Ajay Devgn, R Madhavan, और Jyotika की फिल्म Shaitaan को CBFC ने U/A सर्टिफिकेट दिया है. सेंसर बोर्ड ने 'शैतान' में 5 चीजें जोड़ने-घटाने के निर्देश दिए हैं. जिसके बाद फिल्म की लंबाई 132 यानी 2 घंटे 12 मिनट रह गई है. बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक सेंसर बोर्ड ने फिल्म में एक वॉयस ओवर जोड़ने को कहा है. इसमें ये बताया जाएगा कि 'ये फिल्म ब्लैक मैजिक यानी काला जादू को सपोर्ट या एंडोर्स नहीं करती है'.
अजय की 'शैतान' में सेंसर बोर्ड ने करवाए ये 5 बदलाव, काला जादू पर दिखाई सख्ती
इतने सारे बदलावों के बाद Ajay Devgn की फिल्म Shaitaan को सेंसर बोर्ड ने U/A सर्टिफिकेट दिया है.

इसके साथ ही एक सीन में दी गई गाली को चीख से बदलने का सुझाव दिया गया है. ‘शैतान’ में एक सीन ऐसा भी है, जहां पर एक एक्टर के मुंह से खून निकलता दिखाई दे रहा है. CBFC ने निर्देश दिए हैं कि मुंह से खून निकलने वाले इस सीन को 25% छोटा किया जाए. इसके अलावा जिन सीन्स में एक्टर्स शराब पीते दिखाए गए हैं, वहां पर हेल्थ डिसक्लेमर जोड़ने को कहा है. यानी उस वक्त स्क्रीन पर ये लिखना है कि ‘शराब सेहत के लिए हानिकारक होती है’.
‘शैतान’ एक हॉरर-साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है. इसकी कहानी एक शादीशुदा जोड़े के बारे में है, जिनके घर एक अंजान शख्स आता है. वो उनकी बेटी को अपने वश में कर लेता है. उससे वो तमाम तरह की ऊटपटांग चीज़ें करवाता है. अपनी बच्ची को उससे बचाने के लिए वो जोड़ा क्या करता है, ‘शैतान’ इसी बारे में बात करती है. ये गुजराती फिल्म 'वश' की रीमेक है. फिल्म को विकास बहल ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म 8 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 'शैतान' की एडवांस बुकिंग अच्छी चल रही है. उस आधार पर उम्मीद है कि पहले दिन फिल्म डबल डिजिट में ओपनिंग लेगी. यानी फिल्म 10 करोड़ रुपए से ऊपर खुलेगी.
इस साल अजय देवगन की कुल 5 फिल्में सिनेमाघर में रिलीज़ होने वाली हैं.
# पहला नंबर 'शैतान' का है. जो कि 8 मार्च को सिनेमाघरों में लग रही है.
# दूसरी फिल्म होगी ‘औरों में कहां दम था’, जिसे नीरज पांडे ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में तबू,जिमी शेरगिल और सई मांजरेकर नजर आएंगे. फिल्म 26 अप्रैल को रिलीज हो सकती है.
# इस साल अजय की तीसरी फिल्म 'मैदान' होगी. ये फिल्म 9 अप्रैल को सिनेमाघरों में उतरेगी. इस फिल्म में प्रियमणि और गजराज राव भी दिखेंगे.
# 15 अगस्त को 'सिंघम अगेन' रिलीज होगी. फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी हैं. इसका क्लैश अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' से हो सकता है.
# इस साल अजय की पांचवीं और आखिरी फिल्म होगी 'रेड 2'. इसकी रिलीज डेट 15 नवंबर, 2024 है. फिल्म में अजय देवगन के साथ वाणी कपूर, रितेश देशमुख और सौरभ शुक्ला नजर आएंगे. इस फिल्म को राज कुमार गुप्ता डायरेक्ट कर रहे हैं.
वीडियो: अजय देवगन और माधवन की फिल्म 'शैतान' के झामफाड़ ट्रेलर ने माहौल बना दिया












