The Lallantop

राहुल गांधी ने माना कांग्रेस से गलतियां हुईं, अब आगे क्या करेंगे ये भी बता दिया

Rahul Gandhi ने लखनऊ में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी को अपनी राजनीति बदलनी होगी. कांग्रेस पार्टी ने कई गलतियां की हैं. आगे और क्या बोले राहुल?

Advertisement
post-main-image
लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय संविधान सम्मेलन में राहुल गांधी ( फोटो- X, @bharatjodo सक्रीन ग्रैब)

यूपी के लखनऊ में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने स्वीकार किया कि उनकी पार्टी ने कुछ 'गलतियां' की हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को आने वाले समय में अपनी राजनीति बदलनी होगी. दरअसल, 10 मई  को राहुल गांधी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे थे. जहां उन्होंने कहा कि संविधान बनाने वालों ने जितनी उम्मीद की थी उससे कम संविधान से लोगों की मदद हो पा रही है. ये सफलता के साथ-साथ विफलता भी है.

Advertisement

कार्यक्रम में राहुल ने आरक्षण, जाति व्यवस्था के साथ-साथ संविधान पर कथित 'हमलों' के बारे में भी बात की. बोले,

देश में बड़ी संख्या में लोगों का भविष्य जन्म से पहले ही तय हो जाता है. लोगों को हिस्सों में बांट दिया जाता है. जिससे ये तय होता है कि वे कौन सा काम करने में सक्षम हैं और कौन सा काम नहीं कर सकते. हिंदुस्तान के करोड़ों लोगों ने यह जीवन जीया है. उन्होंने अपना भविष्य तय नहीं किया है. समाज ने उनके लिए पैदा होने से पहले ही तय कर दिया है. इसमें कितनी क्षमता खो दी गई है?

Advertisement
मोदी जी 21 वीं सदी के ‘राजा’ - राहुल

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कई लोग इस वास्तविकता को स्वीकार करते हुए बदलाव के लिए खड़े हुए. दो तरीके के लोग होते हैं. पहले जो पूरी जिंदगी सत्ता के पीछे भागते हैं, वे इस वास्तविकता को स्वीकार नहीं करते हैं. दूसरे तरीके के लोग कहते हैं ये सच्चाई है. इसको मैं स्वीकार कर रहा हूं. चाहे मुझे अच्छा लगे या बुरा. ये अलग-अलग जगहों से आए जैसे आंबेडकर जी, गांधी जी, पेरियार, बुद्धा.

राहुल ने राष्ट्रीय संविधान सम्मेलन में अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना करते हुए कहा कि जब आप नोटबंदी का फैसला बिना किसी से पूछ के लेते हो और संविधान पर आक्रमण करते हो. जब अग्निवीर योजना का फैसला बिना सेना से पूछ के करते हो तो संविधान पर आक्रमण करते हो. मोदी जी 21 वीं सदी के राजा हैं. उन्हें संविधान, संसद से कुछ लेना-देना नहीं है. बीजेपी के नेता कहते हैं कि वो आरक्षण खत्म कर देंगे. लेकिन मैं कहता हूं कि आप इसे कभी खत्म नहीं कर पाएंगे.

राष्ट्रपति मुर्मू के अपमान का आरोप

उधर, पीएम मोदी ने 11 मई को ओडिशा के कंधमाल में जनसभा को संबोधिक करते हुए कहा,

Advertisement

 जब एक आदिवासी बेटी और देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी रामलला के दर्शन करके आईं, तो उसके दूसरे दिन कांग्रेस के एक बड़े नेता ने घोषणा की कि अब हम गंगाजल से धोकर राम मंदिर का शुद्धिकरण करेंगे. ये देश का, आदिवासी समाज का और माताओं-बहनों का अपमान है.

ये भी पढ़ें- क्या संविधान को बदलना संभव है? बीजेपी सांसद ने क्यों की संविधान बदलने की बात

PM मोदी आगे बोले कि वो चाहते हैं कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी का अपमान करने वाली कांग्रेस की सभी सीटों पर जमानत जब्त होनी चाहिए. क्योंकि इन्होंने इतना बड़ा पाप किया है.

 

वीडियो: रायबरेली में राहुल गांधी के खिलाफ मैदान में दिनेश प्रताप सिंह ने क्या दावे किए हैं?

Advertisement