The Lallantop

'रामायण' टीज़र का डिटेल्ड रिव्यू आया, रणबीर और फिल्म का पूरा चिट्ठा खुल गया

यूजर की मानें तो फिल्म का म्यूजिक और VFX दमदार नजर आ रहा है.

Advertisement
post-main-image
'रामायण' के दोनों पार्ट्स को चार हजार करोड़ रुपये के टोटल बजट पर बनाया गया है.

Ranbir Kapoor स्टारर Ramayana का अगला टीज़र 02 अप्रैल यानी हनुमान जयंती के मौके पर रिलीज़ होगा. पर मेकर्स 30 मार्च को यूएस में एक प्रेस इवेंट के दौरान अमेरिकियों को इसकी छोटी-सी झलक दिखा चुके हैं. यदि आपने गौर किया हो, तो उस टीज़र पर लोगों का कोई रिएशन सामने नहीं आया है. ऐसा इसलिए क्योंकि मेकर्स ने उन्हें वक्त से पहले कुछ भी कहने से रोक दिया है. हालांकि इस बीच सोशल मीडिया पर टीज़र से जुड़ा एक डिटेल्ड रिव्यू वायरल हो रहा है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इस रिव्यू को किसी गुमनाम रेडिट यूजर ने लिखा है. उसने यूएस इवेंट में मौजूद अपने किसी सोर्स के हवाले से टीज़र के म्यूजिक, VFX और रणबीर कपूर पर कमेंट किया है. उस फीडबैक के मुताबिक,

"टीज़र अच्छा है, लेकिन ये आपको हैरान नहीं करेगा. इसलिए अपनी उम्मीदें ज़्यादा मत बढ़ाइए. जो वर्ज़न हमें दिखाया गया था, उसमें ठीक-ठाक डायलॉग्स थे. ये एक तरह का कैरेक्टर इंट्रोडक्शन सिज़ल रील है. इसमें वॉइसओवर, म्यूज़िक और अलग-अलग सीन का मोंटाज दिखाया गया है. म्यूज़िक बहुत अच्छा है, लेकिन इसका असर धीरे-धीरे होता है. ये तुरंत याद रह जाने वाला गाना नहीं है. इसलिए ये पहली बार में ज़्यादा असर नहीं करेगा. फिर भी ये टीज़र की सबसे बड़ी खूबियों में से एक है. वो इसलिए क्योंकि ये म्यूजिक इंट्रेस्टिंग और थोड़ा पहचाना-सा लगता है. पर साथ ही ये नया और इंट्रीगिंग भी है."

Advertisement

'रामायण' का VFX प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की कंपनी D-Neg ने तैयार किया है. इस कंपनी ने 'इंसेप्शन', 'इंटरस्टेलर' और 'ड्यून' जैसे प्रोजेक्ट्स के जरिए आठ ऑस्कर भी जीते हैं. इसलिए लोगों में ‘रामायण’ के विजुअल इफेक्ट्स को लेकर काफी उम्मीद बढ़ गई है. लेकिन यूजर ने इस पर मिक्स्ड रिएक्शन देते हुए कहा,

"फिल्म के VFX रिलीज़ के बाद चर्चा का विषय बन सकते हैं. बहुत से लोगों का मानना है कि टेक्निकली ये बहुत अच्छे बनाए गए हैं. लेकिन कुछ विज़ुअल चॉइस पर लोगों ने सवाल उठाए जा सकते हैं. खासकर मूवी के स्केल को लेकर. कुछ सीन्स में लोकेशन किरदारों के मुकाबले बहुत ज़्यादा बड़े दिखते हैं. ये थोड़ा अजीब लगता है. ये वीडियो गेम जैसा फील भी देता है. इसलिए मेकर्स के क्रिएटिव चॉइस की थोड़ी आलोचना हो सकती है. लेकिन उसे बनाने का तरीका बेहतरीन है."

सबसे ज्यादा एक्साइटमेंट लोगों को इस बात की है कि रणबीर राम के किरदार में फिट बैठते हैं या नहीं. टीज़र में उनके लुक और कॉस्टयूम पर बात करते हुए यूजर ने कहा,

Advertisement

"राम के रोल में रणबीर कपूर ठीक-ठाक लगते हैं. देखने और महसूस करने के लिहाज़ से उनकी एक्टिंग सही लगती है. कॉस्ट्यूम्स और प्रोडक्शन वैल्यू भी बेहतरीन हैं. वो बिहाइंड द सीन वाली फ़ोटो थोड़ी अजीब लग रही थी. लेकिन सही एंगल, लाइटिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन के बाद वो स्क्रीन पर अच्छे दिखते हैं. पर इस परफॉर्मेंस को देखकर आपको ऐसा नहीं लगता कि इसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा. ये सेफ लगता है और थोड़ा बोरिंग भी. आसान शब्दों में कहें तो अच्छा है, पर ठंडा है."

यूजर ने बताया कि यूएस वाले इवेंट में रणबीर कपूर इस तरह बर्ताव कर रहे थे, जैसे ये उनके करियर का सबसे जरूरी प्रोजेक्ट है. फिल्म प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा तो काफी नर्वस हो रहे थे. इनके बीच डायरेक्टर नितेश तिवारी सबसे ज्यादा शांत दिखाई दे रहे थे. कुलमिलाकर, इसे 'रामायण' का पहला डिटेल्ड रिव्यू माना जा सकता है. पर यहां यूजर ने अपनी पहचान नहीं बताई, तो हम अभी इस खबर की पुष्टि नहीं कर सकते. इसलिए इस रिव्यू में कितना दूध है और कितना पानी, ये 02 अप्रैल को टीज़र रिलीज़ के बाद ही बताया जा सकता है. 

वीडियो: 'रामायण' के अगले टीजर में पूरी स्टारकास्ट का ऑफिशयल लुक आएगा सामने?

Advertisement