The Lallantop

"सलमान से जो कहा जाएगा, वो उसका उल्टा ही करेंगे, उन्हें बदलने की कोशिश..."

प्रियदर्शन ने सेट पर सलमान खान के रवैये के बारे में बात की, अक्षय खन्ना को भी 'डिफिकल्ट' बताया

Advertisement
post-main-image
सलमान खान ने साल 2005 में प्रियदर्शन की फिल्म 'क्योंकि' में काम किया था.

Salman Khan के बारे में अलग-अलग फिल्ममेकर्स की अपनी अलग राय है. सेट पर उनके बर्ताव की चर्चा कई बार हुई है. कभी पॉज़ीटिव तो कभी नेगेटिव बातें भी सुनने को मिली हैं. हाल ही में डायरेक्टर Priyadarshan ने भी सलमान के साथ काम करने अपना तजुर्बा बताया. उन्होंने Akshaye Khanna और उनके एटिट्यूड के बारे में भी चर्चा की बकौल प्रियदर्शन, सलमान के साथ कम्यूनिकेशन में अहतियात बरताना बहुत ज़रूरी है. यदि आप ये बात नहीं भांप पाए, तो गड़बड़ तय है. सलमान ने प्रियदर्शन की फिल्म Kyon Ki (2005) में काम किया था. ज़ूम से चर्चा में उनके साथ काम करने का अनुभव बताते हुए प्रियदर्शन ने कहा,

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

“आपको उन्हें वैसे ही स्वीकारना होगा जैसे वो हैं. उन्हें बदलने की कोशिश मत कीजिए. आपको डिप्लोमैटिकली एरोगेंट होना होगा. यानी कूटनीति अपनानी होगी. आप सलमान को कुछ करने को कहेंगे, तो वो उसका बिल्कुल उल्टा ही करेंगे. मैं समझता हूं कि अगर आप इंसान के तौर पर उन्हें पसंद आ जाते हैं, तो वो आपकी बात बिल्कुल मानेंगे. डायरेक्टर्स का फ्लेक्सिबल होना ज़रूरी है.”

प्रियदर्शन ने अक्षय खन्ना को लेकर भी सात-आठ फिल्में बनाई हैं. उनके बारे में बात करते हुए प्रियदर्शन ने कहा, 

Advertisement

“अक्षय खन्ना एक और कठिन आदमी है. मगर मैंने अक्षय के साथ सात-आठ फिल्में की हैं. और मुझे कभी कोई मुश्किल पेश नहीं आई. अक्षय ने धुरंधर भी की है और हंगामा में जीतू फ्रॉम वीडियोकॉन भी बने हैं. दो बिल्कुल विपरीत किरदार. क्योंकि वो टैलेंटेड है. अमित जी (अमिताभ बच्चन) ने एक बार मुझसे कहा था, एक्टर्स भिखारियों की तरह हैं. उनके पास चुनने का विकल्प नहीं है. तो मैं मानता हूं कि आप उन्हें आपका बेस्ट दीजिए और उनके हुनर को पूरी तरह से भुनाइए. मैंने तो हमेशा इसी तरह काम किया है.”

प्रियदर्शन और अक्षय की फिल्मों में ‘डोली सजा के रखना’ (1998), ‘हलचल’ (2004) ‘मेरे बाप पहले आप’ (2008) और ‘आक्रोश’ (2010) भी शामिल हैं. प्रियदर्शन ने सायकोलॉजी में मास्टर्स किया है. और उनका कहना है कि उनके इस बैकग्राउंड ने उन्हें हर तरह के लोगों के साथ डील करने में काफ़ी मदद की. बीते दिनों पिंकविला से चर्चा में उन्होंने कहा था कि गोविंदा और सलमान जैसे एक्टर्स को सुबह 7 बजे सेट पर बुलवाना उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है. हम बता दें, कि गोविंदा ने प्रियदर्शन की ‘भागम भाग’ (2006) में काम किया था. 
प्रियदर्शन के प्रेज़ेंट वर्कफ्रंट की बात करें, तो उनकी ‘भूत बंगला’ रिलीज़ के लिए तैयार है. रिलीज़ डेट को लेकर असमंजस बना हुआ है. ये स्पष्ट नहीं है कि फिल्म 10 अप्रैल को आएगी, या 17 अप्रैल को. जल्द ही मेकर्स अनाउंसमेंट करेंगे. इसके बाद उनकी ‘हैवान’ आएगी. इसमें अक्षय और सैफ़ अली खान लीड रोल में हैं. 

वीडियो: जिस फिल्म को 30 अभिनेताओं ने किया रिजेक्ट, उसे सलमान खान ने सिर्फ 1 रुपये में किया साइन

Advertisement

Advertisement