The Lallantop

सलमान खान की 'सिकंदर' के साथ आएगा 'हाउसफुल 5' का ट्रेलर

इस मल्टी-स्टारर फिल्म को तरुण मनसुखानी ने डायरेक्ट किया है.

Advertisement
post-main-image
'हाउसफुल 5' 6 जून, 2025 को रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड है.

Harry Potter में डम्बल्डोर बनेंगे जॉन लिथगाव, Ridley Scott की फिल्म में मार्गरेट क्वाली, Sikandar के साथ आएगा 'हाउसफुल 5' का ट्रेलर. Cinema से जुड़ी सभी खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
# हैरी पॉटर में डम्बल्डोर बनेंगे जॉन लिथगाव

HBO हैरी पॉटर पर एक सीरीज़ बनाने जा रहा है. द हॉलीवुड रिपोर्टर की एक खबर के मुताबिक, इस सीरीज़ में डम्बल्डोर के किरदार के लिए जॉन लिथगाव से बातचीत चल रही है. इस सीरीज़ को मार्क मायलॉड डायरेक्ट करने वाले हैं.  

# रिडली स्कॉट की फिल्म में मार्गरेट क्वाली

रिडली स्कॉट 'द डॉग स्टार्स' नाम से एक फिल्म बनाने जा रहे हैं. ये एक डिस्टोपियन थ्रिलर फिल्म होगी. फिल्म में जेकब एलोर्डी लीड रोल में हैं. खबरें हैं कि इस फिल्म के लिए मार्गरेट क्वाली, जोश ब्रोलिन और गाय पियर्स से भी बातचीत चल रही है. ये फिल्म पीटल हेलर की नोवल 'द डॉग स्टार्स' का अडैप्टेशन है.

Advertisement
# 'आश्रम 3' के दूसरे पार्ट का टीज़र आया

बॉबी देओल की वेब सीरीज़ 'आश्रम 3' के दूसरे पार्ट का टीज़र रिलीज़ हो गया है. टीज़र में बाबा निराला के पावर में वापस आने का हिंट दिया गया है. इस सीरीज़ प्रकाश झा ने प्रोड्यूस किया है. इसे एमेजॉन MX प्लेयर पर रिलीज़ किया जाएगा. शो की रिलीज़ डेट अभी अनाउंस नहीं की गई है.

# "शाहरुख-सलमान खान के साथ काम नहीं करना चाहता''

डायरेक्टर निखिल आडवाणी ने शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार के साथ कई फिल्में की हैं. मगर हाल ही में एक इंटरव्यू में निखिल ने कहा कि वो अब इन सुपरस्टार्स के साथ काम नहीं करना चाहते. उन्होंने कहा कि अब वो इतना प्रेशर लेकर काम नहीं कर सकते. शाहरुख, सलमान, अक्षय की फिल्में वो प्रोड्यूस ज़रूर कर सकते हैं लेकिन डायरेक्ट नहीं करना चाहते.

# महेश मांजरेकर की 'देवमानुष' का टीज़र रिलीज़

मराठी फिल्म 'देवमानुष' का टीज़र आ गया है. महेश मांजरेकर, रेणुका शहाणे और सुबोध भावे फिल्म में लीड रोल्स में हैं. तेजस प्रभा विजय देओस्कर ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है. लव रंजन और अंकुर गर्ग ने मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है. फिल्म 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

Advertisement
# 'सिकंदर' के साथ आएगा 'हाउसफुल 5' का ट्रेलर

सलमान खान की 'सिकंदर' इस साल ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है. खबरें हैं कि फिल्म के साथ अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' का ट्रेलर भी रिलीज़ किया जाएगा. इस मल्टी-स्टारर फिल्म को तरुण मनसुखानी ने डायरेक्ट किया है. 'हाउसफुल 5' 6 जून, 2025 को रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड है.

वीडियो: दी सिनेमा शो: सलमान खान की 'सिकंदर' की कहानी थलपति विजय की 'सरकार' से कितना मिलती जुलती है?

Advertisement