The Lallantop
Logo

7 फेज में चुनाव पर विपक्ष का सवाल, खरगे बोले, 'मोदी को देश घूमना है'

Election commision द्वारा 7 फेज में लोकसभा चुनाव कराये जाने के ऐलान के बाद विपक्षी पार्टियों ने इस पर सवाल उठाये हैं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा मैंने अब तक 12 चुनाव लड़े पर कभी इतना लंबा चुनाव नहीं देखा.

Advertisement

चुनाव आयोग (election commision) ने 16 मार्च को  लोकसभा चुनाव (Loksabha election) के तारीखों का ऐलान कर दिया है. पूरे देश में इस बार 7 फेज में चुनाव होंगे. 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग होगी और 1 जून को आखिरी चरण के लिए मतदान होगा. 4 जून को चुनाव के नतीजे आएंगे. चुनाव के लंबे शेड्यूल को लेकर विपक्षी पार्टियों ने सवाल उठाये हैं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को कहा कि यह चुनाव 3 से 4 फेज में हो सकते थे. 7 फेज का मतलब है कि मोदी को पूरे देश में घूमना है. इससे उनको प्रचार के लिए ज्यादा मौका मिलेगा. इस फैसले पर सवाल उठाते हुए  TMC की तरफ से कहा गया है कि 7 फेज तक चुनाव को खींचने से बड़ी जेब वाली पार्टी को फायदा मिलेगा.इस खबर को विस्तार से जानने के लिए वीडियो देखें. 

Advertisement

Advertisement
Advertisement