The Lallantop

परिवार से बग़ावत कर फिल्मों में आए आमिर, कहा- "चाहे स्पॉटबॉय बनूं, पर जाऊंगा फिल्मों में ही"

12वीं के बाद आमिर खान ने फिल्मों में काम करने का फैसला परिवार को सुनाया, घर में तूफ़ान आ गया.

Advertisement
post-main-image
परिवार से बग़ावत कर फिल्मों में आए आमिर.

Aamir Khan के पिता Tahir Hussain नहीं चाहते थे कि उनका बेटा फिल्मों में काम करे. आमिर का मन पढ़ाई-लिखाई में नहीं लगता था. फेल हुए तो उनके पिता ने टेनिस खेलना बंद करा दिया. वो गेम जो आमिर खान का जुनून था. आमिर ने टेनिस खेलना तो उसी दिन से बंद कर दिया. मगर उनका परिवार उन्हें फिल्मों से दूर नहीं रख सका. पिछले दिनों जब आमिर The Lallantop के ख़ास कार्यक्रम Guest In The Newsroom आए, तो बताया कि पिता से बग़ावत की या नहीं. अगर की तो कब और कैसे? आमिर ने कहा,

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

“उस वक्त मैं 13-14 साल का था. आपके पैरेंट्स जो बोलते हैं वही करते हैं आप. बग़ावत की मैंने लेकिन कुछ साल बाद. 12वीं के एग्ज़ाम तक मैं तय कर चुका था कि बहुत हुआ. अब मुझे फिल्मों की तरफ़ बढ़ना है. तब मैंने घर पर बोला कि मैं कॉलेज छोड़ रहा हूं. और अब असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम करूंगा.”

आमिर के इस फैसले के बाद वही हुआ जिसकी उम्मीद थी. आमिर वर्सेज वर्ल्ड वाला मामला हो गया था. पूरा किस्सा सुनाते हुए आमिर ने कहा,

Advertisement

“घर में तूफ़ान आ गया. खूब डांट पड़ी मुझे. घर के सारे बड़े ही नहीं, मेरे भाई बहन और दोस्तों तक ने मुझे कहा कि आप पढ़ाई नहीं छोड़ सकते. ये बहुत बड़ी ग़लती कर रहे हैं आप. आप ग्रेजुएशन कर लो फिर जो करना है कर लेना. मैंने उन्हें समझा रहा था कि मैं पढ़ाई बंद नहीं कर रहा हूं. बल्कि शुरू कर रहा हूं. मुझे वक्त बर्बाद नहीं करना है. वो सब समझाते थे कि फिल्मों का कोई भरोसा नहीं है. आपको मौका मिले न मिले. मैंने कहा मैं स्पॉटबॉय बन जाऊंगा. एडिटर बन जाऊंगा. मगर करूंगा यही.”

बहरहाल आमिर के वर्कफ्रंट की बात करें, तो फिलहाल उनकी फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ सिनेमाघरों में लगी हुई है. इसके बाद आमिर रजनीकांत स्टारर ‘कुली’ में नज़र आएंगे. 14 अगस्त को रिलीज़ हो रही इस फिल्म में आमिर का 15 मिनट का कैमियो है. अपकमिंग प्रोजेक्ट्स और भी हैं, मगर उनकी अगली बड़ी फिल्म है दादा साहेब फाल्के की बायोपिक, जिसे राजकुमार हीरानी डायरेक्ट करेंगे. फिलहाल इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम किया जा रहा है.

वीडियो: आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' ने दूसरे दिन कमाल की कमाई की

Advertisement

Advertisement