रणवीर सिंह. हार्डी संधू,एमी विर्क और पंकज त्रिपाठी समेत 15 एक्टर्स से सजी इस फिल्म को कबीर खान डायरेक्ट करेंगे.
कबीर खान 1983 वर्ल्ड कप जीतने की कहानी आज की जनरेशन को दिखाना चाहते हैं. इसलिए ' '83 ' नाम की फिल्म बना रहे हैं. फिल्म अनाउंस हुई थी 27 सितंबर, 2017 को. तब से लेकर अब तक इसकी कास्टिंग ही चल रही थी. इन एक्टर्स की कास्टिंग काफी पहले हो चुकी थी और ट्रेनिंग भी चल रही थी. लेकिन क्रिकेटिंग स्किल वगैरह भांपने के बाद इनका नाम अनाउंस किया गया है. फिल्म में देश के अलग-अलग हिस्सों से 14 एक्टर्स को फिल्म में कास्ट किया गया है, जो 1983 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने गई टीम के क्रिकेटर्स और उनके स्टाफ मेंबर्स का रोल करेंगे.
फिल्म से हर दूसरे दिन कोई न कोई तस्वीर बाहर आती है, जो इंट्रेस्टिंग लगती है. जैसे फिल्म की कास्टिंग पूरी होने के बाद कपिल देव और फिल्म '83' में उनका रोल करने जा रहे रणवीर सिंह की एक साथ ट्रेनिंग करने के दौरान की दो तस्वीरें आई हैं. इन फोटोज़ में कपिल देव रणवीर को कुछ समझाने-बताते नज़र आ रहे हैं. वहीं रणवीर पूरी एक्साइटमेंट, खुशी और कॉन्सेंट्रेशन के साथ उन्हें सुन रहे हैं. ये फोटोज़ आप नीचे देखेंगे:
1)
रणवीर सिंह को फील्ड पर कुछ समझाते कपिल देव और आंखों में दुनियाभर की खुशी बटोरे रणवीर सिंह उसे पूरी तल्लीनता के साथ सुन रहे हैं. (फोटो: ट्विटर)2)
धर्मशाला में रणवीर सिंह कपिल देव का उस समय का थॉट प्रोसेस और मैनरिज़्म समझने के लिए उनके साथ ज़्यादा समय बिता रहे हैं. (फोटो ट्विटर)फिल्म में कौन सा एक्टर किस क्रिकेटर का रोल कर रहा है, वो आप नीचे जानेंगे:
कपिल देव- रणवीर सिंह
सुनील गावस्कर- ताहिर राज भसीन
मोहिंदर अमरनाथ- साकिब सलीम
कीर्ति आज़ाद- दिनकर शर्मा
यशपाल शर्मा- जतिन सरना
कृष्णमचारी श्रीकांत- जीवा
रॉबिन सिंह- विजय वर्मा
बलविंदर सिंह संधू- एमी विर्क
संदीप पाटिल- चिराग पाटिल
सैय्यद किरमानी- साहिल खट्टर
मदन लाल- हार्डी संधू
रवि शास्त्री- धैर्य करवा
दिलीप वेंगसरकर- आदिनाथ कोठारे
सुनील वॉल्सन- आर बद्री
मान सिंह (टीम मैनेजर)- पंकज त्रिपाठी
इस फिल्म में सिर्फ क्रिकेटर्स के किरदार ही नहीं वर्ल्ड कप विजेता टीम अपने परिवार समेत भी काफी एक्टिव हैं. मीडियम पेस बॉस रहे बलविंदर सिंह संधू ऑनस्क्रीन 1983 टीम के कोच हैं. एक्टर्स की ट्रेनिंग उन्हीं की देखरेख में हो रही है. वहीं रणवीर सिंह कपिल देव के साथ ज़्यादा समय बिता रहे हैं. संदीप पाटिल के बेटे चिराग फिल्म में अपने पापा का रोल कर रहे हैं, तो कपिल देव की बेटी अमीय फिल्म की असिस्टेंट डायरेक्टर हैं.
हिमाचल प्रदेश के धर्माशाला में फिल्म '83' की पूरी टीम का बॉन्डिंग सेशन चल रहा है. ये तस्वीर वहीं की है. (फोटो: ट्विटर)फिलहाल फिल्म की 83 की कास्ट और क्रू हिमाचल प्रदेश के धर्माशाला में कैंप जमाए हुए है. यहां इन एक्टर्स का बॉन्डिंग और ट्रेनिंग सेशन चल रहा है. यहां पूरी टीम 10 साथ में रहेगी और ताकि एक-दूसरे को अच्छे से जान सकें और फिल्मी पर्दे पर ये केमिस्ट्री उतार पाएं. फिल्म की शूटिंग मई में शुरू होगी, जो 100 दिन लंबा शेड्यूल होगा. इस दौरान लंदन और स्कॉटलैंड जैसी जगहों पर शूटिंग होगी. इसके बाद टीम मुंबई आ जाएगी और बचे हुए सीन्स शूट किए जाएंगे. तमिल, तेलुगू और हिंदी में बन रही इस फिल्म की रिलीज़ डेट फिलहाल 10 अप्रैल, 2020 बताई जा रही है.
वीडियो देखें: विकी कौशल बनेंगे उधम सिंह और शूजीत सरकार होंगे डायरेक्टर