The Lallantop

'वेलकम टू द जंगल' ने केवल पांच दिनों में ही ओरिजिनल 'वेलकम' का लाइफटाइम कलेक्शन क्रॉस कर दिया!

बड़ी बात ये है कि फिल्म ने पहले मंगलवार को सोमवार से भी ज्यादा पैसे कमाए हैं.

Advertisement
post-main-image
'वेलकम टू द जंगल' का सेट 9 करोड़ में बनाया गया था.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने पहले मंगलवार को भारत में 10.64 करोड़ रुपए कमाकर सोमवार के राजस्व को पार करते हुए कुल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 97.17 करोड़ रुपए तक पहुंचाया है।
  • फिल्म के इस प्रदर्शन का कारण है कि इसका कलेक्शन 19 साल पहले रिलीज़ हुई 'वेलकम' फिल्म के लाइफटाइम कलेक्शन को महज पाँच दिनों में पार कर लेना और इसका बजट 120 करोड़ रुपए था।
  • इस कलेक्शन के चलते फिल्म ने अपनी लागत आर्थिक रूप से वापिस कर ली है और इस गति के चलते 3 जुलाई को रिलीज़ होने वाली फिल्म 'ऐल्फा' को कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ सकता है।

मंडे टेस्ट पास करने के बाद Akshay Kumar की Welcome To The Jungle ने पहले मंगलवार को भी झंडे गाड़ दिए. इस दिन फिल्म ने सोमवार से भी ज्यादा पैसे कमाए हैं. यानी मूवी का कलेक्श अब भी डबल डिजिट में है. खास बात ये है कि इस फिल्म ने 'वेलकम' के फर्स्ट पार्ट का लाइफटाइम कलेक्शन महज पांच दिनों में पार कर लिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, 'वेलकम टू द जंगल' ने पहले मंगलवार यानी कल, भारत में ग्रॉस 10.64 करोड़ रुपए कमाए. वहीं सोमवार को इसने 10.03 करोड़ छापे थे. आमतौर पर फिल्में मंगलवार-बुधवार आने तक अपना मोमेंटम खोने लगती हैं. लेकिन अक्षय की फिल्म अब भी काफी अच्छी सिचुएशन में है. कई बड़े बजट की फिल्में भी मंगलवार को दहाई अंक तक नहीं जा पातीं. यहां तक कि अक्षय की लास्ट रिलीज़ 'भूत बंगला' ने भी पहले ट्यूसडे को 9.28 करोड़ रुपए कमाए थे. उसकी तुलना में 'वेलकम टू द जंगल' को देखें तो इसने अपनी अच्छी पैठ बना ली है.

फिल्म का अब तक का डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कुछ ऐसा है

Advertisement

प्रीमियर शोज़ (पहला गुरुवार) - 4.50 करोड़
पहला दिन (पहला शुक्रवार) - 18.30 करोड़
दूसरा दिन (पहला शनिवार) - 24 करोड़
तीसरा दिन (पहला रविवार) - 29.70 करोड़
चौथा दिन (पहला सोमवार) - 10.03 करोड़
पांचवां दिन (पहला मंगलवार) - 10.64 करोड़

टोटल: 97.17 करोड़ रुपए (ग्रॉस डोमेस्टिक कलेक्शन)

'वेलकम टू द जंगल' ने भारत में 97.17 करोड़ का कलेक्शन किया है. विदेशी मार्केट से इसने 22.95 करोड़ रुपए कमाए हैं. दोनों को जोड़ दें तो फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120.12 करोड़ तक पहुंच गया. 19 साल पहले आई ओरिजिनल 'वेलकम' का लाइफ़टाइम कलेक्शन 119.50 करोड़ था. मगर 'वेलकम टू द जंगल' को ये आंकड़ा छूने में केवल पांच दिन का समय लगा. डायरेक्टर अहमद खान का कहना है कि उन्होंने इस फिल्म को 120 करोड़ के बजट में बनाया है. इस हिसाब से देखा जाए तो फिल्म ने अपनी वो लागत केवल थिएट्रिकल रिलीज़ से ही वसूल ली है. संभावना जताई जा रही है कि फिल्म वर्किंग डेज़ पर लगभग इसी रफ़्तार पर चलेगी. हालांकि यदि ऐसा हुआ तो 03 जुलाई को रिलीज़ हो रही ‘ऐल्फा’ के लिए काफी दिक्कतें बढ़ जाएंगी. 

Advertisement

वीडियो: 'वेलकम टु द जंगल' पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, काटे 18 सीन

Advertisement