश-विदेश के सितारे शामिल हुए. जानिए किसने जोड़े को क्या तोहफा दिया.

Anant Ambani और Radhika Merchant के प्री-वेडिंग फंक्शन में Shahrukh Khan, Salman Khan, Aamir Khan, Deepika Padukone, Ranveer Singh, Alia Bhatt, Ranbir Kapoor, Vicky Kaushal और Katrina Kaif सहित कई सेलेब्स मौजूद रहे. इवेंट की फोटोज़-वीडियोज़ सोशल मीडिया पर भयकंर वायरल हुईं. खबरें थीं कि इवेंट में शरीक होने और परफॉर्म करने के लिए इन स्टार्स ने मोटी फीस चार्ज की है. मगर मामला उल्टा निकला. इन्होंने कोई फीस ली नहीं, बल्कि राधिका और अनंत को गिफ्ट दिए. जनता को ये जानने में बड़ा इंट्रेस्ट रहता है कि शाहरुख-सलमान जैसे सुपरस्टार्स लोगों को क्या गिफ्ट देते होंगे या इन्हें क्या तोहफे मिलते होंगे. पता ये चला है कि  शाहरुख खान ने राधिका और अनंत को पांच करोड़ की कार गिफ्ट कर दी है.

Advertisement

DNA की एक रिपोर्ट के मुताबिक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अनंत अंबानी को एयर जॉर्डन शूज़ गिफ्ट किए हैं. वहीं राधिका मर्चेंट को गुची का बनाया हुआ डायमंड क्लच गिफ्ट किया. इसके अलावा सलमान खान ने अनंत को एक कस्टमाइज्ड वॉच गिफ्ट की, जो कि खास अनंत के लिए बनवाई गई थी. वहीं राधिका को उन्होंने हीरे के ईयर रिंग्स दिए.

अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग में शाहरुख खान भी शामिल हुए थे. रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख ने कपल को Mercedes कार गिफ्ट की है. जिसकी मार्केट प्राइस 5 करोड़ रुपये बताई जा है. दूसरी ओर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने कपल को सोने-हीरे से बनी गणपति-लक्ष्मी की मूर्ति दी.

Advertisement

विकी कौशल और कटरीना कैफ ने भी कपल को काफी महंगा तोहफा दिया. बताया जा रहा है कि विकी-कटरीना ने अनंत और राधिका को डायमंड ब्रेसलेट और नेकलेस गिफ्ट किया है. इस लिस्ट में आखिरी नाम दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का है. इन्होंने राधिका और अनंत को कस्टमाइज्ड डायमंड वॉच दी है. जिसकी कीमत एक करोड़ रुपये बताई जा रही है.

राधिका और अनंत का प्री-वेडिंग इवेंट, 1 से 3 मार्च तक चला था. इस इवेंट में सेलेब्स का तांता लगा था. जामनगर में हुए इस इवेंट में देश और दुनिया की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की. लंबे अरसे बाद शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान साथ नज़र आए. फिर स्टेज पर उन्हें राम चरण ने भी जॉइन किया. इसको लेकर एक विवाद भी छिड़ गया था. इनके वायरल वीडियो के आधार पर कहा गया कि इन स्टार्स ने अंबानी से खूब सारे पैसे लिए. फिर सामने आया कि इवेंट के लिए किसी भी देसी स्टार ने एक भी पैसा नहीं लिया. अनंत अंबनी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई, 2024 को होनी है.
 

वीडियो: 'अंबानी के प्रीवेडिंग फंक्शन में पहुंचे विराट-अनुष्का', वीडियो में कौन सी बड़ी 'गड़बड़' निकली?

Advertisement

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement