The Lallantop

तमिलनाडु की इस सीट पर हो गया पूरा फिल्मी खेल, ओमान से आए फैन ने 1 वोट की कीमत समझा दी!

TVK Tiruppattur seat: इस सीट से DMK के पेरियाकरुप्पन लड़ रहे थे. वे एमके स्टालिन की सरकार में मंत्री थे. सेतुपति को कुल 83,375 वोट मिले, जबकि पेरियाकरुप्पन को मात्र एक वोट से हार का सामना करना पड़ा. इतने कम अंतर से हारने के बाद ये मुकाबला इतिहास में दर्ज हो चुका है.

Advertisement
post-main-image
तिरुप्पत्तूर विधानसभा सीट पर TVK ने DMK कैंडिडेट को एक वोट से हराया. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • तमिलगा वेट्री कड़गम (TVK) ने 2024 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर राजनीतिक सफलता हासिल की।
  • इस चुनाव में थलपति विजय की पार्टी TVK का गठन दो साल पहले हुआ था और यह उनका पहला चुनाव था, जिसने राज्य में नए राजनीतिक समीकरण बनाए।
  • TVK की जीत से तमिलनाडु की राजनीति में बदलाव आएगा और अगले राजनीतिक निर्णयों तथा गठबंधनों पर इसका व्यापक प्रभाव पड़ सकता है।

थलपति विजय की पार्टी 'तमिलगा वेट्री कड़गम' (TVK) की शानदार जीत ने राजनीतिक विश्लेषकों को भी चकित कर दिया है. विजय की फैन फॉलोविंग इतनी तगड़ी है कि दूर-दराज से लोग उनकी पार्टी के लिए वोट करने आए. ऐसा ही एक फैन ओमान से टीवीके उम्मीदवार को वोट देने आया. करिश्मा ये हुआ कि वो एक वोट निर्णायक साबित हुआ. तमिलनाडु के तिरुप्पत्तूर विधानसभा सीट पर TVK के उम्मीदवार सीनिवासा सेतुपति ने DMK के मंत्री पेरियाकरुप्पन को महज एक वोट से हराया. हालांकि, ये वोट किसी भी वोटर का हो सकता है लेकिन इससे पता चलता है कि चुनाव में हर एक वोट कितना ज़रूरी है. 

Advertisement

इंडिया टुडे के मुताबिक, X पर पोस्ट करते हुए मणिकंदन सिवनाथन नाम के यूजर ने लिखा कि वे मस्कट से अपने विधानसभा क्षेत्र तिरुप्पत्तूर में वोट करने आई थीं. उन्होंने तिरुप्पत्तूर सीट से TVK के उम्मीदवार सीनिवासा सेतुपति को वोट किया था. मणिकंदन ने अपनी ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए बताया कि उनका एक वोट थलपति विजय के लिए काम आ गया. वो इसकी कीमत समझती हैं. उन्होंने अपनी फ्लाइट डिटेल्स और वोटर ID कार्ड भी शेयर किया. 

sivaganga
मणिकंदन सिवनाथन. 
TVK कैंडिडेट को कितने वोट मिले?

इस सीट से DMK के पेरियाकरुप्पन लड़ रहे थे. वे एमके स्टालिन की सरकार में मंत्री भी रहे. सेतुपति को कुल 83,375 वोट मिले, जबकि पेरियाकरुप्पन को मात्र एक वोट से हार का सामना करना पड़ा. इतने कम अंतर से हारने के बाद ये मुकाबला इतिहास में दर्ज हो चुका है. 'पॉलिटिक्स किस्मत का खेल है' इस बात पर भी यकीन हो गया. 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव ने अपने आप में नया रिकॉर्ड बनाया है.  तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है, जिसमें ‘तमिलगा वेट्री कड़गम’ चुनावी परिणामों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: तमिलनाडु में TVK की आंधी, विजय के पिता ने कांग्रेस को दिया ऑफर, अब DMK में मचेगी खलबली?

थलपति विजय एक्टर टर्न्ड पॉलिटिशियन हैं. दो साल पहले 2024 में इनकी पार्टी बनी. और ये उनका पहला चुनाव था. उनकी पार्टी TVK ने 108 सीटें जीतकर अपने प्रतिद्वंद्वियों से काफी आगे निकलते हुए राज्य में एक बड़ी राजनीतिक सफलता हासिल की. DMK 59 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि AIADMK 47 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर रही. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 5 सीटें जीतने में कामयाब रही और पीएमके ने 4 सीटें हासिल कीं.

वीडियो: तमिलनाडु चुनाव में बाज़ी पलटी, TVK कैसे बना सबसे बड़ा गेम चेंजर?

Advertisement

Advertisement