The Lallantop

KKR के IPL 2024 जीतने पर 'दोस्त' अजय देवगन ने शाहरुख खान को क्या कहा?

Shah Rukh Khan की टीम KKR ने IPL 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया है. इस ख़ुशी के मौके पर Ajay Devgn ने शाहरुख को बधाई दी है.

Advertisement
post-main-image
शाहरुख खान और अजय देवगन के संबंध साल 2012 में फिल्म क्लैश की वजह से खराब हो गए थे.

IPL 2024 ख़त्म हो गया है. Shahrukh Khan की KKR ने SRH को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की. 2012 और 2014 के बाद KKR तीसरी बार IPL चैंपियन बनी है. KKR की इस जीत पर बधाइयों का तांता लग गया है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के तमाम लोग शाहरुख को बधाई दे रहे हैं. इसी बीच एक ट्वीट आया, जिसकी चर्चा सबसे ज़्यादा है. ये ट्वीट है Ajay Devgn का. अजय ने अपनी ट्वीट में शाहरुख को अपना दोस्त बताते हुए बधाई दी है. 

Advertisement

अजय देवगन ने X (जो पहले ट्विटर था) पर पोस्ट किया. इसमें उन्होंने लिखा, 

“कोलकाता नाइट राइडर्स और मेरे दोस्त शाहरुख खान को सफल सीज़न के लिए बधाई. फाइनल में वाकई आपकी परफॉरमेंस दबदबे वाली रही.”

Advertisement

अजय देवगन अपनी फिल्मों के प्रमोशन या इक्का-दुक्का सेलेब्रिटीज़ को बर्थडे विश करने के सिवा ट्वीट नहीं करते. मगर उन्होंने KKR के IPL जीतने पर ट्वीट किया और अपने ‘दोस्त’ शाहरुख खान को भी बधाई दी. इस बात से पब्लिक ज़्यादा हैरान है. क्योंकि काजोल और शाहरुख भले लंबे समय से दोस्त रहे हों. मगर शाहरुख और अजय के रिश्ते हमेशा से ठीक नहीं थे. अजय ज़्यादा पार्टी वगैरह में नहीं जाते, इसलिए उनकी लोगों से बातें-मुलाकातें कम ही होती हैं. ये बात खुद अजय और काजोल कई मौकों पर स्वीकार कर चुके हैं. मगर 2012 में अजय और शाहरुख के रिश्तों में खटास आ गई थी.  

ajay devgn, shahrukh khan,
यही वो तस्वीर है, जिसके आधार पर शाहरुख और अजय के संबंध सुधरने की बात पर मुहर लगी थी.

2012 में शाहरुख खान की ‘जब तक है जान’ और अजय की ‘सन ऑफ सरदार’ का क्लैश हुआ. JTHJ को यशराज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया था. वहीं SOS के प्रोड्यूसर खुद अजय देवगन थे. अजय नहीं चाहते थे कि दीवाली के मौके पर इन दोनों फिल्मों का क्लैश हो. क्योंकि इससे दोनों को नुकसान पहुंचता. इसलिए उन्होंने यशराज फिल्म्स से ‘जब तक है जान’ को आगे खिसकाने की रिक्वेस्ट की. वो लोग नहीं मानें. बात आई-गई हो गई. अजय को बुरा इस बात का लगा कि यशराज फिल्म्स ने मार्केट में अपनी पोजिशन का फायदा उठाते हुए ज़्यादा स्क्रीन्स हथिया लीं. जिसकी वजह से अजय को अपनी फिल्म को कम से स्क्रीन्स पर रिलीज़ करना पड़ा. इस चीज़ को लेकर उन्होंने यशराज फिलम्स के खिलाफ कोर्ट केस भी कर दिया था. जो कि बाद में डिसमिस हो गया. 

जब इस तकरार के बारे में शाहरुख खान से पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि उनके और अजय देवगन के बीच कोई मसला नहीं है. क्योंकि वो दोनों एक्टर्स हैं. अजय बतौर प्रोड्यूसर अपने अधिकार के लिए एक दूसरे प्रोड्यूसर से लड़ रहे थे. ये उनका आपसी मामला था. वहीं जब अजय से शाहरुख के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि शाहरुख के साथ उनकी कोई लड़ाई नहीं है. काजोल उनकी अच्छी दोस्त हैं. वो अपना इक्वेशन मेंटेन करती हैं. अजय अपना. अजय ने बताया कि उन्हें समस्या इस बात से थी कि शाहरुख को पता था कि YRF गलत कर रहा है. बावजूद इसके उन्होंने उन्हें रोकने की कोई कोशिश नहीं की. इसलिए अजय ने माना कि शाहरुख YRF के साथ हैं. इसलिए शाहरुख और उनके बीच कोई संबंध नहीं हैं.  

Advertisement

हालांकि बीतते समय के साथ अजय देवगन और शाहरुख खान के संबंध बेहतर हुए. ‘दिलवाले’ की शूटिंग के दौरान शाहरुख और अजय की एक तस्वीर बाहर आई, जहां ये लोग साथ टेबल पर बैठे हुए थे. काजोल उस फिल्म की हीरोइन थीं. अब शाहरुख और अजय, विमल के ऐड में साथ नज़र आते हैं.

 

वीडियो: काजोल से पूछा गया कि वो शाहरूख खान से क्या पूछना चाहेंगी, तो उन्होंने कहा- पठान की असली कमाई

Advertisement