क्या Shahrukh Khan की King के एक्शन सीन John Wick की स्टंट टीम डिज़ाइन करेगी? Ranbir Kapoor की Rajneeti 2 के बारे में Prakash Jha ने क्या अपडेट दिया है? Khosla Ka Ghosla 2 कब आएगी? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
शाहरुख की 'किंग' का सबसे बवाल एक्शन सीन हॉलीवुड वाले बनाएंगे!
'किंग' का 'जॉन विक' कनेक्शन अब समझ आया.
.webp?width=360)

# 'जॉन विक' वाले बना रहे 'किंग' का सबसे खूंखार एक्शन सीन
शाहरुख खान की 'किंग' इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है. और शाहरुख खान इसे बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे. वो फिल्म का हर सीन ग्रैंड बनाना चाहते हैं. और इसीलिए 'किंग' में एक्शन सीन्स डिज़ाइन करने के लिए उन्होंने लंबी छलांग मारी है. सोशल मीडिया पर पढ़ने में आ रहा है कि हॉलीवुड फिल्म 'जॉन विक', जो ब्रूटल एक्शन के लिए ख़ूब पसंद की गई, उसी की स्टंट टीम 'किंग' के मेजर फाइट सीक्वेंस तैयार कर रही है. चैड स्टाहेल्स्की इस टीम को लीड कर रहे हैं. ये 'किंग' की वो सीक्वेंस है, जिसमें शाहरुख खान इंटरनेशनल फाइटर्स से भिड़ेंगे. हाई-टेक वेपन्स, ट्रेन्ड इंटरनेशनल फाइटर्स, हैंड टु हैंड कॉम्बैट और दिल दहलाने वाले स्टंट्स. ये सब इस सीक्वेंस में होगा. शाहरुख इसके लिए इंटेंस फिज़िकल ट्रेनिंग कर रहे हैं. इस फिल्म में शाहरुख उस अवतार में नज़र आने वाले हैं जो अब तक नहीं देखा गया. 'किंग' के बारे में ये खबरें भी आई थीं कि इसे 'जॉन विक' की तर्ज पर बनाया जा रहा है. सिद्धार्थ आनंद ने इंस्टाग्राम पर 'किंग' के क्राउन की तस्वीर पोस्ट की थी. और बैकग्राउंड में 'जॉन विक' का म्यूजिक ट्रैक लगाया था. बहरहाल, मेकर्स ने इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा है.शाहरुख की 'किंग' कैसी होगी, ये तो 24 दिसंबर को ही पता चलेगा.
# 'मैन ऑफ टुमॉरो' में एरॉन पिएर की एंट्री
पिछले साल आई जेम्स गन की फिल्म 'सुपरमैन' का सीक्वल बन रहा है. टाइटल है 'मैन ऑफ टुमॉरो'. इसमें 'रिबेल रिज' फेम एक्टर एरॉन पिएर को एक ज़रूरी रोल में कास्ट किया गया है. एरॉन ने अपने इंस्टाग्राम पर ये जानकारी दी. दी हॉलीवुड रिपोर्टर के मुताबिक सीक्वल में भी सुपरमैन का किरदार डेविड कॉरेनस्वेट और लेक्स लूथर का रोल निकोलस होल्ट ही निभाएंगे. जल्द ही अटलांटा में इस फिल्म की शूटिंग शुरू होगी.
# 'राजनीति' के सीक्वल का प्री-प्रोडक्शन शुरू
रणबीर कपूर और अजय देवगन स्टारर 'राजनीति' का सीक्वल बनने की चर्चा कई बार हुई. मगर हाल ही में ख़ुद प्रकाश झा ने ये फिल्म कन्फर्म कर दी. इंडियन एक्सप्रेस से चर्चा में उन्होंने बताया कि 'राजनीति 2' का प्री-प्रोडक्शन शुरू हो चुका है. और प्रकाश झा इस फिल्म पर तेज़ी से काम कर रहे हैं. कास्ट को लेकर अभी उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी है.
# 'किंग' के बाद अभिषेक के साथ हॉरर फिल्म बनाएंगे सिद्धार्थ
अभिषेक बच्चन शाहरुख खान स्टारर 'किंग' में नेगेटिव रोल कर रहे हैं. सिद्धार्थ आनंद इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं. वैरायटी इंडिया के मुताबिक 'किंग' के बाद सिद्धार्थ, अभिषेक को लेकर एक हॉरर थ्रिलर बनाएंगे. हालांकि वो इसे प्रोड्यूस करेंगे. इसके लिए डायरेक्टर की उनकी तलाश अभी जारी है. ये लोककथाओं पर आधारित बाप-बेटी की कहानी बताई जा रही है. इसकी शूटिंग सितंबर 2026 में शुरू होगी.
# 28 अगस्त को रिलीज़ होगी 'खोसला का घोसला 2'
'खोसला का घोसला 2' की रिलीज़ डेट अनाउंस हो गई है. ये फिल्म 28 अगस्त को राखी पर आएगी. अनुपम खेर, बोमन ईरानी और विनय पाठक सहित पुरानी कास्ट तो इसमें नज़र आएगी ही. साथ ही रवि किशन भी सीक्वल से जुड़ गए हैं. इसे प्रशांत भागिया डायरेक्ट कर रहे हैं.
# दिलजीत-इम्तियाज़ की 'मैं वापस आऊंगा' का टीज़र आया
दिलजीत दोसांझ, शरवरी वाघ और वेदांग रैना को लेकर एक रोमैंटिक फिल्म बनी है. इसका टाइटल भी अनाउंस हो गया है और टीज़र भी आ गया है. टाइटल है 'मैं वापस आऊंगा'. इसके टीज़र की शुरुआत होती 78 साल पुरानी एक लव स्टोरी के जिक्र से. टीज़र में भारत-पाक विभाजन के चलते दो प्रेमियों के बिछड़ जाने का हिंट भी मिलता है. इसमें नसीरुद्दीन शाह भी ज़रूरी किरदार में हैं. इम्तियाज़ अली के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
वीडियो: शाहरुख़ खान के बर्थडे पर 'किंग' फिल्म का टीज़र आया, सिद्धार्थ आनंद फैंस की उम्मीदों पर खड़े उतरे
















.webp?width=120)

.webp?width=120)


