हंस राज हंस नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से बीजेपी के उम्मीदवार बने लेकिन उदित राज का पत्ता काट कर
टिकट नहीं मिलने पर उदित राज ने पार्टी छोड़ने की धमकी दी थी.
Advertisement
बीजेपी ने दिल्ली से आखिरी टिकट की घोषणा करके तमाम तरह की खबरों पर ब्रेक लगा दी. दिल्ली की 7 सीटों में से 6 पर उम्मीदवारों की घोषणा बीजेपी ने पहले ही कर दी थी. आखिरी बची नॉर्थ वेस्ट सीट पर हंस राज हंस को उतार कर तमाम कयासों पर पूर्ण विराम लगा दिया है. बीजेपी ने इस सीट से मौजूदा सांसद उदित राज का टिकट काट दिया है. टिकट मिलने के बाद हंस राज हंस आज ही अपना नॉमिनेशन फाइल कर सकते हैं. गायक हंस राज हंस ने दिसंबर 2016 में कांग्रेस का हाथ छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था.
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)









