The Lallantop

'धूम 4' बनेगी या नहीं, अभिषेक बच्चन ने खुद जवाब दिया

कुछ समय पहले खबर आई थी कि जॉन अब्राहम 'धूम 4' का हिस्सा हो सकते हैं.

Advertisement
post-main-image
आमिर खान भी 'धूम 4' में कम करना चाहते थे

पिछले कुछ समय से फ्रेंचाइज फिल्मों की खबरें मार्केट में घूम रही हैं. 'हेराफेरी 3', 'वेलकम 3' से लेकर 'कृष 4' तक के बनने की खबरें आ रही हैं. कुलमिलाकर ये बॉलीवुड फ्रेंचाइज फिल्मों का दौर-सा लगने लगा है. ऐसी ही एक फ्रेंचाइज है 'धूम'. इसकी तीन फ़िल्में आ चुकी हैं. गए दिनों खबर आई थी कि 'धूम 4' भी बनने वाली है. अब इस पर खुद अभिषेक बच्चन ने जवाब दिया है. क्योंकि यदि 'धूम' की चौथी किश्त भी बनती है, तो उसमें अभिषेक बच्चन तो होंगे ही होंगे. उन्होंने फिल्म में जय का किरदार निभाया था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अभिषेक बच्चन की फिल्म 'घूमर' आने वाली है. इस सिलसिले में उन्होंने इंडिया टुडे से बात की. इस बातचीत में उन्होंने 'धूम 4' पर बात की है. जब उनसे इस पर सवाल हुआ, तो वो 'धूम 4' बनने की खबरों से अनजान थे. उनका कहना था कि अगर चौथी किश्त बन रही होती, तो आदित्य चोपड़ा ने उन्हें इस बारे में बताया ज़रूर होता. उन्होंने 'धूम 4' बनने के सवाल पर बताया:

मेरी जानकारी में तो ऐसा कुछ नहीं है. अगर 'धूम 4' बन रही होती, आदि ने मुझे बताया होता. मैं इस पर कुछ पुख्ता तौर से कह नहीं सकता. मैं न ये कन्फर्म कर सकता हूं और न ही इसे नकार सकता हूं. लेकिन मैं इस बात को लेकर श्योर हूं कि अगर फिल्म बन रही होती, तो मुझे ज़रूर बताया गया होता.

Advertisement

दरअसल कुछ समय पहले खबर आई थी कि आमिर खान ने आदित्य चोपड़ा से 'धूम' सीरीज़ की चौथी किश्त बनाने को लेकर बात की थी. लेकिन आदि ने उनको लेकर 'धूम 4' बनाने से इनकार कर दिया. दरअसल आदि अब नई पीढ़ी के किसी ऐक्टर को लेकर 'धूम' की अगली किश्त बनाना चाहते हैं. आमिर आदि के पास गए क्यों, ये भी बता देते हैं. उनकी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' बुरी तरह फ्लॉप हो गई. इससे पहले आई उनकी 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' भी डिज़ास्टर रही थी. इसके बाद आमिर ने फिल्मों के चुनाव पर काम करना शुरू किया. सबसे पहले तो उन्होंने अपने प्रोडक्शन की फिल्म 'कैंपियोनेस' का हिंदी रीमेक छोड़ा. फिर फिल्मों से ब्रेक लेने की घोषणा कर दी. मगर 'पठान' की सफलता के बाद आमिर ने एक्शन फिल्म करने का डिसाइड किया. क्योंकि पब्लिक इन दिनों वैसी ही फिल्में पसंद कर रही है. इसी सिलसिले में उन्होंने आदित्य चोपड़ा से 'धूम' सीरीज़ की चौथी किश्त को लेकर बात की थी.

ऐसी भी खबरें आई थीं कि जॉन अब्राहम 'धूम 4' से इस फ्रेंचाइज में वापसी कर सकते हैं. बॉलीवुड हंगामा ने एक रिपोर्ट में बताया गया था कि जॉन अब्राहम YRF के साथ मीटिंग कर रहे हैं. शाहरुख खान स्टारर 'पठान' में जॉन अब्राहम ने अपनी इमेज से हटकर रोल किया. इसलिए अगर यशराज फिल्म्स उन्हें अपनी फिल्मों के लिए विलन के तौर पर चुनती है, तो हैरत नहीं होनी चाहिए. काफी हद तक संभव है कि जॉन अब्राहम 'धूम' सीरीज़ में वापस आएं. क्योंकि इस फ्रैंचाइज़ की पहली किस्त की एंडिंग काफी खुली हुई थी. पता नहीं चला कि जॉन का किरदार मरा या बचकर भाग गया. इस कंफ्यूज़न को जॉन की वापसी में भुनाया जा सकता है. हालांकि ये तो तब होगा, जब 'धूम 4' बनेगी. चूंकि अभिषेक ने इस बात की पुष्टि नहीं की है. इसलिए हम कैसे कर सकते हैं? 

Advertisement
Advertisement