Dhurandhar 2 की रिलीज़ के बाद से ही लोगों ने पाकिस्तानी नेता Nabil Gabol को ढूंढना शुरू कर दिया था. बताया जाता है कि फिल्म में Rakesh Bedi का किरदार Jameel Jamali उनसे ही प्रेरित होकर बनाया गया है. नबील ने पहले पार्ट की रिलीज़ के बाद खुद ये बात स्वीकारी भी थी. मगर Aditya Dhar ने सेकेंड पार्ट में उन्हें इंडियन एजेंट बता दिया. यही नहीं, फिल्म में उन्हें Dawood Ibrahim को जहर देते हुए भी दिखाया गया है. उस सीन को देखकर नबील गबोल ने सफाई देनी शुरू कर दी है. उन्होंने कहा कि वो दाऊद से कभी मिले ही नहीं हैं.
"मैं दाऊद इब्राहिम से..."- 'धुरंधर 2' के बाद रियल जमील जमाली सफाई देते घूम रहे
नबील गबोल ने पहले पार्ट के बाद कहा था कि राकेश बेदी का जमाल जमीली वाला किरदार उनसे प्रेरित है. 'धुरंधर 2' की रिलीज़ के बाद वो अपने ही जाल में फंस गए हैं.


पिछले दिनों नबील ने ‘क्यों- घंटी बजी’ नाम के एक चैनल को इंटरव्यू दिया था. उसमें होस्ट ने उनसे पूछा कि क्या वो कराची में रहने वाले दाऊद इब्राहिम से कभी मिले हैं. इस पर नबील ने जवाब दिया,
"मैं कभी नहीं मिला हूं उनसे. ना ही मुझे ये पता है कि वो कराची में रहते हैं. मीडिया और धुरंधर फिल्म में दिखाया है कि वो कराची के क्लिफ्टन एरिया में रहते हैं. वो एरिया मेरे घर से केवल 200 मीटर की दूरी पर है. लेकिन ना तो मैंने उन्हें कहीं देखा है, ना उनके बारे में कुछ सुना है."
नबील ने आगे कहा,
"धुरंधर में दिखाया गया है कि दाऊद डेथ बेड पर हैं. वो मरने वाले हैं जमील के इंजेक्शन देने के बाद. लेकिन मुझे नहीं पता कि वो हैं या नहीं हैं."
एक अन्य इंटरव्यू में नबील ने खुद को इंडियन एजेंट बताए जाने पर भी रिएक्ट किया है. मोहसिन इस्माइल नाम के व्लॉगर के साथ हुई बातचीत में वो कहते हैं,
"ये रॉ वाले जो रो रहे हैं न, ये असल में पाकिस्तान के साथ लड़ नहीं सकते. इसलिए इन्होंने एक फिल्म बना दी है. उसमें इन्होंने ल्यारी को इंटरनेशनली मशहूर किया. ल्यारी वालों को फर्क नहीं पड़ता है. ल्यारी वाले बड़े तगड़े हैं. उन्होंने कॉमेडियन राकेश बेदी को दिखाया कि ये नबील गबोल है. मगर राकेश बेदी सबको कह रहे कि ये कैरेक्टर बहुत से लोगों से मिलकर बना है. लेकिन 2007 में ल्यारी का MLA तो नबील गबोल था. बाकी, इंडिया की तरफ से आजकल ट्रोलिंग चल रही है कि फिल्म रिलीज़ होने के बाद से नबील गबोल खामोश क्यों हैं. लेकिन मैं आपको (भारत वालों को) जवाब जरूर दूंगा. जिस तरह हमारी पाकिस्तानी फौज आपको जवाब देती है, उसी तरह मैं भी बताऊंगा कि असली ल्यारी क्या है."
बातचीत के दौरान नबील ने ये भी कहा कि वो 'धुरंधर 3' बनाने वाले हैं. मगर उसका नाम 'धुरंधर' नहीं, कुछ और नाम होगा. आसपास के लोगों के सजेशन पर उन्होंने कहा कि वो इसे 'ल्यारी का गब्बर' नाम देंगे. उसके बाद ही हिंदुस्तानियों को पता चलेगा कि असली ल्यारी और नबील गबोल आखिर है बला क्या है!
वीडियो: धुंरधर वाले 'जमील जमाली' असल जीवन में फिल्म से क्यों नाराज हैं?



















