The Lallantop

YRF स्पाय यूनिवर्स की दुर्गति, फिर भी मेकर्स ने ठुकराई 'अल्फा' के लिए मिली 215 करोड़ की डील?

खबरें थीं कि 'अल्फ़ा' सीधे ओटीटी पर रिलीज़ होगी. मगर YRF ने इसे कोरी अफ़वाह बता दिया.

Advertisement
post-main-image
YRF स्पाय यूनिवर्स की अगली फिल्म 'अल्फ़ा' को शिव रवैल डायरेक्ट कर रहे हैं.

क्या YRF ने Alia Bhatt और Bobby Deol स्टारर Alpha के लिए 215 Crore की डील ठुकरा दी है? क्या Ranveer Singh की Pralay में Bhagyashri Borse भी नज़र आएंगी? Anil Kapoor की Subedaar का Trailer कैसा है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# YRF ने ठुकराई 'अल्फा' के लिए मिली 215 करोड़ की डील?

YRF स्पाय यूनिवर्स की अगली फिल्म 'अल्फ़ा' के बारे में ख़बरें थीं कि ये सीधे OTT पर प्रीमियर होगी. 'वॉर 2' का हश्र देखते हुए YRF रिस्क नहीं लेना चाहता. मगर फिर मेकर्स ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया कि वो सिनेमैटिक एक्सपीरियंस बेस्ड फिल्में बनाते हैं. और 'अल्फ़ा' भी पहले सिनेमाघरों में ही लगेगी. वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक प्रोजेक्ट से जुड़े कुछ सूत्र कह रहे हैं कि 'अल्फ़ा' के लिए YRF को बड़ा OTT ऑफ़र मिला था. नेटफ्लिक्स ने मेकर्स को अल्फ़ा के डायरेक्ट डिजिटल रिलीज़ के लिए 215 करोड़ रुपये की डील ऑफ़र की थी. मगर YRF ने ये डील नामंज़ूर कर दी. मेकर्स जल्द ही इसकी थिएट्रिकल रिलीज़ डेट अनाउंस करेंगे. 

Advertisement

# लिली कॉलिन्स निभाएंगी ऑड्रे हेपबर्न का किरदार

फेमस एक्टर ऑड्रे हेपबर्न की फिल्म 'ब्रेकफास्ट एट टिफ़नीज़' की मेकिंग पर फिल्म बनने जा रही है. इसमें ऑड्रे के रोल में लिली कॉलिन्स को कास्ट किया गया है. 1961 में जब 'ब्रेकफास्ट एट टिफ़नीज़' बनने वाली थी, तब मर्लिन मुनरो को इसमें कास्ट किया जाने वाला था. मगर पैरामाउंट ने आड्रे हेपबर्न को ले लिया. ये पूरा वाकया बड़ा चर्चित हुआ था. इसके साथ सेट पर कई विचित्र घटनाएं घटी थीं. वो सब इस फिल्म में दिखाई जाएंगी.

# अनिल कूपर की 'सूबेदार' का ट्रेलर आया

Advertisement

अनिल कपूर स्टारर 'सूबेदार' का ट्रेलर आया है. ट्रेलर के मुताबिक अनिल कपूर यानी रिटायर्ड फौजी अर्जुन मौर्या काम तलाश रहा है. इलाके के गुंडे परिवार की प्रमुख, बबली दीदी के घर उसे ड्राइवरी का काम मिल जाता है. मगर वहां अर्जुन को काफ़ी अपमानित किया जाता है. कुछ दिन तो वो अपमान सहता है, मगर फिर वो बता देता है कि फौजी सीने पर गोली खा सकता है. मगर गाली नहीं खा सकता. बबली दीदी का नेगेटिव रोल मोना सिंह ने किया है. सौरभ शुक्ला, फ़ैज़ल खान और राधिका मदान भी इसमें ज़रूरी किरदारों में हैं. इसके डायलॉग वरिष्ठ पत्रकार और लेखक सौरभ द्विवेदी ने लिखे हैं. सुरेश त्रिवेणी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 5 मार्च को एमेज़ॉन प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगी.

# RD बर्मन की बायोपिक बनाएंगे नीरज पांडे

मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर RD बर्मन की बायोपिक बनने जा रही है. वैरायटी इंडिया के मुताबिक, इसे 'अ वेन्सडे और 'बेबी' जैसी फिल्में बनाने वाले नीरज पांडे डायरेक्ट करेंगे. फिल्म की लिखाई का काम हो चुका है. नीरज इसकी शूटिंग बुडापेस्ट और स्कॉटलैंड में करेंगे. लोकेशंस की रेकी भी हो चुकी है. अब फिल्म के लीड एक्टर के नाम तय होना बाक़ी है.

# रणवीर सिंह की 'प्रलय' में भाग्यश्री बोरसे की एंट्री

रणवीर सिंह की अगली फिल्म 'प्रलय' में 'लोका' फेम कल्याणी प्रियदर्शन तो हैं ही, अब एक और एक्टर कास्ट की गई हैं. बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड के मुताबिक भाग्यश्री बोरसे 'प्रलय' की सेकेंड फीमेल लीड होंगी. हालांकि अभी मेकर्स का एक्टर की तरफ़ से कोई स्टेटमेंट नहीं आया है. ये फिल्म ज़ॉम्बी एपोक्लिप्स पर बेस्ड होगी. इसे जय मेहता डायरेक्ट करेंगे.

# 'दी केरला स्टोरी 2' पर चली सेंसर की कैंची

'दी केरला स्टोरी 2' की सेंसर बोर्ड सर्टिफिकेशन की प्रोसेस पूरी हो गई है. CBFC ने फिल्म में कुल 16 बदलाव करवाए हैं. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक बोर्ड ने रेप विजुअल्स 50 फीसदी तक कम करवाए हैं. कुछ सीन और कुछ डायलॉग हटवाए भी हैं. इन सब बदलावों के बाद बोर्ड ने फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया है. ऐश्वर्या ओझा, उल्का गुप्ता और अदिति भाटिया इसमें लीड रोल्स में हैं. कामाख्या नारायण सिंह के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

वीडियो: YRF स्पाय यूनिवर्स से जुड़ गए हैं अनिल कपूर, पठान 2 में शाहरुख के साथ इस रोल में दिखेंगे

Advertisement