Akshay Kumar और Tiger Shroff की Bade Miyan Chote Miyan का ट्रेलर देखने के बाद जनता बंटी हुई है. कुछ लोग फिल्म के एक्शन की वाहवाही कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ कर रहे हैं. तो दूसरी ओर कुछ लोगों को पूरा मामला ठंडा ही लगा. बड़ी एक्शन फिल्में आने पर सबसे पहले एक काम होता है. लोग खोजते हैं कि फिल्म के कौनसे हिस्से दूसरी फिल्मों से उठाए हुए हैं. ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के केस में ऐसे 5 सीन उभरकर आते हैं जो किसी देसी या विदेशी फिल्म से लिए गए हैं.
BMCM ट्रेलर के ये 5 सीन 'वॉर' और 'पठान' से उठाए हुए हैं!
Akshay Kumar और Tiger Shroff की Bade Miyan Chote Miyan के ट्रेलर में कई देसी और विदेशी फिल्मों की छाप दिखती है. लोग लिख रहे हैं कि Pathaan से भी बहुत कुछ उठाया गया है.

#1. ट्रेलर के शुरुआत में फिल्म का विलन दिखता है. चेहरे पर काला मास्क लगाए. दुनिया को खत्म करना उसके प्लान में सबसे ऊपर है. उसकी एक झलक से ही दिमाग में एक हॉलीवुड फिल्म कौंध उठती है. साल 2005 में मार्वल कॉमिक्स के किरदार Fantastic Four पर इसी नाम से एक फिल्म बनी थी. फिल्म का मेन विलन डॉक्टर डूम था. वो किरदार भी वैसा ही मास्क लगाता था, जैसा BMCM में पृथ्वीराज के किरदार ने पहना है. बाकी शाहरुख के कुछ फैन पेजेस ये भी लिखने लगे कि ‘पठान’ में जिम के कैरेक्टर (जॉन अब्राहम) से मास्क वाला आइडिया उठाया गया है.

#2. शाहरुख के एक फैन पेज ने लिखा कि ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में कई सारे सीन ‘पठान’ से लिए गए हैं. जैसे वो सीन जहां जॉन अब्राहम का किरदार वीडियो कॉन्फ्रेंस पर धमकी देता है. दोनों फिल्मों की कहानी न्यूकलियर हथियारों के इर्द-गिर्द थी.
#3. ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के ट्रेलर में एक सीन है जहां अक्षय का किरदार फिरोज़ प्लेन क्रैश हो जाने के बाद जम्प कर देता है. वो आसमान में उड़ता हुआ प्रतीत होता है. ऐसा ही सीन सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘वॉर’ में भी है. ऋतिक रोशन के एंट्री सीन में उनका किरदार एक प्लेन क्रैश कर के ऐसे ही हवा में छलांग लगाते हुए नीचे उतरता है.

#4. ट्रेलर के एक हिस्से में अक्षय और टाइगर को सफेद पोशाक में घोड़ों पर सवार दिखाया गया. उसी कॉस्ट्यूम में टाइगर एक्शन करते भी दिखते हैं. ये कॉस्ट्यूम और एक्शन भी इम्पोर्ट किया गया है. एक महापॉपुलर गेम है, Assasin’s Creed. उसके मुख्य किरदार की कॉस्ट्यूम भी ऐसी ही थी. ये पहला मौका नहीं जब इंडियन सिनेमा ने उस गेम से कॉपी-पेस्ट किया हो. साल 2011 में थलपति विजय की ‘वेलयुद्धम’ नाम की फिल्म आई थी. वहां उनके कपड़े भी हूबहू Assasin’s Creed से उठाए हुए थे.

#5. BMCM ट्रेलर के एक सीन में एक किरदार ज़मीन पर ध्वस्त पड़े टैंकर पर दौड़ रहा होता है. ऐसा ही सीन Furious 7 में भी है. बस वहां ट्रक या टैंकर की जगह एक गाड़ी थी.
‘बड़े मियां छोटे मियां’ को अली अब्बास ज़फर ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन, मानुषी छिल्लर, अलाया एफ और सोनाक्षी सिन्हा जैसे एक्टर्स ने भी काम किया है.
वीडियो: अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की 'बड़े मियां छोटे मियां' पुरानी वाली की रिमेक है?













