The Lallantop

Tarapur Election Result 2025 Live: अमित शाह ने जिनको 'बड़ा आदमी' बनाने का वादा किया था, वो सम्राट चौधरी 45,843 वोटों से जीते

Bihar Election Results 2025 LIVE: तारापुर को पहले चरण के मतदान में प्रमुख चुनावी मैदानों में से एक माना जा रहा है. जातीय समीकरण की बात करें तो तारापुर में लगभग 63,000 यादव, 20,000 मुस्लिम, 50,000 के करीब राजपूत-ब्राह्मण, 40,000 कुशवाहा, 35,000 साह और 28,000 दलित शामिल हैं.

Advertisement
post-main-image
तारापुर से भाजपा के सम्राट चौधरी मैदान में हैं

Bihar Election Results 2025 LIVE: बिहार के मुंगेर जिले की तारापुर विधानसभा सीट पर में भाजपा के सम्राट चौधरी और राजद के अरुण शाह के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. सम्राट चौधरी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं.  अरुण शाह, जो 2021 के उपचुनाव में लगभग 3,800 वोटों से हार गए थे. इस सीट पर जन सुराज के संतोष कुमार सिंह भी ताल ठोक रहे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

तारापुर, जमुई लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत एक सामान्य श्रेणी की सीट है. स्थानीय चिंताएं मुख्य रूप से सिंचाई, बेरोज़गारी, ग्रामीण सड़कें और बाढ़ नियंत्रण हैं. जदयू ने इस सीट पर छह बार, कांग्रेस ने पांच बार, आरजेडी ने तीन बार और अन्य दलों ने एक-एक बार जीत हासिल की है. 2025 में, आरजेडी के नेतृत्व वाले महागठबंधन (कांग्रेस, वामदल और वीआईपी के साथ) का मुकाबला भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), हम और आरएलएम वाले एनडीए गठबंधन से होगा. तारापुर को पहले चरण के मतदान में प्रमुख चुनावी मैदानों में से एक माना जा रहा है. जातीय समीकरण की बात करें तो तारापुर में लगभग 63,000 यादव, 20,000 मुस्लिम, 50,000 के करीब राजपूत-ब्राह्मण, 40,000 कुशवाहा, 35,000 साह और 28,000 दलित शामिल हैं. 

तारापुर विधानसभा सीट बिहार की एक महत्वपूर्ण सीट है. इस सीट पर एक समय में कांग्रेस का दबदबा था, लेकिन पिछले चार चुनावों से जनता दल (यूनाइटेड) का शासन है. उस दौर को कांग्रेस का गोल्डन पीरियड कहा जाता था. लेकिन अब इस सीट पर NDA ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. अब तक इस विधानसभा से कांग्रेस पार्टी ने पांच बार जीत दर्ज की है. राजद ने तीन बार अपना परचम लहराया है, जबकि जदयू ने चार बार जीत दर्ज की है. इसके अलावा संयुक्त समाजवादी पार्टी, शोषित दल, जनता पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और निर्दलीय उम्मीदवार ने एक एक बार यहां के विधानसभा सीट पर अपनी अपनी जीत दर्ज की है मतदाताओं में हर जाति और समुदाय के लोग शामिल हैं. 

Advertisement

इस सीट पर भाजपा के प्रत्याशी और डिप्टी चीफ मिनिस्टर सम्राट चौधरी ने आरजेडी के अरुण कुमार को 45,843 वोटों से हरा कर जीत दर्ज कर ली है. एक जनसभा में भाजपा नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सम्राट चौधरी को 'बड़ा आदमी' बनाने का वादा किया था. और अब 40 हजार वोटों से भी अधिक के मार्जिन के साथ सम्राट चौधरी 'बड़े आदमी' तो बन ही गए हैं.

वीडियो: चुनाव यात्रा: बिहार चुनाव से पहले मोदी के मंत्री रहे आरके सिंह बागी तेवर क्यों दिखा रहे? सम्राट चौधरी से क्या मांग कर दी?

Advertisement
Advertisement