Akshay Kumar का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें वो हवा में लटकते हुए एक शख्स की जान बचाते नज़र आ रहे हैं. उनके इस वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है. लोग अक्षय को असली खिलाड़ी और इंडिया का टॉम क्रूज़ तक बता रहे हैं. क्या है इस वीडियो में, कहां का है ये वायरल वीडियो आइए बताते हैं.
जब लाइव शो के दौरान अक्षय कुमार ने बचाई एक आदमी की जान
कुछ लोग Akshay Kumar के इस वीडियो को Kapil Sharma Show का बता रहे हैं. कई लोग ये कह रहे हैं कि ये साल 2019 में Movie Masti With Maniesh Paul के शो 'मूवी मस्ती' का वीडियो है.
.webp?width=360)

कुछ लोग इस वीडियो को 'कपिल शर्मा शो' का बता रहे हैं. जिसमें दादी बनने वाले एक्टर अली असगर दिख रहे हैं. उनके साथ एक और एक्टर है. दोनों ही एक्टर्स हवा में तार से बंधे हुए हैं. शायद किसी सीन को शूट किया जाना है. कई लोग ये भी कह रहे हैं कि ये साल 2019 में मनीष पॉल के शो 'मूवी मस्ती' का वीडियो है. जहां अक्षय 'हाउसफुल 4' को प्रमोट करने गए थे. इस वीडियो में अली के अलावा जो दूसरा एक्टर है वो हवा में लटके-लटके बेहोश हो जाता है.
जिसके बाद सेट पर अफरा-तफरी मच जाती है. सब चिल्लाने लगते हैं. मगर उस एक्टर को कोई पकड़ने नहीं जाता. फिर अक्षय कुमार अचानक से आते हैं और उस एक्टर को पकड़ लेते हैं. चिल्लाकर क्रू मेम्बर्स से कहते हैं कि बांधी हुई रस्सी को खोल दिया जाए. ताकि उस लटके हुए आदमी को आराम से नीचे उतारा जा सके.
वीडियो में दिखता है कि धीरे-धीरे उस एक्टर को हवा से उतार लिया जाता है. फिर अक्षय, अली को भी हवा से उतारने के लिए कहते हैं. अब लोग इस वीडियो को देखकर कह रहे हैं कि अक्षय की सूझ-बूझ और स्फूर्ती की वजह से उस एक्टर की जान बचाई जा सकी है. लोग अक्षय के इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं. कोई अक्षय को टॉम क्रूज़ कह रहा है तो कोई खिलाड़ी कुमार. लोग इस वीडियो पर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं. एक शख्स ने लिखा,
''अक्षय के प्रेजेंस ऑफ माइंड की दाद देनी पड़ेगी. हमें उनके जैसे लोगों की ज़रूरत है.''
एक ने लिखा,
''वो बॉलीवुड में ऐसे ही खिलाड़ी नहीं कहलाते...''
एक शख्स ने कहा,
''अक्षय कुमार ने सही समय पर आदमी की जान बचा ली. वरना कुछ भी हो सकता था.''
एक ने लिखा,
''बिना ट्रेनिंग दिए लोगों को बिना किसी सेफ्टी क्रू के ऐसे शो नहीं करना चाहिए. हर बार आप लकी नहीं हो सकते.''
ख़ैर, अक्षय अपने स्टंट के लिए मशहूर हैं. फिल्मों में किए जाने वाले एक्शन सीन्स को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं. हाल ही में उनकी फिल्म 'सरफिरा' रिलीज़ हुई है. जिसे पब्लिक का प्यार तो मिल रहा है मगर पिक्चर बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया नहीं कर पा रही. मूवी ने अभी तक सिर्फ 15 करोड़ रुपए तक की ही कमाई की है.
वीडियो: अक्षय कुमार ने कहा, 'मेरी फिल्मों के फ्लॉप होने से फिल्म इंडस्ट्री के लोग खुश होते हैं'





















