The Lallantop

"एयर इंडिया के प्लेन हादसे से स्तब्ध हूं", अहमदाबाद दुर्घटना पर बॉलीवुड एक्टर्स क्या बोले?

सलमान खान ने इस हादसे के बाद अपना इवेंट कैंसल कर दिया.

Advertisement
post-main-image
घटना पर रितेश देशमुख, सोनू सूद और परिणीति चोपड़ा ने भी अपना दुख व्यक्त किया.

गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक प्लेन क्रैश हुआ है. ये भयानक हादसा Sardar Vallabhbhai Patel Airport के पास हुआ है. Air India का एक विमान टेक ऑफ के दौरान एक बिल्डिंग से टकरा गया. क्रैश के वक्त प्लेन में क्रू समेत 242 लोग सवार थे. इस घटना ने पूरे देश को दहला दिया है. लोग अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं. हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने भी इस दुर्घटना पर अपना दुख व्यक्त किया.  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

शाहरुख खान ने कहा,
"अहमदाबाद में हुए हादसे की खबर से दिल पूरी तरह टूट गया है. पीड़ितों, उनके परिवारों और सभी प्रभावित लोगों के लिए मेरी प्रार्थनाएं." 

srk
शाहरुख खान का पोस्ट.

अक्षय कुमार ने X पर पोस्ट करते हुए कहा,

Advertisement

"एयर इंडिया के प्लेन हादसे पर हैरान और स्तब्ध हूं. इस वक्त केवल प्रार्थनाएं कर सकता हूं."

akshay
अक्षय कुमार का पोस्ट.

सनी देओल ने कहा,

"अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश की खबर से बेहद दुखी हूं. पूरे दिल से प्रार्थना कर रहा हूं कि जो लोग बचे हैं, उन्हें जल्द-से-जल्द ढूंढकर जरूरी राहत पहुंचाई जाए. जिन्होंने इस हादसे में अपनी जान गंवाई, उनकी आत्मा को शांति मिले. उनके परिवारों को इस कठिन समय में हिम्मत मिले."

Advertisement
plane
सनी देओल का पोस्ट.

सोनू सूद ने पोस्ट किया,

"अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने के बाद क्रैश हुई एयर इंडिया फ्लाइट के लिए प्रार्थनाएं."

crash
सोनू सूद का पोस्ट.

परिणीति चोपड़ा ने अपना दुख व्यक्त करते हुए लिखा,

"आज दुर्घटना का शिकार हुई एयर इंडिया फ्लाइट के परिजनों के दर्द को इमेजिन भी नहीं कर सकती. भगवान से प्रार्थना है कि वो इस कठिन समय में उन्हें शक्ति प्रदान करे."

parineeti
परिणीति चोपड़ा का पोस्ट.

रितेश देशमुख ने X पर लिखा,

"अहमदाबाद में हुए विमान हादसे की दुखद खबर सुनकर मैं पूरी तरह से टूट गया हूं और सदमे में हूं. मेरी संवेदनाएं सभी यात्रियों, उनके परिवारों और जमीन पर प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं. इस बेहद कठिन समय में मैं उन सभी के लिए प्रार्थना करता हूं."

ritesh deshmukh
रितेश देशमुख का पोस्ट.

रणदीप हुड्डा ने लिखा, 

“अहमदाबाद में दुखद विमान दुर्घटना के बारे में सुनकर दिल टूट गया. मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी प्रभावित लोगों के साथ हैं. जीवित बचे लोगों और बचाव दल के लिए हिम्मत की आशा करता हूं. दिवंगत लोगों को शांति मिले और उनके परिवारों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति मिले.”

randeep
रणदीप हुड्डा का पोस्ट.

इस दुर्घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. विष्णु मंचू, प्रभास, मोहनलाल और अक्षय कुमार स्टारर ‘कनप्पा’ का ट्रेलर लॉन्च इवेंट होना था. उसे कैंसल कर दिया गया है. सलमान खान भी इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग में जाने वाले थे. मगर अब इसे भी रद्द कर दिया गया है.

वीडियो: अहदाबाद प्लेन क्रैश पर PM मोदी, भूपेंद्र पटेल और एयर इंडिया के चेयरमैन समेत सभी ने कहा?

Advertisement