Rajinikanth के फिल्म Lal Salaam बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. अब फिल्म की डायरेक्टर और रजनीकांत की बिटिया Aishwarya Rajinikanth ने इसके पीछे की वजहों पर बात की है. ऐश्वर्या का कहना है 'लाल सलाम' के लिए जितना शूट हुआ था, उसमें से 21 दिन का फुटेज खो गया. इस वजह से कुछ हिस्से उन्हें दोबारा शूट करने पड़े. इसका असर फिल्म की क्वालिटी पर पड़ा. ऐश्वर्या ने बताया कि ऐसे में जो भी फुटेज उनके पास बची था, उसके साथ ही उन्हें फिल्म एडिट करनी पड़ी.
रजनीकांत की फिल्म का 21 दिन का फुटेज गायब हो गया, पैसों की वजह से दोबारा शूट नहीं कर पाए
Aishwarya Rajinikanth ने बताया कि Rajinikanth स्टारर Lal Salaam का एक बड़ा फुटेज ग़ुम हो गया. इस फिल्म के लिए रजनीकांत को प्रति मिनट 1 करोड़ रुपए की फीस मिली थी.

Vikatan से बात करते हुए ऐश्वर्या ने कहा-
"हम हैरान रह गए थे क्योंकि 21 दिन के शूट का फुटेज खो गया था. ये एक बहुत बड़ी ग़ैर-जि़म्मेदाराना बात थी. ये बदकिस्मती थी हमारी. शूट के दौरान करीब 500 जूनियर आर्टिस्ट हर दिन रहते थे. बतौर टीम हम करीब 2000 लोग थे. हमारे पास 10 कैमरा सेट-अप था क्रिकेट मैच को शूट करने के लिए. लेकिन हमारे पास दिन कम थे. मैच को शूट करने के लिए हमने कैमरा एंगल्स पर काम किया. लेकिन क्रिकेट मैच के शूट का पूर फुटेज गुम हो गया. वो मिला नहीं."
ऐश्वर्या आगे जोड़ती हैं,
“शूट पूरा हो गया था. अप्पा (रजनीकांत), विष्णु विशाल और सेंथिल ने अपना गेट-अप चेंज कर लिया था. हम दोबारा शूट के लिए नहीं जा सकते थे. क्योंकि हमारे पास बजट और लॉजिस्टिक का इश्यू था. इसके बाद हमारे पास जो भी फुटेज था उसके हिसाब से हमने फिल्म को दोबारा एडिट किया. ये एक बड़ा चैलेंज था. रजनीकांत और विष्णु ने कहा कि दोबारा शूट करते हैं. क्योंकि वो नहीं चाहते थे कि मैं फिल्म की क्वालिटी से समझौता करूं. लेकिन हम पूरा हिस्सा दोबारा शूट नहीं कर पाए. लेकिन कुछ शूट हो गया. बाकी हमने जैसे-तैसे मैनेज किया. ये एक बड़ा समझौता था. शायद ऐसा होना तय था. हमें और ध्यान देना चाहिए था. हमारी हार्ड डिस्क खो गई थी.”
‘लाल सलाम’ के लिए रजनीकांत की फीस भी काफी चर्चा में रही थी. वो इस फिल्म में मोइदीन भाई नाम के किरदार में नजर आए थे. जो एक अंडरवर्ल्ड डॉन है. खबरें थीं कि इस एक्सटेंडेड कैमियो के लिए रजनी को 40 करोड़ रुपए की फीस मिली है. 35-40 मिनट के रोल के लिए 40 करोड़ रुपए. यानी हर मिनट स्क्रीन पर दिखने के लिए एक करोड़ रुपए.
रजनीकांत आने वाले दिनों ‘जय भीम’ फेम टी.जे. न्यानवेल की फिल्म ‘वैट्टैयन’ में दिखेंगे. इस फिल्म रजनी के साथ अमिताभ बच्चन, फहाद फासिल, राणा दग्गूबाती और ऋतिका सिंह जैसे एक्टर्स भी काम कर रहे हैं. इसके बाद रजनी ‘थैलवर 171’ में दिखाई देंगे, जिसे लोकेश कनगराज डायरेक्ट करने वाले हैं.
'लाल सलाम' एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म थी. इसमें विष्णु विशाल और विक्रांत लीड रोल में थे. वहीं फिल्म में रजनीकांत का एक्सटेंडेट कैमियो था. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. टिकट खिड़की पर ये फिल्म कुछ खास परफॉर्म नहीं कर पाई. बतौर डायरेक्टर ऐश्वर्या रजनीकांत ने इस फिल्म से आठ साल बाद वापसी की थी.
वीडियो: रजनीकांत की फिल्म को शाहरुख खान ने किया रिजेक्ट, कहा- सिर्फ लीड रोल करेंगे









