The Lallantop

"जो 5-7 साल शाहरुख खान के साथ हुआ, वही अक्षय कुमार के साथ हो रहा है"

Akshay Kumar को लेकर Khel Khel Mein बनाने वाले Mudassar Aziz ने कहा- फॉर्म टेम्परेरी है लेकिन क्लास परमानेंट है.

Advertisement
post-main-image
मुदस्सर अजीज़ ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि अक्षय जल्द ही अपना रास्ता खोज लेंगे.

Akshay Kumar की फिल्में लगातार बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो रही हैं. हाल ही में उनकी फिल्म Khel Khel Mein आई. फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिले, लेकिन फिर भी वो बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्म नहीं कर पाई. 'खेल खेल में' को Mudassar Aziz ने डायरेक्ट किया है. हाल में उन्होंने अक्षय कुमार के लिए कहा है कि उन्हें अभिनेता के सुपरस्टारडम में विश्वास है. उन्होंने आगे कहा कि अक्षय की फ्लॉप फिल्मों का सिलसिला जल्द ही खत्म हो जाएगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मुदस्सर अजीज़ ने इंडियन एक्सप्रेस को इंटरव्यू दिया. इसमें उनके बॉक्स ऑफिस पर अक्षय के खराब दौर के बारे में पूछा गया. उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि अक्षय जल्द ही अपना रास्ता खोज लेंगे.

"मैं फिल्मी सफर में बहुत जूनियर हूं. इसलिए अक्षय कुमार जैसे बड़े व्यक्ति पर टिप्पणी नहीं कर सकता. उनके 33 साल एंटरटेनमेंट से भरे हैं. वह अपनी योग्यता, अपने स्टारडम को साबित करने के लिए हर दिन कुछ नया करते है."

Advertisement

उन्होंने आगे कहा, 

"उनका दिमाग बहुत सोच-समझकर काम करता है. वह बहुत सी चीजों को ध्यान में रखते हैं, इसलिए ऐसा नहीं है कि वह अपने दिमाग में Rubik’s cube को सॉल्व नहीं कर रहे हैं. मुझे यकीन है कि वह ऐसा कर रहे हैं. यही वजह है कि मैं कहता हूं कि फॉर्म टेम्परेरी है लेकिन क्लास परमानेंट है."

मुदस्सर अजीज़ ने ये भी कहा किशाहरुख खान के करियर में भी एक खराब दौर आया था, लेकिन उन्होंने शानदार वापसी की. बोले,

Advertisement

"वह अपना रास्ता खोज लेंगे. ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है. शाहरुख खान साहब के साथ ऐसा पांच-सात साल तक हुआ है. दुर्भाग्य से, हम ऐसे समाज में रहते हैं, जहां किसी को नकारना फैशन बन गया है. लेकिन इतना कहने के बाद भी, मैं एक फिल्म डायरेक्टर के तौर पर उनके साथ काम करने का अपना अनुभव शेयर करूंगा. वह (अक्षय) ऐसे व्यक्ति हैं, जो कॉमेडी बनाना पसंद करते हैं. दर्शकों को हंसाना पसंद करते हैं. अक्षय से साथ मेरा अनुभव मस्ती भरा रहा है. हमने 'खेल खेल में' बनाने के दौरान एक-दूसरे से बहुत सी चीजें सीखीं. वह मेरी और देश भर के कई लोगों की नज़र में हमेशा अक्षय कुमार ही रहेंगे."

'खेल खेल में' में अक्षय कुमार के साथ वाणी कपूर, फरदीन खान, तापसी पन्नू, एमी विर्क, प्रज्ञा जायसवाल और आदित्य सील जैसे एक्टर्स ने काम किया है. यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज हुई थी. इसका क्लैश श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 2' और जॉन अब्राहम की 'वेदा' से हुआ है. 

वीडियो: '33 साल बाद भी स्टारडम साबित करने को कहना बकवास...', 'खेल खेल में' के डायरेक्टर ने अक्षय कुमार को लेकर कह दी ये बात

Advertisement