The Lallantop

अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' के ट्रेलर ने प्रभास की 'सलार' का रिकॉर्ड तोड़ा

फिल्म का तेलुगु ट्रेलर 24 घंटों में यूट्यूब पर उस भाषा का सबसे ज्यादा देखे जाने वाला ट्रेलर बन गया है.

Advertisement
post-main-image
सभी भाषाओं में मिलाकर ट्रेलर ने अब तक 100 मिलियन व्यूज़ हासिल कर लिए हैं.

Karan Arjun के Sequel में Ranbir Kapoor-Hrithik Roshan?, Pushpa 2 के ट्रेलर ने Salaar का रिकॉर्ड तोड़ा, Netflix पर रिलीज़ हुई Nayanthara की डॉक्यूमेंट्री. Cinema से जुड़ी सभी खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
# '120 बहादुर' से फरहान अख्तर का लुक आया

फरहान अख्तर ने अपनी वॉर ड्रामा फिल्म '120 बहादुर' से कुछ पोस्टर्स शेयर किए हैं. ये फिल्म 18 नवंबर, 1962 में हुए रेजांग ला के युद्ध पर आधारित है. फरहान फिल्म में मेजर शैतान सिंह का किरदार निभा रहे हैं. '120 बहादुर' को रजनीश घई ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म 2025 में रिलीज़ होगी.

# 'करण अर्जुन' के सीक्वल में रणबीर-ऋतिक?

हाल ही में राकेश रौशन ने ई-टाइम्स को एक इंटरव्यू दिया. इस दौरान उनसे सवाल किया गया कि अगर वो आज के समय में 'करण अर्जुन' बनाएंगे तो लीड रोल्स के लिए किन एक्टर्स को कास्ट करेंगे. इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "मैं करण अर्जुन का रीमेक या सीक्वल नहीं बनाऊंगा. लेकिन अगर मुझे पूछें कि आज के समय में किस जोड़ी के साथ फिल्म बनाऊंगा, तो करण के रोल में ऋतिक और अर्जुन के रोल में रणबीर कपूर को कास्ट करूंगा."

Advertisement
# अब फिल्में डायरेक्ट नहीं करेंगे राकेश रौशन?

बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में राकेश रौशन ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि अब मैं आगे फिल्में डायरेक्ट करूंगा. लेकिन मैं जल्द ही कृष 4 अनाउंस करूंगा." फिल्म में ऋतिक रौशन लीड रोल में होंगे. इस फिल्म को करण मल्होत्रा डायरेक्ट करेंगे.

# "ठेके बंद कर दो, मैं शराब पर गाने नहीं गाऊंगा"

हाल ही में दिलजीत दोसांझ को उनके कॉन्सर्ट को लेकर तेलंगाना सरकार ने एक नोटिस भेजा.  इस नोटिस के जरिए उनको चेतावनी दी गई कि वो शराब, ड्रग्स और हिंसा को बढ़ावा देने वाले किसी भी गाने पर परफॉर्म नहीं कर सकते. इस बारे में बात करते हुए गुजरात में अपने कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत ने कहा, "आप यूथ को बेवकूफ नहीं बना सकते. मैं आपको एक ऑफर देता हूं, जहां-जहां मेरा शो है, वहां-वहां एक दिन के लिए आप‘ड्राई डे’ घोषित कर दो. मैं शराब वाले गाने नहीं गाऊंगा. मैं कोई नया कलाकार नहीं हूं, जो आप मुझसे कह देंगे कि ये गाना नहीं गा सकते, वो गाना नहीं गा सकते, तो मेरे पास गाने को कुछ बचेगा नहीं. मैं गाने के बोल बदल दूंगा और उतना ही मज़ा आएगा."

# 'पुष्पा 2' के ट्रेलर ने 'सलार' का रिकॉर्ड तोड़ा

अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' का ट्रेलर 17 नवंबर को शाम 6 बजे रिलीज़ किया गया. इसे तमिल, तेलुगु, हिंदी समेत अलग-अलग भाषाओं में रिलीज़ किया गया. फिल्म का तेलुगु ट्रेलर 24 घंटों में यूट्यूब पर उस भाषा का सबसे ज्यादा देखे जाने वाला ट्रेलर बन गया है. इसने महेश बाबू की 'गुंटूर कारम' और  प्रभास की 'सलार' को पीछे छोड़ दिया है. 'गुंटूर कारम' को रिलीज़ के 24 घंटों में 37.68 मिलियन और 'सलार' को 32.58 मिलियन व्यूज़ मिले थे. 'पुष्पा 2' के तेलुगु ट्रेलर को यूट्यूब पर अब तक 44 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं. सभी भाषाओं में मिलाकर ट्रेलर ने अब तक 100 मिलियन व्यूज़ हासिल कर लिए हैं.

Advertisement
# नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री

नयनतारा की लाइफ पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'नयनतारा- बेयॉन्ड द फेयरीटेल' नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हो गई है. ये इंग्लिश, तेलुगु, हिंदी, मलयालम और तमिल में रिलीज़ हुई है. धनुष और नयनतारा के बीच हुई कॉन्ट्रोवर्सी के बाद 'नानुम राउडी धान' के सेट से उनकी 3 सेकेंड की क्लिप को हटाकर रिलीज़ किया गया.
 

वीडियो: दी सिनेमा शो: अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' के ट्रेलर ने प्रभास की 'सलार' को किस मामले में पीछे छोड़ दिया?

Advertisement