Aamir Khan इन दिनों Kiran Rao की फिल्म Laapataa Ladies के प्रमोशन में जुटे हैं. ये फिल्म आमिर ने ही प्रोड्यूस की है. 7 मार्च को उन्होंने Aamir Khan Productions के इंस्टाग्राम पेज से एक लाइव सेशन किया. इस सेशन में उन्होंने फैन्स के कई सवालों के जवाब दिए. आमिर ने ये बताया कि उन्होंने Anant Ambani और Radhika Merchant की प्री-वेडिंग इवेंट में डांस क्यों किया? क्योंकि अमूमन वो इस तरह की चीज़ें नहीं करते हैं. इसके अलावा आमिर ने उस फैन के सवाल का जवाब दिया, जिसने उनसे पूछा कि वो Shah Rukh Khan की Pathaan जैसी फिल्म क्यों नहीं करते.
फैन बोला- "शाहरुख की 'पठान' जैसी फिल्म बनाओ", आमिर खान ने ये जवाब दिया
Aamir Khan ने एक इंस्टाग्राम लाइव सेशन किया. एक फैन को जवाब देते हुए बताया कि Anant Ambani और Radhika Merchant के प्री-वेडिंग इवेंट में डांस क्यों किया.

लाइव सेशन के दौरान एक फैन ने कमेंट किया- "सर, आपको शाहरुख खान की 'पठान' जैसी मूवी बनानी चाहिए?"
इस पर आमिर ने कहा-
“यार शाहरुख बना रहा है न अच्छी, 'पठान' जैसी. मैं बनाता हूं 'लापता लेडीज' जैसी. आप वो देखो.”
लाइव के दौरान एक कमेंट में पूछा गया- “आपने अपनी बेटी की शादी में डांस नहीं किया लेकिन मुकेश अंबानी के बेटे की शादी में क्यों किया?”
इस पर आमिर कहते हैं-
“यार डांस तो मैंने अपनी बेटी की शादी में भी किया. और मुकेश के बेटे की शादी में भी किया. क्योंकि मुकेश मेरे बहुत ही करीबी दोस्त हैं. मुकेश, नीता, बच्चे और हम सब परिवार जैसे हैं. मैं भी उनकी शादी में नाचता हूं. वो भी मेरी शादी में नाचते हैं. परिवार जैसा है.”
लाइव के दौरान आमिर खान पाइप स्मोक करते दिखे. इसको लेकर भी बहुत सारी बातें हो रही हैं. लोग कह रहे हैं कि आमिर अंजाने में ही सही मगर स्मोकिंग जैसी बुरी आदत को प्रमोट कर रहे हैं. आमिर ने कुछ सालों पहले अपने सभी सोशल मीडिया हैंडल्स डिलीट कर दिए थे. अब वो अपने प्रोडक्शन के सोशल मीडिया हैंडल्स से ही कभी-कभार अपने फैन्स से इन्टरैक्ट करते हैं. इस लाइव सेशन में आमिर ने ये भी बताया कि वो अपने जन्मदिन पर यानी 14 मार्च को फिर से लाइव आएंगे. उन्होंने कहा कि बर्थडे वाले दिन भी वो अपनी फिल्म के शूट में बिज़ी रहेंगे. बावजूद इसके वो अपने फैन्स से लाइव की मदद से जुड़ेंगे.
आमिर खान पिछली बार ‘लाल सिंह चड्ढा’ में दिखे थे. आने वाले दिनों में वो ‘सितारे ज़मीन पर’ में नज़र आएंगे. ये वही फिल्म है, जिसकी शूटिंग में वो इन दिनों लगे हुए हैं. ये फिल्म इसी साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज़ होेने वाली है. इसके अलावा वो सनी देओल की 'लाहौर 1947' को प्रोड्यूस कर रहे. जिसमें उनके कैमियो करने की भी खबरें हैं.
वीडियो: संदीप रेड्डी वांगा ने आमिर खान पर तंज कसा, किरण राव ने कहा मैन टू मैन बात करिए













