The Lallantop

आमिर खान की 'सितारे ज़मीन पर' ने सनी देओल की 'जाट' को बहुत पीछे छोड़ दिया

आमिर खान की 'सितारे ज़मीन पर' को पॉज़िटिव वर्ड ऑफ माउथ का बहुत फायदा हो रहा है.

Advertisement
post-main-image
आमिर खान की 'सितारे ज़मीन पर' 20 जून को थिएटर्स में रिलीज़ हुई थी.

Aamir Khan की Sitaare Zameen Par बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिज़नेस कर रही है. धीरे-धीरे ही सही, मगर फिल्म इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने जा रही है. ओवरसीज़ मार्केट में भी ये बहुत तेज़ी से पैसे छाप रही है. पिक्चर को पॉज़िटिव वर्ड ऑफ माउथ का बहुत फायदा हो रहा है. जिसकी वजह से इसने Sunny Deol और Randeep Hooda का फिल्म Jaat को भी पछाड़ दिया है.

Advertisement

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो 'सितारे ज़मीन पर' ने छठवें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 6.77 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसी के साथ इंडिया में इसने अब तक 82.4 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. वहीं वर्ल्ड वाइड फिल्म ने 123 करोड़ रुपयों का कलेक्शन कर लिया है. जो सनी देओल की फिल्म 'जाट' के लाइफ टाइम कलेक्शन 120 करोड़ रुपये से ज़्यादा है.

आमिर खान, 'सितारे ज़मीन पर' की रिलीज़ से पहले यही चाहते थे कि उनकी फिल्म का वर्ड ऑफ माउथ अच्छा हो. फिर धीरे-धीरे इसे ऑडियंस के बीच ज़्यादा स्क्रीन्स पर शेयर किया जाए. हालांकि फिल्म 3000 स्क्रीन्स पर रिलीज़ हुई. फिर इसका वर्ड ऑफ माउथ बढ़ता गया. पिक्चर में आमिर की तारीफ तो हो ही रही है. इसके अलावा पूरी कास्ट की एक्टिंग को भी लोग पसंद कर रहे हैं. स्पैनिश फिल्म को जिस तरह आमिर ने इंडियन रूप देकर प्रेज़ेंट किया है, उसे भी लोग पसंद कर रहे हैं.

Advertisement

आर. एस. प्रसन्ना के डायरेक्शन में बनी 'सितारे ज़मीन पर' की स्पेशल स्क्रीनिंग भी की गई. 24 जून को आमिर और जेनेलिया दोनों ही दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में गए थे. जहां उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को अपनी ये फिल्म दिखाई. ख़ैर, आमिर ने दर्शकों को सिनेमाघर तक लाने के लिए बहुत तगड़ी स्ट्रैटजी बनाई थी. उन्होंने Amazon Prime Video से मिली 120 करोड़ की डील भी ठुकरा दी थी. उनका कहना था कि जब जनता को पता होगा कि फिल्म कुछ दिन बाद ओटीटी पर आ जाएगी, तो वो थिएटर में क्यों ही जाएंगे.

हालांकि अब फिल्म की कमाई देखकर लग रहा है कि आमिर का ये फॉर्मूला फिट बैठ रहा है. लोग पिक्चर देखने थिएटर में पहुंच रहे हैं. मेकर्स को एक और चीज़ का फायदा ये हुआ है कि 'सितारे ज़मीन पर' के आस-पास कोई बड़ी फिल्म रिलीज़ नहीं हुई. इसलिए भी इसकी कमाई अच्छी हो रही है. अब देखना होगा दूसरे वीकेंड फिल्म कितने पैसे छापती है.

वीडियो: आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' ने दूसरे दिन कमाल की कमाई की

Advertisement

Advertisement