और हर साल की तरह, इस साल भी फाइट है सबसे बड़ी हिट की. और इस बात की, कि कौन सी फिल्म सबसे ज्यादा पैसा कमाएगी. ये एक ऐसी बात है जो इन स्टार्स के फैन्स को हमेशा लड़वाती है. तो इससे पहले कि आप सब लड़ें, एक बार बीते सालों पर नजर डाल लें.

शाहरुख़ की ये फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज़ होगी.
सबसे पहले सलमान अपनी 'रेस 3' लेकर आएंगे. जो ईद पर रिलीज़ होगी. सलमान अपनी ज्यादातर फिल्में ईद के मौके पर ही रिलीज़ करते हैं. पिछले कुछ सालों में ईद पर रिलीज़ हुई फिल्में और उनके कलेक्शन:
* सुल्तान
रिलीज़ डेट- 6 जुलाई, 2016 कलेक्शन- 300 करोड़ रुपए
* बजरंगी भाईजान
रिलीज़ डेट- 17 जुलाई, 2015 कलेक्शन- 422.13 करोड़ रुपए
* किक
रिलीज़ डेट- 25 जुलाई, 2014 कलेक्शन- 234 करोड़ रुपए
* चेन्नई एक्सप्रेस
रिलीज़ डेट- 8 अगस्त, 2013 कलेक्शन- 228 करोड़ रुपए

सलमान अपनी फिल्में आमतौर पर ईद वाले वीक में ही रिलीज़ करनी पसंद करते हैं.
इस साल दिवाली के मौके पर आमिर ख़ान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान' सिनेमाघरों में दस्तक देगी. आमतौर पर आमिर अपनी फिल्में क्रिसमस और शाहरुख़ दिवाली वीक में रिलीज़ करते हैं लेकिन इस बार मामला उल्टा है क्योंकि शाहरुख़ की 'ज़ीरो' क्रिसमस के मौके पर आ रही है. पिछले कुछ सालों में दिवाली पर रिलीज़ हुई फिल्में और उनके कलेक्शन:
*ऐ दिल है मुश्किल
रिलीज़ डेट- 28 अक्टूबर, 2016 कलेक्शन- 231 करोड़ रुपए
* शिवाय
रिलीज़ डेट- 28 अक्टूबर, 2016 कलेक्शन- 146 करोड़ रुपए
* प्रेम रतन धन पायो
रिलीज़ डेट- 12 नवंबर, 2015 कलेक्शन- 267 करोड़ रुपए
* हैप्पी न्यू ईयर
रिलीज़ डेट- 24 अक्टूबर, 2014 कलेक्शन- 205 करोड़ रुपए
* कृष 3
रिलीज़ डेट- 1 नवंबर, 2013 कलेक्शन- 237 करोड़ रुपए

'प्रेम रतन धन पायो' और 'हैप्पी न्यू ईयर' के एक सीन में मुख्य कलाकार.
क्रिसमस वीक में शाहरुख़ अपनी फिल्म 'ज़ीरो' के साथ आ रहे हैं. लेकिन क्रिसमस दरअसल आमिर का रिलीज़ टाइम है. इस समय में रिलाज़ होकर आमिर की फिल्मों ने तगड़ा कारोबार किया है. पिछले कुछ सालों में क्रिसमस पर रिलीज़ हुई फिल्में और उनके कलेक्शन:
* दंगल
रिलीज़ डेट- 21 दिसंबर, 2016 कलेक्शन- 385 करोड़ रुपए
* दिलवाले
रिलीज़ डेट- 18 दिसंबर, 2015 कलेक्शन- 194 करोड़ रुपए
* पीके
रिलीज़ डेट- 19 दिसंबर, 2014 कलेक्शन- 340 करोड़ रुपए
* धूम 3
रिलीज़ डेट- 20 दिसंबर, 2013 कलेक्शन- 284 करोड़ रुपए

शाहरुख़ और आमिर ने अपनी रिलीज़ डेट एक्सचेंज कर लिए हैं. देखने वाली बात होगी कि ये परफॉर्म कैसा करते हैं.
सलमान, शाहरुख़ और आमिर के लिए ये साल किसी अग्निपरिक्षा से कम नहीं होगा. इसमें उन्हें अपने स्टारडम को परखने का भरपूर मौका होगा. इस साल ये देखना भी बहुत दिलचस्प रहेगा कि आमिर की रिलीज़ स्लॉट पर शाहरुख़ कैसा परफॉर्म करते हैं. इस साल के आखिर में आने वाले बॉक्स-ऑफिस नतीजे हमें ये बताने के लिए काफी होंगे कि इंडिया का सबसे बड़ा सुपरस्टार कौन है.
ये भी पढ़ें:
शाहरुख़ की नई पिच्चर 'ज़ीरो' का झामफाड़ टीज़र: लगता है उनके पिछले सारे पाप धुलने वाले हैं
कहानी उस आदमी की जिसने हाथ कुचलकर पूछा था, 'बता हिंदू का ख़ून कौन सा और मुसलमान का कौन सा?'
'पद्मावती' से पहले इन तीन फिल्मों के नाम भी सेंसर बोर्ड ने ज़बरदस्ती बदलवाए हैं
स्क्रीन पर सोनाली बेंद्रे को देख कच्ची बेर की महक भर जाती थी
वीडियो देखें:












