The Lallantop

मुझे बॉलीवुड कहना अच्छा नहीं लगता, मुझे ये शब्द ही पसंद नहीं - अल्लू अर्जुन

Allu Arjun ने Pushpa 2 की सक्सेस मीट पर माफी क्यों मांगी?

Advertisement
post-main-image
अल्लू अर्जुन 'पुष्पा 2' मीट पर क्या बोले.

Allu Arjun की Pushpa 2 ने कमाई के पिछले सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए. पोलराइज़िंग रिव्यूज़ के बावजूद पिक्चर 1000 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई कर गई. 'पुष्पा 2' हिंदी की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म तो बनी ही साथ ही ग्लोबली भी इसने कई बड़ी फिल्मों की कमाई को पछाड़ दिया. इसी की सक्सेस मीट पर अल्लू अर्जुन ने फैन्स के साथ-साथ फिल्म में काम करने वाले हर एक सदस्य का शुक्रिया कहा. साथ ही इस एक चीज़ के लिए माफी भी मांगी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

08 फरवरी को हैदराबाद में 'पुष्पा 2' की सक्सेस मीट रखी गई. जिसमें डायरेक्टर सुकुमार और अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म से जुड़े कई बड़े नाम शामिल हुए. इसी इवेंट में अल्लू ने उन सभी लोगों को शुक्रिया कहा जिन्होंने अपने पांच साल इस फिल्म को दिए. साथ ही उनको भी धन्यवाद बोला जिन्होंने पांच मिनट के लिए भी इस फिल्म में अपना किसी भी तरह का कॉन्ट्रीब्यूशन दिया. अल्लू ने कहा,

''कड़ी मेहनत आप सभी की है, इमेज मेरी बन गई.''

Advertisement

अल्लू ने इसी इवेंट में कोरियोग्राफर गणेश आचार्या को शुक्रिया कहा. अल्लू ने कहा कि इससे पहले भी उन्होंने कई कोरियोग्राफर्स के साथ काम किया है मगर गणेश इकलौते ऐसे हैं जो डांस के साथ-साथ एक्सप्रेशन्स भी सिखा देते हैं. 'पुष्पा 2' के म्यूज़िक के लिए उन्होंने देवी श्री प्रसाद का शुक्रिया कहा. बॉलीवुड का एक किस्सा सुनाते हुए अल्लू ने कहा,

''मुझे बॉलीवुड कहना अच्छा नहीं लगता. मुझे ये शब्द ही नहीं पसंद. मैं हिंदी सिनेमा कहना ज़्यादा पसंद करता हूं.''

डायरेक्टर सुकुमार के बारे में बोलते हुए अल्लू ने कहा,

Advertisement

''मैं सुकुमार को शुक्रिया नहीं कहना चाहता, क्योंकि बस शुक्रिया कहना काफी नहीं है. डायरेक्टर इकलौता ऐसा आदमी है जो सारे क्रू और फैकेलटीज़ के साथ मिलकर हिट फिल्म देता है. फिल्म की कहानी के साथ-साथ कोई गाना या उसका लिरिक्स भी डायरेक्टर का ही टेस्ट होता है. मैं सुकुमार को हर चीज़ के लिए शुक्रिया कहना चाहता हूं.''

अल्लू ने कहा,

''मैं फाइनल शूट के आखिरी दिन रिलैक्स हुआ. मैं अचम्भित था कि कैसे   मेरे साथ-साथ 500 यूनिट मेम्बर्स ने पांच सालों तक सुकुमार के साथ काम किया.''

इसी इवेंट में अल्लू अर्जुन ने माफी भी मांगी. कहा,

''मुझे माफ करिएगा अगर मैं किसी का नाम लेना भूल गया.''

अल्लू ने इस फिल्म को यहां तक पहुंचाने के लिए इसे इतना प्यार देने के लिए फैन्स को शुक्रिया कहा. इसकी कमाई की बात करें तो 44 दिनों में मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1225.6 करोड़ रुपये कमाए. सिर्फ हिंदी में इसने 806 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वहीं वर्ल्ड वाइड ये पिक्चर 1731 करोड़ रुपये कमा चुकी है. अब तो ये फिल्म ओटीटी पर भी आ चुकी है. इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

वीडियो: अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' पर विदेशियों ने दिए रिएक्शन, तारीफ है या तंज ये समझना मुश्किल

Advertisement