सपा के एक विधायक हैं, इरफ़ान सोलंकी. नहीं, उनके साथ कुछ अजीब नहीं हुआ. उनके गार्ड के साथ हो गया. ATM से पैसे निकालने की लिमिट बढ़ने से उत्साहित हो गया था. स्टेट बैंक के एक ATM में पहुंच गया पैसे निकालने. यहां उसके अकाउंट में 99 करोड़ रुपए दिखे. वो हदक गया.गार्ड का नाम है गुलाम जिलानी सिद्दीकी. उसके हिसाब से उसके खाते में 73,000 रुपए होने चाहिए थे, लेकिन उसने मिनी स्टेटमेंट देखा तो उसमें इतना बड़ा अमाउंट लिखा था कि इकाई-दहाई करके ध्यान से गिनना पड़े. ये अमाउंट था 99,99,02,724 रुपए.
मिनी स्टेटमेंट
गार्ड बौखला गया. अपने बॉस के पास पहुंचा. बॉस यानी इरफ़ान सोलंकी. इरफ़ान सोलंकी ने मामले की जानकारी फ़ौरन सिटी मजिस्ट्रेट को दी.
अभी तक ये क्लियर नहीं है कि बैंक बैलेंस में इतना तगड़ा उछाल कहां से आ गया. कोई इसके पीछे है या ये एक टेक्निकल दिक्कत थी. सिद्दीकी और सोलंकी SBI के पास कल जाएंगे कि बताओ क्या गड़बड़ हुई है.
इस तरह के कई मामले नोटबंदी के दौरान भी सामने आए थे. लेकिन मामला सपा विधायक के बॉडीगार्ड का है तो जाहिर है, सिटी मजिस्ट्रेट तक बात पहुंचनी थी. ये तो बाद में पता चलेगा कि गड़बड़ कहां है? सपा के तमाम गड़बड़झालों के बीच ये सब भी चल रहा है.
ये स्टोरी निशांत ने की है.











