The Lallantop

लड़के ने 'पंचायत' को हॉरर शो बनाया, इंटरनेट बोला - 'हत्यारी लौकियों का हमला'

Panchayat 3 की रिलीज़ के बाद एक यूज़र ने फैन एडिट वीडियो बनाकर डाला. उसके मुताबिक अगर ये एक हॉरर शो होता तो कैसा दिखता. लोग इस एडिट की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
सीरीज़ के डायेरक्टर ने एक इंटरव्यू में बताया कि 'पंचायत 4' पर काम शुरू हो चुका है.

Panchayat 3 एमेज़ॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हो चुका है. सीज़न में कुल आठ एपिसोड हैं. सीरीज़ को दर्शक पसंद कर रहे हैं. कुछ सीन्स को सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. लोग इमोशनल हो रहे हैं. सीरीज़ के रिलीज़ होने के बाद सोशल मीडिया पर एक फैन मेड ट्रेलर चल रहा है. इस ट्रेलर में यूज़र ने 'पंचायत' का पूरा वक्त, जज़्बात बदल दिया. यानी पूरी टोन घुमा डाली. उन्होंने इस तरह से 'पंचायत' को एडिट किया कि अगर ये कॉमेडी की जगह हॉरर शो होता तो फिर कैसा दिखता. कुछ सीन को काट कर उनके बैकग्राउंड में हॉरर म्यूज़िक लगाया है. कुलमिलाकर जनता को ये एक्सपेरिमेंट पसंद आ रहा है.

Advertisement

सोशल मीडिया पर राहुल (पंचायत वर्ज़न) नाम के एक यूज़र ने ‘पंचायत’ का ये हॉरर ट्रेलर बनाया है. उन्होंने अलग-अलग सीज़न के कई सीन जोड़े हैं. जैसे सचिव की गांव में एंट्री, पंचायत भवन में लाइट का जाना. बनराकस का सचिव जी को लौकी लेते हुए पकड़ना. इस तरह के सीन को ट्रेलर में जोड़ा है. हॉरर फील देने के लिए बैकग्राउंड में डरावना म्यूजिक और उसी तरह की लाइटिंग की गई. इस ट्रेलर की खासियत ये है कि म्यूज़िक और सीन में बेहतरीन सिंक है. जो हॉरर फील भी देता है. साथ ही यूज़र ने जिस तरह से सीन्स को काटा है, वो उसे रहस्यमयी बना देते हैं. जैसे किसी सीन को बीच बातचीत में काट दिया गया. चूंकि लोग 'पंचायत' देख चुके हैं, तो वो पूरी तरह इसके फॉर्मेट से अवगत हैं. उसके बावजूद भी एक हॉरर शो की तरह देखने पर भी ये ट्रेलर बुरा नहीं लगता.   

जनता इस फैन एडिट पर भरपूर प्यार लुटा रही है. एक यूज़र ने लिखा कि ये पूरा खेल बैकग्राउंड म्यूज़िक का है. दूसरे यूज़र ने लिखा - ‘हत्यारी लौकियों को हमला’. एक अन्यू यूज़र ने इसे करारा बताया. वहीं, कुछ लोगों ने इसे और डरावाना बनाने के लिए कुछ सुझाव भी दिए हैं.

Advertisement

बाकी 'पंचयात 3' की बात करें तो शो में जितेंद्र कुमार के साथ नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, सुनीता रजवार और दुर्गेश कुमार अहम किरदारों में नज़र आए. ‘पंचायत 3’ को चंदन कुमार और दीपक कुमार मिश्रा ने मिलकर लिखा है. शो को डायरेक्ट किया है दीपक कुमार मिश्रा ने. पिछले दिनों उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि ‘पंचायत’ के चौथे सीज़न पर उन्होंने काम शुरू कर दिया है. लगभग 3-4 एपिसोड लिखे भी जा चुके हैं. उन्होंने ये भी बताया कि 'पंचायत' के टोटल 5 सीज़न आएंगे. इस सीरीज़ का पहला सीज़न 2020 में आया था.

वीडियो: Panchayat 3 रिलीज़ हुई, साथ ही Jitendra Kumar, Neena Gupta समेत शो के एक्टर्स की fees पता चल गई

Advertisement

Advertisement