The Lallantop

PCB का नया फरमान! PSL के दौरान फैमिली से भी मिलना है तो 24 घंटे पहले लेना होगा परमिशन

PCB ने लीग में खेल रहे खिलाड़ियों को लेकर नई गाइडलाइंस जारी की हैं. इन गाइडलाइंस के मुताबिक, खिलाड़ियों को अपने परिवार वालों से मिलने से पहले बोर्ड से इजाजत लेनी होगी.

Advertisement
post-main-image
शाहीन अफरीदी पर लगा था बड़ा फाइन. (Photo-AFP)

पाकिस्तान चाहे जितने भी दावे करे, लेकिन सच यही है कि उसकी PSL भारतीय टी20 लीग IPL के आगे कहीं नहीं ठहरती है. एक तरफ IPL है, जहां खिलाड़ी पूरी लीग में अपने परिवार के साथ ट्रैवल करते हैं. वहीं, दूसरी तरफ है पाकिस्तान सुपर लीग, जहां खिलाड़ियों को अपनी पत्नी तक से मिलने के लिए 24 घंटे पहले नोटिस देना पड़ेेेगा. इसे लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने नया आदेश जारी किया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
क्या है नई गाइडलाइंस?

दरअसल, PCB ने लीग में खेल रहे खिलाड़ियों को लेकर नई गाइडलाइंस जारी की हैं. इन गाइडलाइंस के मुताबिक, खिलाड़ियों को अपने परिवारवालों से मिलने से पहले बोर्ड से इजाजत लेनी होगी.  पीसीबी ने ईमेल में कहा कि कोई भी खिलाड़ी या अधिकारी कम से कम 24 घंटे पहले बोर्ड से अनुमति लिए बिना टीम होटल में किसी परिवार वाले या रिश्तेदार से नहीं मिल सकता. बोर्ड ने आगे स्पष्ट किया कि खिलाड़ियों के लिए उनके परिजनों से मुलाकात के लिए टीम होटल में कोई जगह तय की जाएगी. सूत्र ने कहा ,

बोर्ड ने साफ तौर पर कहा कि खिलाड़ी की पत्नी, माता-पिता, भाई या बहन ही उनके कमरे के भीतर जा सकते हैं और वह भी बोर्ड से 24 घंटे पहले अनुमति लेने के बाद.

Advertisement

यह भी पढ़ें- पंजाब ने IPL 2026 का पहला मैच जीता, पर कप्तान श्रेयस अय्यर क्यों नप गए? 

क्यों उठा यह मामला?

ESPN की रिपोर्ट के मुताबिक, सिकंदर रजा के चार रिश्तेदार उनके कमरे में मिलना चाहते थे. सिक्योरिटी की वजह से उनकी ये मांग ठुकरा दी गई. इसके बाद टीम के मालिक समीन राना ने PSL के CEO सलमान नसीर से परमिशन मांगी, लेकिन उन्हें भी मना कर दिया गया. शाहीन अफरीदी और सिकंदर रजा ने सिक्योरिटी प्रोटोकॉल की परवाह नहीं की. वो वहां लगे गार्ड्स के विरोध के बावजूद चार मेहमानों को जबरन एस्कॉर्ट करके होटल के कमरे में ले गए. रिपोर्ट के अनुसार, चारों करीब तीन घंटे तक वहां रहे. इस कारण टीम के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी पर फाइन लगा था. इसके बाद रजा ने सोशल मीडिया पर तंज भरे लहजे में पोस्ट किया था. उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और पाकिस्तान सुपर लीग को टैग करते हुए लिखा,

शुक्रिया पीसीबी और पीएसल मैनेजमेंट. आपने मेरे परिवार और रिश्तेदारों को मुझसे मिलने के लिए कमरे में आने दिया. मैं आपके इस जेश्चर की कद्र करता हूं.

Advertisement

पंजाब पुलिस ने इस घटना को सिक्योरिटी प्रोटोकॉल का गंभीर उल्लंघन बताया था. डिप्टी पुलिस इंस्पेक्टर की ओर से PSL सीईओ सलमान नसीर को एक लेटर लिखा गया है. इसमें शाहीन अफरीदी और सिकंदर रजा पर सीधा आरोप लगाया गया है कि उन्होंने निर्देशों की अनदेखी की और गार्ड्स के मना करने के बावजूद मेहमानों को अंदर ले गए. इसके बाद, पीसीबी ने सभी 8 टीमों और अन्य अधिकारियों को ईमेल भेजा. इस ईमेल में उन्होंने कहा,

पुलिस ने बोर्ड से साफ कहा है कि जब तक फ्रैंचाइजी सेक्योरिटी प्रोटोकॉल को पूरी तरह फॉलो नहीं करती है, पुलिस के लिए उन्हें सुरक्षित रखना संभव नहीं है.

पाकिस्तान में खिलाड़ियों को परिवार वालों से मिलने के लिए भी इस तरह के तामझाम करने पड़ते हैं. भारत में स्थिति अलग है. भारत में IPL के दौरान टीम के खिलाड़ी अपने परिवार के साथ ट्रैवल करते हैं. परिवार उनके साथ होटल रूम में रहते हैं. इसका पूरा खर्चा फ्रैंचाइजी ही उठाती है.

वीडियो: RR के रवींद्र जडेजा CSK के खिलाफ मैच में क्यों हुए इमोशनल?

Advertisement