The Lallantop

क्या 'दादी' बनने वाले अली असगर अब कभी 'कपिल शर्मा शो' पर नज़र नहीं आएंगे?

अली से पहले Sumona Chakravarti ने भी इस बारे में बात की थी. सुमोना भी कपिल के नेटफ्लिक्स शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का हिस्सा नहीं हैं.

Advertisement
post-main-image
जब टीवी पर कपिल का शो आया करता था उस वक्त अली असगर दादी का रोल किया करते थे.

Ali Asgar. जाने-माने एक्टर और कॉमेडियन हैं. टीवी पर आने वाले 'द कपिल शर्मा शो' और 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में उनका 'दादी' का किरदार खूब चर्चित हुआ. इस चक्कर में उन्हें काफी ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ी. मगर उनके हिस्से ज़्यादातर तारीफें ही आईं. फिर कपिल का शो टीवी पर बंद हुआ. वो बोरिया-बिस्तर और अपने जोक्स समेटकर नेटफ्लिक्स पर आ गए. अब यहां उनका 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' चालू हो गया. मगर इस शो में अली नहीं नज़र आए. अब उन्होंने इस शो पर और इसमें ना दिखाई देने पर बात की है.

Advertisement

दरअसल, अली इन दिनों अपने चैट शो पर काम कर रहे हैं. जिसका नाम है 'चड्ढी-बड्ढी'. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो इस चैट शो पर कभी कपिल को बुलाएंगे तो उन्होंने कहा,

''बिल्कुल क्यों नहीं. हमें बहुत खुशी होगी अगर कृष्णा अभिषेक, सुदेश लहरी, कीकू शारदा, राजीव ठाकुर जैसे दोस्त मेरे शो पर आएं. मगर वो भी काम कर रहे हैं. तो अब सब उनकी अवेलबिलिटी पर डिपेंड करता है कि कब उन्हें समय मिले और कब वो हमारे शो पर आएं.''

Advertisement

टाइम्स ऑफ इंडिया से हुई बातचीत में अली ने बताया कि वो 'कपिल शर्मा शो' पर लौटेंगे या नहीं. अली ने कहा,

''ये तो ऑडियंस का प्यार है कि वो लिख रहे हैं और अभी भी मुझे शो पर देखना चाहते हैं. मैं शुक्रगुज़ार हूं भगवान का और उन लोगों का जिन्हें मेरा काम पसंद है. मैं कपिल का भी शुक्रगुज़ार हूं कि मैं ऐसे एक शो का हिस्सा रहा जिससे फिलहाल अभी मैं नहीं जुड़ा हूं. मगर फिर भी मुझे इतना प्यार मिल रहा है. मुझे फ्यूचर का तो नहीं पता लेकिन फिलहाल मैं अपने शो में बिज़ी हूं.''

अली से पूछा गया कि क्या वो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' को देखते हैं. तो अली बोले,

Advertisement

''नहीं, मैं अभी तक कपिल का शो नहीं देख पाया हूं क्योंकि मुझे लगातार ट्रेवेल करना पड़ रहा है. मैं कुछ फिल्मों पर भी काम कर रहा हूं जो छोटे-छोटे गांव में शूट कर रहे हैं. जहां ठीक नेटवर्क भी नहीं है. इसके अलावा भी मैं अपने पर्सनल कामों में व्यस्त हूं. लेकिन मैं जानता हूं वो शो बहुत अच्छा होगा.''

अली से पहले Sumona Chakravarti ने भी इस बारे में बात की थी. सुमोना, कपिल के नेटफ्लिक्स शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का हिस्सा नहीं हैं. जब उनसे इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने न्यूज़ एजेंसी PTI को बताया,

"मेरे पास इसका जवाब नहीं है. जिस शो का मैं हिस्सा थी, वो किसी दूसरे चैनल का था. वो पिछले साल जुलाई में बंद हो गया. इसके बाद मैं अपनी जर्नी में हूं. अपना काम कर रही हूं. नेटवर्क बना रही हूं और नए लोगों से मिल रही हूं. मुझे मालूम है कि शो में फैंस मुझे मिस करेंगे. मैंने उनके मैसेज भी देखे हैं. जब भी मैं घर से बाहर निकलती हूं, तो मैं कई लोगों से मिलती हूं. मेरे पड़ोसी कहते हैं कि वो शो में मुझे मिस कर रहे हैं. यही चीज़ मुझे मोटिवेट करती है."

कपिल का शो इस मार्च से नेटफ्लिक्स पर शुरू हुआ. मगर रिपोर्ट्स हैं कि मेकर्स इसे बंद करने की प्लानिंग कर रहे हैं. क्योंकि इसके रिएक्शन्स ठीक नहीं आए हैं. ख़ैर, ये सिर्फ रिपोर्ट्स हैं. अभी तक इसपर ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आई है. 

वीडियो: सुमोना चक्रवर्ती बोलीं- कपिल शर्मा ने मुंह का मजाक उड़ाया, अर्चना पूरन सिंह ने ये समझाया?

Advertisement