ये एक मिनट का टीज़र देखकर मेरे दिमाग में सबसे पहले ये ख्याल आया कि बौने बने शाहरुख कितने क्यूट लग रहे हैं. दूसरा ख्याल ये आया कि 52 साल की उम्र में जिस एनर्जी के साथ शाहरुख डांस करते हैं, कोई 23 साल का इंसान शर्मा जाए.
अभी तक टीज़र न देखा हो तो यहां देख लें. टीज़र देखने के बाद नीचे दी गई फ़िल्म की कुछ खास बातें जानें:
#1
इस पूरे टीज़र में शाहरुख का रौला दिखा. टीज़र के साथ-साथ इस फ़िल्म का पोस्टर भी रिलीज़ हुआ है. जिसे मूवी क्रिटिक और एनेलिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर शेयर किया. पोस्टर में भी किसी एक्ट्रेस की झलक नहीं दिखी. इससे पहले ऐसा अक्षय कुमार की फ़िल्म 'पैडमैन' के पोस्टर्स में देखा था. 'पैडमैन' के दोनों पोस्टर्स में फ़िल्म की एक्ट्रेसेज़ राधिका आप्टे और सोनम कपूर नहीं दिखी थीं. फ़िल्म 'ज़ीरो' में अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ़ लीड एक्ट्रेसेज़ हैं.
#2
वैसे इस टीज़र को ध्यान से देखो तो शाहरुख के एक जैकेट पर कटरीना कैफ़ की कई तस्वीरें नज़र आती हैं. फ़िल्म में कटरीना हिरोइन ही बनी हैं और शाहरुख बने हैं उनके जबर फैन. अनुष्का का किरदार एक मेंटली चैलेंज्ड लड़की का है.

शाहरुख के एक जैकेट पर कटरीना कैफ़ की ढेर सारी तस्वीरें.
#3
इस फ़िल्म को डायरेक्ट किया है आनंद एल राय ने. ये वही डायरेक्टर हैं जिन्होंने ‘रांझना’, ‘तनु वेड्स मनु' और उसका सीक्वल, 'निल बटे सन्नाटा' और 'शुभ मंगल सावधान' जैसी फ़िल्में बनाई हैं. आनंद एल राय की यूएसपी ही यही है कि उनकी हर कहानी बड़ी बारीक होती है. रियल लाइफ किरदार, उनकी सादगी के साथ-साथ उनका कूल होना और सबसे बड़ी बात, बड़े ही सहज रूप से उनका फनी होना. उनकी पुरानी फ़िल्में देखकर 'ज़ीरो' का इंतज़ार और बढ़ जाता है.

आनंद एल राय की फ़िल्में निल बटे सन्नाटा और 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स'.
लेकिन इससे पहले आनंद एल राय की किसी फ़िल्म में कभी इतने बड़े स्टार नज़र नहीं आए. इस पर खुद डायरेक्टर का कहना है, 'मैं इस फ़िल्म का मैसेज ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुंचाना चाहता हूं. इसके लिए किसी बड़े स्टार की ज़रूरत थी. शाहरुख ख़ान ऐसी शख्सियत हैं, जिन्हें दो फुट काट भी दिया जाए, तब भी उनका कद छोटा नहीं होगा.'

'ज़ीरो' फ़िल्म के टीज़र का एक सीन.
वहीं कटरीना और अनुष्का जैसे बड़े स्टार्स को लेने के लिए वो कहते हैं, 'मैंने इन दोनों एक्ट्रेसज़ को इसलिए नहीं लिया क्योंकि ये बड़े नाम हैं. मुझे पता है लोगों को लग रहा है कि मैं दूसरी लीग में जाने की कोशिश कर रहा हूं. लेकिन फ़िल्म रिलीज़ होगी तो लोगों को कटरीना और अनुष्का अपने-अपने रोल्स को जस्टीफ़ाई करती दिखेंगी. मैं अब भी अपनी फ़िल्मों के ज़रिए वैसे ही कहानियां सुना रहा हूं, जैसी सुनाता आया हूं.'

फ़िल्मफ़ेयर अवार्ड के दौरान खींची गई तस्वीर.
#4
फ़िल्म में शाहरुख, कटरीना और अनुष्का के अलावा तिग्मांशु धूलिया भी हैं. तिग्मांशु धूलिया को हम में से ज़्यादातर लोग उनकी फ़िल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में निभाए गए रामाधीर सिंह नाम के किरदार के लिए जानते हैं. उन्होंने 'हासिल', 'साहब बीवी और गैंगस्टर' (भाग 1 और 2) और 'पान सिंह तोमर' जैसी फ़िल्में डायरेक्ट की हैं. इसके अलावा वो फ़िल्म क्रिटिक्स की सराही गई कई फ़िल्मों में न सिर्फ दिखते रहे हैं, बल्कि स्क्रीनराइटिंग भी करते आए हैं. 'ज़ीरो' में वो शाहरुख के पिता का किरदार निभा रहे हैं.

फ़िल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' का एक सीन.
#5
फिल्म की लंबी लिस्ट है गेस्ट अपीयरेंस की. लिस्ट में अब तक सलमान ख़ान, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, काजोल, आलिया भट्ट, श्रीदेवी, करिश्मा कपूर और जूही चावला का नाम सामने आया है.इन सारे सितारों का नाम पढ़ते ही फ़िल्म 'ओम शांति ओम' का गाना 'दीवानगी-दीवानगी' याद आता है. लेकिन 'ज़ीरो' में ये सारे स्टार्स सिर्फ़ एक गाने में नज़र नहीं आएंगे. वो फ़िल्म में डायलॉग्स बोलते हुए, अपने रियल लाइफ़ कैरेक्टर में नज़र आएंगे.

फ़िल्म 'ओम शांति ओम' का गाना 'दीवानगी-दीवानगी' का एक सीन.
#6
जूही चावला ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें बार-बार ध्यान रखना पड़ रहा था कि वो शाहरुख की तरफ़ ज़रा नीचे देखें. फ़िल्म में तीन फ़ुट के शाहरुख का कैरेक्टर VFX के ज़रिए आया है.
#7
फ़िल्म 'ज़ीरो' के ज़रिए 19 साल बाद स्क्रीन पर शाहरुख, काजोल और रानी मुखर्जी की जोड़ी साथ में नज़र आएगी. इससे पहले इन तीनों को करण जौहर की फ़िल्म 'कुछ कुछ होता है' में साथ देखा था.

फ़िल्म 'कुछ कुछ होता है' का पोस्टर
#8
'ज़ीरो' 21 दिसंबर, 2018 को रिलीज़ होगी. इस दिन बॉक्स ऑफ़िस पर एक और फ़िल्म रिलीज़ होगी. ये फ़िल्म है सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली ख़ान स्टारर 'केदारनाथ'.

सारा अली ख़ान और सुशांत सिंह राजपूत.
ये भी पढ़ें:
मिताली राज पर बड़ी हिंदी फिल्म बनने जा रही हैः 10 बातों में जानें सबकुछ!
टेरेरिज़्म पर बनी हंसल मेहता की ‘ओमेर्टा’: जिसे देखकर लोग बहुत गुस्सा हो जाएंगे
सच्ची कहानी पर आधारित इस स्पेस मूवी में होंगे आमिर और प्रियंका!
देवाशीष मखीजा की ‘अज्जी’ का पहला ट्रेलरः ये फिल्म हिला देगी
2017 की दस रीजनल फिल्में जो ढूंढ-ढूंढ कर देखनी चाहिए
कहानी उस आदमी की जिसने हाथ कुचलकर पूछा था, 'बता हिंदू का ख़ून कौन सा और मुसलमान का कौन सा?'
2017 की 10+ हिंदी फिल्में जो सबसे ज्यादा तृप्त करेंगी!
वीडियो देखें:












