पीएम मोदी का दावा कि उनके कार्यकाल कोई बड़ा धमाका नहीं हुआ, सवाल खड़े करता है
ये बात उन्होंने बेंगलूरु की एक चुनावी रैली में कही.
Advertisement
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों फुल चुनावी मोड में है. शुक्रवार को बेंगलुरु में रैली चल रही थी. बोले- “जब केंद्र में कांग्रेस की महामिलावटी रिमोट सरकार थी तो बेंगलुरु में बम धमाके हुए थे कि नहीं? पूरा देश डर में रहने के लिए मजबूर था कि नहीं? चौकीदार की 5 वर्ष की चौकीदारी में कोई ‘बड़ा धमाका’ हुआ क्या? प्रधानमंत्री एक बात बताएं ‘बड़ा धमाका’ क्या होता है? क्या पुलवामा में हुआ बम धमाका बड़ा नहीं था. 40 जवान शहीद हुए थे. क्या अप्रैल 2017 में हुआ नक्सली धमाका बड़ा नहीं था? 25 जवान मारे गए थे. आंकड़े छोड़िए धमाका अगर बड़ा ना भी हो तो क्या एक आदमी की जान मायने नहीं रखती.
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)










