The Lallantop

रणवीर की 'धुरंधर' के मेकर्स ने शाहरुख और स्पाय यूनिवर्स पर तंज कसा, लोगों ने चाल पकड़ ली

लोग इसे ‘धुरंधर’ की पीआर टीम की कारस्तानी बता रहे हैं. पब्लिक बोल रही है कि 'धुरंधर' के मेकर्स को अपनी फिल्म को बेहतर बताने के लिए दूसरी फिल्मों नीचे खींचना ज़रूरी नहीं है.

Advertisement
post-main-image
YRF की हालिया स्पाय फिल्म 'वॉर 2' बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी.

Ranveer Singh की Dhurandhar को एक स्पाई फिल्म बताया जा रहा है. कुछ सीन्स, खासकर जिनमें रणवीर को खाने के लिए स्ट्रगल करते या पैदल लंबा सफ़र करते देखा गया, लोग उसे जासूसों का असली रीप्रेजेंटेशन बता रहे हैं. लगे हाथ जनता ने Yash Raj Films के उन स्पाइज़ को ट्रोल करना शुरू कर दिया, जो पिछले कई सालों से सिनेमाघरों में छाए हुए हैं. इसमें अव्वल नंबर पर Shah Rukh Khan का Pathaan आता है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंटरनेट पर 'धुरंधर' और YRF के स्पाइज़ के बीच की तुलना शुरू हो गई है. कुछ लोग ऐसा कह रहे हैं कि YRF स्पाय यूनिवर्स को को आदित्य धर की मूवी से सबक लेना चाहिए. एक यूजर ने ‘धुरंधर’ की कुछ फ़ोटोज़ शेयर करते हुए लिखा,

“नोट्स बना लो YRF. एक स्पाई फिल्म इस तरह से बनाई जाती है. आप अपनी बिकिनी और ग्लैमरस दुनिया से बाहर आइए. 'धुरंधर' से रणवीर सिंह एक इम्पैक्टफुल किरदार देने को तैयार हैं.” 

Advertisement
dhurandhar
 एक यूजर का कमेंट.

एक यूजर ने वो क्लिप शेयर की, जहां रणवीर का किरदार भीड़ में खाना पाने के लिए धक्का-मुक्की कर रहा है. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा,

“धुरंधर ने YRF को स्पाई फिल्मों का असली स्टैंडर्ड दिखा दिया है. इस तरह की फिल्में कमाल होती हैं.”

dhurandhar
 एक यूजर का कमेंट.

एक अन्य यूजर ने YRF स्पाय यूनिवर्स और ‘धुरंधर’ में पाकिस्तानी एजेंट्स के रीप्रेजेंटेशन पर तंज कसा है. एक तरफ़ उसने ‘पठान’ में पाकिस्तानी एजेंट बनीं दीपिका पादुकोण की फ़ोटो शेयर की, जिन्हें फिल्म में बिकिनी पहने दिखाया गया था. वहीं दूसरी तरफ़ ‘धुरंधर’ से अर्जुन रामपाल की वो फ़ोटो डाली, जहां वो किसी शख्स को दर्दनाक तरीके से मार रहे थे. इसके साथ यूजर ने लिखा,

Advertisement

“हमें ISI एजेंट्स कैसे दिखाए जाते हैं (दीपिका पादुकोण) वर्सेज ISI एजेंट्स असल में कैसे होते हैं (अर्जुन रामपाल)”

dhurandhar
 एक यूजर का कमेंट.

हाल ही में ‘धुरंधर’ का ‘कारवां’ गाना रिलीज़ किया गया है. इसके एक सीन में रणवीर का किरदार, जो शायद लंबे समय से भूखा है, खाना खाते हुए रो पड़ता है. सोशल मीडिया पर ये क्लिप काफ़ी वायरल हुई है. इसे शेयर करते हुए एक यूजर ने कहा,

“सिर्फ ये एक फ्रेम पूरे YRF यूनिवर्स पर भारी है.”

dhurandhar
 एक यूजर का कमेंट.

एक अन्य यूजर ने इस मसले पर अपना पक्ष रखते हुए कहा,  

“एक जासूस की ज़िंदगी YRF की फिल्मों जैसी बिल्कुल नहीं होती, जहां उसे हीरोइन्स के साथ बीच पर डांस करते दिखाया जाता है. असल में उनकी ज़िंदगी इससे कहीं ज़्यादा मुश्किल होती है, जितना हम सोच भी नहीं सकते. आदित्य धर ने फिल्म में बस उसकी एक झलक भर दिखाई है.”

dhurandhar
 एक यूजर का कमेंट.

एक सोशल मीडिया यूजर ने शाहरुख के ‘पठान’ और रणवीर के ‘धुरंधर’ वाले किरदारों की तुलना की. इसमें उन्होंने रणवीर के किरदार को असली स्पाई बताते हुए कहा कि ये स्पाई फिल्मों के लिए नया मील का पत्थर है.

dhurandhar
एक यूजर का कमेंट.

जब इंटरनेट पर स्पाय यूनिवर्स की तुलना ‘धुरंधर’ से होनी शुरू हुई, तो पब्लिक फौरन भांप गई कि कुछ गड़बड़ है. लोग इसे ‘धुरंधर’ की पीआर टीम की कारस्तानी बता रहे हैं. लोगों का कहना है कि ‘धुरंधर’ के मेकर्स को ये चीज़ भारी पड़ सकती है. आपको अपनी फिल्मों को बेहतर बताने के लिए दूसरी फिल्मों नीचे खींचना ज़रूरी नहीं है. 

साथ ही जनता का ये भी कहना है कि अगर कोई स्पाय किसी बीच (Beach) पार्टी में किसी मिशन को अंजाम देने जाएगा, तो उसे आम जनता के साथ घुलना-मिलना होगा. ऐसे में वो रणवीर वाली वेश-भूषा की बजाय, उसी तरह के कपड़ों में जाएगा, जैसा शाहरुख खान ने ‘पठान’ में पहना है. ताकि किसी को उस पर शक न हो. यानी जासूसों के लिए कोई फिक्स ड्रेस कोड नहीं है. उन्होंने सिचुएशन के हिसाब से खुद को ढालना होता है.

हालांकि इस सोशल मीडिया मुहिम का एक दूसरे पहलू भी है. जो इस ओर भी ध्यान दिलाता है कि पिछले कुछ सालों में हमारे यहां जमीनी स्पाय फिल्में नहीं बनी हैं. अगर ‘राज़ी’ और ‘बेबी' को छोड़ दें, तो बॉलीवुड में YRF स्पाय यूनिवर्स के जासूसों का ही बोलबाला रहा है. स्पाय यूनिवर्स से ‘एक था टाइगर’ को निकाल दें, तो बाकी फिल्में एक किस्म के फॉरमूले पर बनी लगती हैं. इसका नतीजा ये रहा कि जनता का स्पाय यूनिवर्स से मोहभंग हो गया. इसीलिए इस फ्रैंचाइज़ की हालिया फिल्म ‘वॉर 2’ नहीं चली. 

वीडियो: 22 साल के लड़के ने बनाया धुरंधर का धांसू ट्रेलर, आदित्य धर का दावा है कि ये इंडिया का टॉप डायरेक्टर बनेगा

Advertisement