The Lallantop

सासाराम से उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता की जीत

Bihar Election Result 2025 Live Updates: सासाराम विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षणत है, जो सासाराम लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है. यहां से विजयी हुईं स्नेहलता आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी हैं.

Advertisement
post-main-image
उपेंद्र कुशवाहा और उनकी पत्नी स्नेहलता

सासाराम विधानसभा सीट पर Rashtriya Lok Morcha की स्नेहलता ने आरजेडी के सतेंद्र शाह को 25443 वोटों से हरा दिया है. सभी 32 राउंड की काउंटिंग के बाद स्नेहलता के खाते में कुल एक लाख 5006 वोट गिरे. वहीं शाह को 79 हजार 563 लोगों ने वोट किया. बसपा के अशोक कुमार 10 हजार 261 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सासाराम विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षणत है, जो सासाराम लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है. यहां से विजयी हुईं स्नेहलता आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी हैं.

विधानसभा चुनाव 2020 में क्या हुआ था?

सासाराम विधानसभा सीट पर 2020 के चुनाव में RJD के राजेश कुमार गुप्ता ने जीत हासिल की थी. उन्हें 83,303 वोट मिले थे. उनका कुल वोट शेयर 46.54% था. दूसरे नंबर पर JDU के अशोक कुशवाहा थे. उन्हें 56,880 वोट मिले थे. तीसरे नंबर पर LJP यानी Lok Janshakti Party के रामेश्वर चौरसिया रहे थे. उनका वोट शेयर 11.97% था.

Advertisement

2020 के चुनाव में LJP के रामेश्वर चौरसिया करीब 22 हजार वोट लेकर आए थे. वहीं JDU 26 हज़ार के करीब वोट से चुनाव हार गई थी.

सीट चर्चा में क्यों?

इस सीट से RJD के प्रत्याशी सतेंद्र शाह को अरेस्ट कर लिया गया था. उन्हें झारखंड के गढ़वा में बैंक लूट मामले में अरेस्ट किया गया. हालांकि, बाद में उनको छोड़ दिया गया. सतेंद्र शाह के समर्थकों का कहना था कि ये गिरफ्तारी राजनीतिक दबाव में की गई. 

वैसे सासाराम विधानसभा क्षेत्र में कुशवाहा समुदाय का प्रभाव सबसे ज़्यादा है. 1980 से लेकर 2015 तक इस सीट से जितने भी विधायक बने, या जो दूसरे नंबर पर रहे, वो सब इसी समुदाय से थे.  

Advertisement

वीडियो: Bihar Chunav Results 2025: चुनाव आयोग ने postal ballot को लेकर क्या बदलाव किए?

Advertisement