The Lallantop

Whatsapp पर फैमिली ग्रुप से परेशान लोगों के लिए 7 वरदान

जहां मॉर्निंग से पहले गुड मॉर्निंग के मैसेज आते हैं. 11 अक्षर कैसे 1331 तरीके से लिखे जा सकते हैं यहां से सीखिए.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
व्हाट्सएप एक ऐप है. आपको अब भी लगता है ये मात्र एक ऐप है? ये एक यूनिवर्सिटी है. ये स्कूल है. ये चौराहा है. पान का ठेला है. सत्यनारायण भगवान की कथा है. कम्युनिटी सेंटर है. टीचर-पैरेंट्स मीटिंग है. खेल का मैदान है. मोहल्ले की छत है. मत भूलिए ये वो बैठक भी है जहां सारे रिश्तेदार मिलते हैं. आज भी आप से सत्रह का पहाड़ा और जॉनी-जॉनी सुनना चाहते हैं. व्हाट्सएप पर फैमिली ग्रुप होते हैं. कत्लखाना कह लीजिए. जहां गुड मॉर्निंग के मैसेज आते हैं. 11 अक्षर अदल-बदल कर कैसे एक हजार तीन सौ इकतीस तरीके से लिखे जा सकते हैं यहां से सीखिए. यहां आपकी क्लास लगती है. आपकी dp पर गोलमेज सम्मेलन हो जाता है. आपके एटीट्यूट भरे स्टेटस को आपके चरित्र और खानदान की प्रतिष्ठा से जोड़ दिया जाता है. इनसे मुक्ति कैसे पाएं? तरीके ये हैं.

1. आत्महत्या कर लीजिए

हीरे की कनी चाट लीजिए. जहर खा लीजिए. रणबिजउर का पत्ता चाब लीजिए. पेट्रोल स्नान कर लीजिए. पैर में चाकी बांध किसी डैम में कूद जाइए. मजबूत रस्सी से लटक जाइए. मरकर आपको बड़ी आसानी से इस ग्रुप से छुटकारा मिल जाएगा. कोई सवाल भी न करेगा. पर याद रखिए. हो सकता है आपकी फोटो पर RIP लिखा जाए. आपकी dp को ग्रुप की इमेज बना दिया जाए. लेकिन पीछे उसी ग्रुप पर आपके चरित्र पर चर्चा होगी. इसलिए ये प्लान ड्रॉप कर दीजिए.

2. व्हाट्सएप छोड़ दीजिए

पियरी पहनिए. हरिद्वार या ऋषिकेश चले जाइए. हिमालय चले जाइए. तकनीक से मुंह मोड़ लीजिए. संन्यासी हो लीजिए. बहुत हिंदू हो गया? तो अपने धर्मानुसार आचरण कीजिए. कुल जमा बाबा-औघड़ हो लीजिए. ऐसे तो ये रिश्तेदार पीछा छोड़ने से रहे.

3. एक बार अकाउंट डिलीट कर दीजिए

एक बार अकाउंट डिलीट कर दीजिए, फोन करके सारे रिश्तेदारों को कह दीजिए मैं व्हाट्सएप त्याग रहा हूं. सारे ग्रुप खुद ही छूट जाने हैं. फिर वापसी कीजिए. डाटा रिकवर न कीजिए. अब आप ग्रुप्स से मुक्त हैं.

4. नंबर बंद कर दीजिए

ड्यूअल सिम है न? दूसरी सिम का सदुपयोग कीजिए. रिश्तेदारों को एक नंबर मत दीजिए. उससे व्हाट्सएप चलाइए. फायदा ये कि गर्ल/बॉयफ्रेंड की फोटो भी dp पर लगा रखने की छूट होगी.

5. ग्रुप लीव कर दीजिए

पागल हो गए हैं? क्या आपके अंदर समाज से भिड़ने की ताकत है? क्या आपमें सामर्थ्य है कि छंगू के तिलक में फूफाजी आपसे पूछें कि व्हाट्सएप पर Happy family group क्यों छोड़ दिया और आप जवाब दे पाएं. क्या आप इस बात के लिए तैयार हैं कि रात को साढ़े बारह बजे पिताजी का फोन आए. आप अम्मां के बीपी से डरते-डरते फोन उठाएं और उधर से शन्नो बुआ की शिकायत बरस रही हो. रहने दीजिए ऐसा सोचिए भी मत.

6. अकाउंट हैक करा लीजिए

फूफाओं-मौसिआओं को दैय्या-मैय्या की गाली भेजिए. मियां खलीफा से परिचित कराइए. पोर्न हब का नया माल चस्पा कर दीजिए. जब फोन आने लगें तो कहिए कि आपका अकाउंट हैक हो गया है. देखिए कैसे वो आपको खुद ही निकालते हैं.

7. लॉजिक वाली बातें कीजिए

अब आपको थोड़ा बुरा बनना होगा. हर मैसेज का पर्सनली जवाब दीजिए. हर शेयर करो वाली फोटो पर सवाल दागो. हर झूठी फोटो को गूगल पर सर्च कर असल फोटो दे मारिए. फैक्ट्स दागिए. तर्क रखिए. एक दिन आपको निकाल दिया जाएगा और आपको पता भी नहीं चलेगा.

Advertisement
Advertisement