The Lallantop

अल्लू अर्जुन की 'राका' मेकर्स ने 'पुष्पा', 'बाहुबली' और 'धुरंधर' वाला मास्टरस्ट्रोक चल दिया!

'राका' में शाहरुख खान भी कैमियो करेंगे. एटली उनका हिस्सा विदेश में शूट करने वाले हैं.

Advertisement
post-main-image
'राका' साय-फाय जॉनर की फिल्म है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • एटली के निर्देशन में बनी फिल्म 'राका' को दो भागों में रिलीज़ किया जाएगा, जिसमें दो अलग-अलग दुनिया और टाइमलाइंस की कहानी दिखाई जाएगी, और पूरी फिल्म का बजट लगभग 1000 करोड़ रुपये है।
  • फिल्म को दो पार्ट में बांटने का फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि एटली इसे एक बड़ी फ्रैंचाइज़ी बनाना चाहते हैं, जिसमें पुरानी वैदिक संस्कृति और मॉडर्न टाइमलाइन को जोड़ा गया है।
  • मेकर्स ने इस साल के अंत तक शूटिंग पूरी करने और दिसंबर 2027 में रिलीज़ करने का लक्ष्य रखा है, जिससे पोस्ट-प्रोडक्शन के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।

Atlee के डायरेक्शन में बन रही Allu Arjun स्टारर Raaka देश की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है. इसे लगभग 1000 करोड़ रुपए में बनाया जा रहा है. अर्जुन समेत फिल्म की पूरी स्टारकास्ट लंबे समय से इसकी शूटिंग कर रही. लेकिन अब खबर आ रही है कि मेकर्स इसे दो पार्ट्स में तोड़कर रिलीज़ करेंगे. इस दौरान फिल्म दो अलग दुनिया और टाइमलाइंस को फॉलो करेगी. 

Advertisement

इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से बताया कि एटली 'राका' को पहले से भी कहीं बड़ी फिल्म बनाना चाहते हैं. इसलिए उन्होंने इसे सिंगल मूवी की जगह दो पार्ट वाली फ्रैंचाइज़ में डेवलप करने का मन बनाया है. रिपोर्ट के मुताबिक, 'राका' की कहानी दो अलग-अलग समय और दुनिया में चलेगी. एक हिस्सा प्राचीन वैदिक और आदिवासी कल्चर पर आधारित होगा. वहीं दूसरा टाइमलाइन मॉडर्न ज़माने को फॉलो करेगा. मूवी दोनों समय को जोड़ते हुए कहानी को आगे बढ़ाएगी. इसे इंटरनेशनल लेवल पर डेवलप करने के लिए मेकर्स ने 1000 करोड़ रुपये का बजट अलॉट किया है. मेकर्स दोनों फिल्मों की शूटिंग इस साल के अंत तक पूरी कर लेना चाहते हैं. ताकि पोस्ट-प्रोडक्शन के लिए पर्याप्त समय मिल सके.

वैसे, ये चर्चा लंबे समय से थी कि अर्जुन इस मूवी में दो या दो से ज्यादा रोल्स में दिखलाई पड़ेंगे. अलग-अलग टाइमलाइन वाली बात से ये कन्फर्म होता है. दूसरी तरफ़, फिल्म की लीडिंग लेडीज़ को लेकर भी नई अपडेट आई है. अब तक मेकर्स ने केवल दीपिका पादुकोण को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट की है. वहीं मृणाल ठाकुर, जाह्नवी कपूर और रश्मिका मंदन्ना का नाम भी लगातार चर्चा में है. रिपोर्ट की मानें तो मृणाल, मॉडर्न टाइमलाइन में लीड रोल प्ले करेंगी. वहीं दीपिका, जाह्नवी और रश्मिका का किरदार प्राचीन समय का होगा. शुरुआती दिनों में ऐसी खबरें भी आई थीं कि रश्मिका इस मूवी में विलन का रोल कर रही हैं. लेकिन मेकर्स ने अपनी तरफ से इस बात की पुष्टि नहीं की है. 

Advertisement

रिपोर्ट में शाहरुख खान के कैमियो का दावा भी किया गया है. सूत्र के मुताबिक, उनका सीन अभी शूट नहीं हुआ. एटली इसके लिए ओवरसीज़ जाएंगे. चर्चा है कि शाहरुख 'राका' में अपने 'जवान' फिल्म वाले अवतार में कैमियो करेंगे. चूंकि दोनों मूवीज़ एटली ने बनाई है, इसलिए इस संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता. खासकर ये जानते हुए कि वो 'जवान' में अर्जुन का कैमियो प्लान कर रहे थे. हालांकि, तब वो 'पुष्पा 2' की शूटिंग में व्यस्त थे, इसलिए ‘जवान’ को समय नहीं दे पाए. अगर 'राका' में शाहरुख और अर्जुन साथ आ जाते हैं, तो बॉक्स ऑफिस पर तलहका मचना तय है. बाकी जहां तक फिल्म की बात है, चर्चा है कि मेकर्स इसे दिसंबर 2027 में रिलीज़ करेंगे.

वीडियो: शाहरुख खान ने अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म 'राका' की तारीफ करते हुए क्या कहा?

Advertisement
Advertisement