The Lallantop

न मॉर्निंग शो, न महंगी टिकट, आमिर ने 'सितारे ज़मीन पर' को हिट बनाने के लिए गजब पैंतरा लगाया है

आमिर ने शर्त रख दी है कि जो भी सिंगल स्क्रीन थिएटर्स उनकी फिल्म लगाएंगे, उन्हें पूरे दिन सिर्फ 'सितारे ज़मीन पर' ही दिखानी होगी.

Advertisement
post-main-image
दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने के लिए आमिर ने फिल्म के ओटीटी राइट्स भी नहीं बेचे हैं.

20 जून को Aamir Khan की Sitaare Zameen Par सिनेमाघरों में रिलीज होनी है. आमिर इसे हिट कराने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं. खबर है कि अब उन्होंने डिस्ट्रिब्यूटर्स के साथ मिलकर एक नई स्ट्रैटेजी तैयार की है. इसके तहत सुबह 9 बजे से पहले ‘सितारे ज़मीन पर’ का कोई शो नहीं रखा जाएगा. साथ ही महंगी टिकट और सिंगल स्क्रीन में लगने वाले शोज़ पर भी लगाम लगाई जाएगी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से छपी रिपोर्ट में बताया,  

"अब जब फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट मिल गया है, तो डिस्ट्रिब्यूटर्स ने सभी थिएटर्स को कुछ जरूरी बातें बताई हैं. उनके मुताबिक, फिल्म का कोई भी शो सुबह 9 बजे से पहले नहीं होना चाहिए. उन्होंने थिएटर वालों से कहा है कि टिकट भी पॉपुलर वीकेंड प्राइसिंग के हिसाब से ही रखी जाए. आमतौर पर बड़ी फिल्में जब रिलीज होती हैं, तो उनकी टिकटों की कीमत बढ़ा दी जाती है. इसे 'ब्लॉकबस्टर प्राइसिंग' कहा जाता है. लेकिन आमिर खान ने ऐसा करने से मना कर दिया है. शायद इसलिए, क्योंकि ज़्यादा महंगे टिकटों की वजह से आम लोग फिल्म नहीं देख पाते हैं. जबकि आमिर चाहते हैं कि उनकी फिल्म को ज़्यादा-से-ज़्यादा लोग थिएटर में आकर ही देखें."

Advertisement

फिल्म की स्क्रीनिंग पर बात करते हुए इस सोर्स ने आगे बताया,

"अगर कोई सिंगल स्क्रीन थिएटर इस फिल्म को चलाना चाहता है, तो उसे पूरे दिन अपने थिएटर में सिर्फ यही फिल्म दिखानी होगी. वो कोई दूसरी फिल्म नहीं दिखा सकता. अगर कोई थिएटर डबल स्क्रीन वाला है, तो उसे हर दिन 8 शोज़ देने होंगे. मल्टीप्लेक्स में अगर 3, 4, 5 या 6 स्क्रीन हैं, तो वहां 'सितारे ज़मीन पर' के लिए हर दिन 11, 14, 16 और 19 शो चलाने होंगे. 7 स्क्रीन वाले मल्टीप्लेक्स में 22 शो और 8 स्क्रीन वालों को 25 शो देना अनिवार्य है. अगर किसी मल्टीप्लेक्स में 9 स्क्रीन्स हैं, तो उन्हें 28 शो और 10 या उससे ज्यादा स्क्रीन वाले मल्टीप्लेक्स को हर दिन इस फिल्म के 31 शोज़ दिखाने होंगे."

इसके अलावा आमिर इस फिल्म के ओटीटी राइट्स भी नहीं बेच रहे हैं. आमतौर पर रिलीज से पहले ही फिल्मों के ओटीटी राइट्स बेच दिए जाते हैं. मगर आमिर ने ‘सितारे ज़मीन पर’ के मामले में ऐसा नहीं किया. वो नहीं चाहते कि दूसरी फिल्मों की तरह ‘सितारे ज़मीन पर’ भी रिलीज के 8 हफ्ते बाद ही ऑनलाइन अवेलेबल हो जाए. इससे लोग ऐसा सोचने लगते हैं कि जब कुछ हफ्तों बाद ही फिल्म ओटीटी पर आ ही जाएगी, तो फिर थिएटर जाकर पैसे क्यों खर्च करना! इसका सीधा असर फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ता है. इसी वजह से आमिर ने एमेजॉन प्राइम वीडियो से मिले 120 करोड़ रुपए का ऑफर भी ठुकरा दिया.

Advertisement

वीडियो: आमिर खान ने 'सितारे जमीन पर' को लिमिटेड स्क्रीन्स पर रिलीज करने के फैसले को बदल दिया है

Advertisement