The Lallantop

वांगा के शागिर्द की फिल्म में मारकाट मचाएंगे अभिषेक बच्चन

सनमुख, संदीप वांगा की 'एनिमल', 'कबीर सिंह' और 'अर्जुन रेड्डी' जैसी फिल्मों पर असिस्टेंट डायरेक्ट रह चुके हैं.

Advertisement
post-main-image
ये एक एक्शन पैक्ड थ्रिलर फिल्म होगी.

Sardaarji 3  पर हुई कन्ट्रोवर्सी पर बोले Diljit Dosanjh, Sandeep Reddy Vanga के असिस्टेंट की फिल्म में Abhishek Bachchan, Ranbir Kapoor की Ramayana का announcement video तैयार. Cinema से जुड़ी सभी खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
1. नील शस्टरमैन की कहानी पर बनेगी फिल्म

नेटफ्लिक्स एक नई फिल्म पर काम कर रहा है. फिल्म का नाम है 'डॉन'. डेडलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें दुनिया के ख़त्म होने की कहानी दिखाई जाएगी जो नील शस्टरमैन की एक शॉर्ट स्टोरी पर बेस्ड होगी. नील वाइडनर और गेविन जेम्स फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम करेंगे.

2. डकोटा जॉनसन की 'स्प्लिट्सविल' का ट्रेलर आया

डकोटा जॉनसन और एद्रिया अर्होना की 'स्प्लिट्सविल' का ट्रेलर आ गया है. ये एक ओपन मैरिज कॉमेडी फिल्म है. इस साल के कान फिल्म फेस्टिवल में फिल्म का प्रीमियर किया गया था. फिल्म को माइकल कोविनो ने डायरेक्ट किया है. 'स्प्लिट्सविल' 22 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है.

Advertisement
3. FWICE ने दिलजीत पर बैन की मांग की

23 जून को दिलजीत दोसांझ की 'सरदारजी 3' का ट्रेलर आया था. ट्रेलर में हानिया आमिर को देख जनता भड़क उठी. इस कॉन्ट्रोवर्सी के बाद FWICE ने दिलजीत के आने वाले सभी प्रोजेक्ट्स को बैन करने की मांग की है. FWICE के अध्यक्ष ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा, "दिलजीत के पाकिस्तानी एक्टर के साथ काम करने को हम अनदेखा नहीं कर सकते. हमने उनकी सभी फिल्मों, गानों और दूसरे प्रोजेक्ट्स को बैन करने की मांग की है." इसके अलावा दिलजीत को भारतीय फिल्मों में काम न देने की मांग भी उठ रही है.

4. 'सरदारजी 3' पर हुई कन्ट्रोवर्सी पर बोले दिलजीत

'सरदारजी 3' में हानिया आमिर की कास्टिंग पर दिलजीत ने भी अपना पक्ष रखा. उन्होंने डायरेक्टली तो कुछ कमेंट नहीं किया. लेकिन ग्रैमी के प्रेज़ीडेंट पैनोस पनेय से हुई बातचीत में इस ओर इशारा जरूर किया. उन्होंने कहा, "देशों के बीच लड़ाइयां चल रही हैं और इन चीजों पर हमारा कोई कंट्रोल नहीं. लेकिन मुझे लगता है कि म्यूजिक एक ऐसी चीज है जो देशों को जोड़ती है." उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि हमें देशों से आगे बढ़कर धरती मां पर ध्यान देना चाहिए. ये सारे बॉर्डर भी उसी धरती मां का हिस्सा हैं."

5. संदीप वांगा के असिस्टेंट की फिल्म में अभिषेक

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिषेक बच्चन, संदीप रेड्डी वांगा के असिस्टेंट सनमुख गौतम की फिल्म में नज़र आने वाले हैं. सनमुख, संदीप वांगा को 'एनिमल', 'कबीर सिंह' और 'अर्जुन रेड्डी' जैसी फिल्मों पर असिस्टेंट डायरेक्ट रह चुके हैं. ये एक एक्शन पैक्ड थ्रिलर फिल्म होगी. इसमें अभिषेक कसाई का रोल करेंगे.

Advertisement
6. रणबीर की 'रामायण' का अनाउंसमेंट वीडियो तैयार!

पिंकविला की एक खबर में बताया गया है कि प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने CBFC के पास 'रामायण' का नया अनाउंसमेंट वीडियो जमा करवा दिया है. बताया जा रहा है कि ये 3 मिनट लंबा वीडियो है. इस प्रोमो को बोर्ड से U सर्टिफिकेट दिया गया है. इस वीडियो में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश नज़र आएंगे. सनी देओल का हनुमान वाला लुक इसमें रिवील नहीं किया जाएगा. क्योंकि उन्होंने अभी फिल्म का शूट शुरू नहीं किया है. ये भी हो सकता है कि उनका लुक टेस्ट वाला फुटेज इस वीडियो में इस्तेमाल किया जाए. 'रामायण' के प्रोमो की रिलीज़ डेट अभी अनाउंस नहीं की गई है. इस से पहले भी मेकर्स एक अनाउंसमेंट प्रोमो बोर्ड से पास करवा चुके हैं लेकिन उसे रिलीज़ नहीं किया गया. 

वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख खान की किंग में विलेन कौन? प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म कब आएगी?

Advertisement