1. मेरे हाथों में नौ-नौ चूड़ियां हैं
चूड़ियों से लदी ननदें जब पैर पटक-पटक के इस गाने पर नाचती हैं तो शामत पुरानी भौजाइयों के कपारे आती है. न नाचें तो ननदें कोंथ डालती हैं. और जो नाचना शुरू करती हैं तो खुद ही रुकने का नाम नहीं लेतीं.

चूड़ियों से लदी ननदें जब पैर पटक-पटक के इस गाने पर नाचती हैं तो शामत पुरानी भौजाइयों के कपारे आती है. न नाचें तो ननदें कोंथ डालती हैं. और जो नाचना शुरू करती हैं तो खुद ही रुकने का नाम नहीं लेतीं.

https://www.youtube.com/watch?v=Wbiqty6b20c
ये तिलक वाला गाना है. किनारे में डीजे थके-थके सा बज रहा होता है. सबका ध्यान पीली-गुलाबी पन्नियों वाले थाल पर होता है और तभी अचानक किसी को नाच का कीड़ा काट लेता है. कोई भाभी एकदम पगला जाती हैं.
https://www.youtube.com/watch?v=EOUscNh9u7A
ये वो वाला गाना है, जिसमें दुष्ट किस्म की लड़कियां सबसे सयानी ताइयों को कूल्हे खिसकने की हद तक नचवा देती हैं.
https://www.youtube.com/watch?v=DqxIFvsLcRQ
नाचने वालों में एक प्रोफेशनल डांसर हुआ करते हैं. पहले तो ये हाली-हूला नाचना शुरू करते हैं. पर अचानक से स्पार्क मिले तो दम फूने तक नाचते हैं. अक्सर उनके लिए ये वाला गाना स्पार्क का काम करे है.
https://www.youtube.com/watch?v=2V56f0xZNqw
इस गाने पर लड़कियां नाचती हैं. खूब नाचती हैं. दो-चार को साथ में लेकर नाचती हैं. बिना इस बात पर ध्यान दिए कि आधा गाना तो लड़कों की ओर से गाया जा रहा होता है. :grin:
https://www.youtube.com/watch?v=1BWdglekty0
ई गाना नहीं है. ई रसम है, रसम. अनिवार्य है कि ये वाला तो बजनय है. ऊपर से जब से 'ये जवानी है दीवानी' आई तो ये गाना कल्ट बन गया.
https://www.youtube.com/watch?v=IBvg3WeqP1U
ये वो गाना है जिसमें दूल्हे की छोटी-छोटी भांजियां पहली बार लहंगा पहनने के बाद नाचा करती हैं. ये और बात है कि वो नाचती कम और बाकी नाचने वालों के पैर पर ज्यादा कूदती हैं.
https://www.youtube.com/watch?v=MP4F0ZcW_G0
ये नॉन डांसर्स के लिए नेमत जैसा गाना है. जो पूरे जोर से नहीं नाचते. दो लाइन पर थिरकने के बाद लजा-सकुचा के अपनी जगह बैठ मुस्काते हैं. ये वाला गाना उन्हीं के लिए है.
https://www.youtube.com/watch?v=hEHNef66HT0
ये गाना वैसे तो वार्षिकोत्सव से लेकर फेयरवेल पार्टी तक का गाना बन चुका है. डीजे में भी बज जाता है और हल्दी लगाने वाली रस्म में भी. मजे कि ये घर वालों के आगे 'सेक्सी' जैसे शब्दों पर नाच भी लेते हैं और कोई चूं भी नहीं करता.
https://www.youtube.com/watch?v=kZqH9Kfv6BI
चिट्टियां कलाइयां शादी के गानों के स्टॉक का लेटेस्ट वाला है. गाना बजा नहीं कि लड़कियां आगे से लहंगा उठाकर यूं भागने आती हैं मानो लेट हो गईं तो कोई दूसरा उनके हिस्से का नाच जाएगा.
https://www.youtube.com/watch?v=zpsVpnvFfZQ