The Lallantop

'धुरंधर 2' के बाद आदित्य धर अपना ड्रीम प्रोजेक्ट 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' बनाने जा रहे हैं?

ये तीनों बिल्कुल ही अलग तरह की फिल्में हैं. एक मायथॉलॉजिकल, दूसरा हिस्टोरिकल और तीसरा स्पोर्ट्स ड्रामा है.

Advertisement
post-main-image
आदित्य धर ने अबतक 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक', 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' ही डायरेक्ट की है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 1500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है और वह इस सफलता के बाद तीन नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं।
  • यह फैसला ऐसे समय में आया है जब आदित्य धर का 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' प्रोजेक्ट इंडस्ट्री के बदलते मार्केट और भारी बजट के कारण रोक दिया गया था और अब वे नए विषयों पर विचार कर रहे हैं।
  • आदित्य धर 2026 की दूसरी छमाही में तय करेंगे कि कौन सा प्रोजेक्ट शूट किया जाएगा, जिसमें एक मिथोलॉजिकल, एक हिस्टोरिकल और एक स्पोर्ट्स ड्रामा शामिल हैं।

Aditya Dhar की Dhurandhar 2 बॉक्स ऑफिस पर 1500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है. फिल्म को अपने हिस्से की भरपूर शोहरत मिल गई है. मगर अब आगे क्या? Dhurandhar फ्रैंचाइज़ से सफलता की चोटी छूने के बाद आदित्य धर क्या करने वाले हैं? उनकी अगली फिल्म क्या होगी, इस पर सबकी नज़र है. अब इस पर चर्चा शुरू हो चुकी है. रिपोर्ट्स की मानें, तो आदित्य धर इन दिनों तीन प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं. ये तीनों ही बेहद अलहदा किस्म की फिल्में हैं. एक मायथॉलॉजिकल, दूसरा हिस्टोरिकल और तीसरा स्पोर्ट्स ड्रामा. 

Advertisement

हालांकि अब तलक आदित्य ने कोई नई फिल्म अनाउंस नहीं की है. वो ऐसा करने को लेकर किसी किस्म की हड़बड़ी में भी नहीं है. वो पूरा समय लेकर तसल्लीबख्श तरीके से अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम करना चाहते हैं. हालांकि वो फिल्म कौन सी होगी, इस पर उन्होंने माथा-पच्ची शुरू कर दी है. वेरायटी इंडिया के मुताबिक, इनमें से एक तो है 'द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा'. दूसरी, एक हिस्ट्रॉरिकल मूवी हो सकती है. और तीसरी स्पोर्ट्स ड्रामा बताई जा रही है.

सूत्र की मानें तो 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' आदित्य धर की फेवरेट फिल्म मानी जा रही है. ऐसा इसलिए क्योंकि ये सालों से आदित्य का ड्रीम प्रोजेक्ट है. वो इस पर 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के बाद ही काम शुरू कर चुके थे. फिल्म में विकी कौशल को लीड रोल में कास्ट किया गया था. तब RSVP इसे प्रोड्यूस करने वाली थी. इतना ही नहीं, आदित्य ऑफिशियली इस प्रोजेक्ट को अनाउंस कर चुके थे. मगर फिर एका एक ये प्रोजेक्ट ड्रॉप कर दिया गया. इसका ठीकरा इंडिया के बदलते मार्केट और फिल्म के भारी-भरकम बजट पर फोड़ा गया.  

Advertisement

आदित्य ने तकरीबन पांच साल तक इस पर काम किया था. मगर उन्हें मन मसोसकर ये फिल्म डिब्बाबंद करनी पड़ी. दरअसल, फिल्म में काफी हाईटेक CGI का इस्तेमाल होना था. इसमें काफी पैसे खर्च होते, जिसे फंड करने के लिए तब कोई भी प्रोडक्शन हाउस तैयार नहीं था. मगर 'धुरंधर' की सक्सेस के बाद सब बदल गया है. आज बड़े-बड़े स्टूडियोज़ आदित्य के साथ काम करना चाहते हैं. ऐसे में लोग उम्मीद कर रहे कि वो दोबारा उसी फिल्म पर काम शुरू करेंगे. हालांकि पिछले दिनों कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया कि आदित्य ‘द इम्मोर्टल अश्वत्थामा’ से मूव ऑन कर चुके हैं. यानी अब वो ये फिल्म नहीं बनाएंगे. ऐसे में वैराइटी इंडिया की ये रिपोर्ट विरोधाभासी लगती है. 

दूसरी तरफ, आदित्य से जुड़े एक करीबी सोर्स ने कहा कि वो एक हिस्टोरिकल एपिक पर काम शुरू कर सकते हैं. बताया जा रहा है कि ये फिल्म चंद्रगुप्त मौर्य पर बेस्ड होगी. 'धुरंधर' की तरह इसमें भी रणवीर सिंह को लीड रोल में कास्ट करने की बात चल रही है. हालांकि एक दूसरी रिपोर्ट में बताया गया है कि ये कोई बायोपिक नहीं होगी. बल्कि आदित्य चंद्रगुप्त मौर्य, विक्रमादित्य और समुद्रगुप्त के कैरेक्टर्स पर आधारित एक फिक्शनल फिल्म हो सकती है. जो अखंड भारत का सपना देखने वाले सम्राटों के इर्द-गिर्द बुनी जाएगी.

कहा जा रहा है कि आदित्य धर इसे एक ट्रिलजी की तरह डेवलप कर सकते हैं. इसमें तीनों पार्ट्स का टोटल बजट करीब 1000 हजार करोड़ रुपये तक बताया जा रहा है. सूत्र के मुताबिक,

Advertisement

"ये एक ऐसा स्पेस है, जिसे अभी तक पूरी तरह से एक्सप्लोर नहीं किया गया. इसमें ड्रामा, एक्शन और धोखाधड़ी जैसे इमोशन्स हैं. इसका कैनवस बहुत बड़ा है. अगर 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' पर काम शुरू नहीं होता, तो आदित्य इसी विषय पर फिल्म बनाएंगे."

इन शुरुआती दो आइडियाज़ की चर्चा पहले भी हुई है. मगर तीसरा ऑप्शन भी काफी इंट्रेस्टिंग लग रहा है. वेराइटी इंडिया की इस रिपोर्ट के मुताबिक, आदित्य एक स्पोर्ट्स ड्रामा मूवी पर भी काम कर रहे हैं. अभी उसे लेकर कुछ खास अपडेट नहीं मिली है. मगर बताया जा रहा है कि ये एक हाइटेक प्रोडक्शन से लदी फिल्म हो सकती है. देखा जाए तो ये तीनों ही कॉन्सेप्ट अच्छे लग रहे हैं. मगर आदित्य 2026 के सेकेंड हाफ में ही बताएंगे कि वो किस प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू करेंगे. 

वीडियो: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' पर मीम क्यों बन रहे?

Advertisement